Tata Bike News : 90 km/l Mileage का दावा, जानें पूरा सच और वायरल तस्वीरों के पीछे की कहानी!

Tata Bike वायरल अफवाह या सच?
4.1/5 - (14 votes)

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : सोशल मीडिया पर आजकल Tata Bike की तस्वीरों के बहुत अधिक तहलका मचाया हुआ है । और जिस तरह से इस bike का लुक और डिजाइन देखने को मिल रहा है उस से ये बवाल मचना लगभग तय ही था । लोग Tata Bike की पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर और लाइक किए जा रहे हैं । और ये कोई छोटे स्तर पर नहीं हो रहा ये खबर या ये टॉपिक आजकल इतने अधिक trend में है की खुद कंपनी टाटा मोटर्स भी इसको देख कर परेशान होगी । इस खबर से कई लोग तो इसकी लॉन्च होने की तारीख कमेंट्स में पुछ रहे हैं ।

और कई तो Tata Bike को खरीदने का मन भी बना चुके हैं क्यूंकी उन्हें टाटा में देश प्रेम नजर आता है तो कुछ लोग रत्न टाटा जी के ऐसे फैन हैं की उनका कहना है । tata bike तो जरूर लेंगे । इस बाइक को अलग अलग तरह के डिजाइन में दिखाया जा रहा है । 110cc इंजन 125cc इंजन और कई और भी options आपको दिखाए जा रहे हैं ।

लेकिन रुकिए अभी इस खबर को सच मत समझिए ये खबर किसी भी तरह से सही नहीं है । और सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीरें भी कहीं से सही नहीं हैं । क्यूंकी कंपनी ने किसी तरह का अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की है ।  और न ही आज से पहले कंपनी ने टू व्हीलर बनाने की कोई भविष्य की योजना के बारे में बताया है । आईए जानते हैं कैसे और क्यूँ ये खबर झुट है ।

See Also :  Sachin Chandwade Passes Away : मराठी इंडस्ट्री को लगा गहरा झटका, मात्र 25 साल की उम्र में की खुदकुशी

Tata bike अफवाह है तो क्यों है इतनी वायरल क्या है आधार

कुछ Instagram और YouTube शॉर्ट्स में Tata ब्रांड के लोगो लगे 125-सीसी बाइक के डिजिटल रेंडर दिखाये जा रहे हैं, जिनमें 90 km/l जैसी शानदार mileage दावे भी किए जा रहे हैं। इन पोस्टों की संख्या इतनी अधिक है की इनके viral nature ने तुरंत जनता को उत्साहित कर दिया। लेकिन आप जो बाइक Tata Bike समझ रहें हैं वो असल में AI द्वारा बनाई गई images हैं जिन्हें शोरूम में खड़ा दिखाया जा रहा है ।

इनमें टाटा का लोगों भी लगा हुआ है । इसलिए लोग उन्हें पहली नजर में सच भी मान ले रहे हैं ।  लेकिन आजकल के AI युग में ये बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है । आपको जो हमारी पोस्ट में लागि हुई टाटा की बाइक दिख रही है वो भी इसी तरह AI से बनाई गई है ।

Tata Bike की इन तस्वीरों पर क्यों  है संशय कैसे हैं fake

एक ऑटोमोबाइल पत्रकार के तौर पर में इस जानकारी को देने में जरा भी संशय में नहीं हूँ की ये तस्वीरें झूठी हैं और Tata Bike से जुड़ी विडिओ और पोस्ट में जो तस्वीरें हैं वो सब सिर्फ views बढ़ाने के मकसद से डाली जा रही है । आपने देखा होगा जब भी आपको सोशल मीडिया पर Tata Bike की कोई तस्वीर दिखाई दे रही है अगली बार उस बाइक का एक नया और अलग मॉडल दिखाई दे रहा होगा ।

हमने कई अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Tata Bike की 20 अलग अलग फोटो को देखा और जांच हमने पाया की हर तस्वीर में अलग रंग और अलग मॉडल और अलग पावर दिखाई गई है ।  जिस से ये बिल्कुल साफ पता चल रहा है की ये झुट है । क्यूंकी कोई भी कंपनी पहली बार और एक ही बार बाइक के 20 मॉडल नहीं निकालती है ।

See Also :  HONDA WN7: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल, 130 KM+ रेंज और 600cc की पावर

और साथ ही इन सोशल मीडिया पोस्ट में किसी भी शोरूम या स्थान का जिक्र नहीं किया गया है । और खास ध्यान देने वाली बात ये है जो आपको भी समझनी चाहिए की ये Tata Bike लगभग एक हफ्ते से ट्रेंड में है लेकिन अपने देखा होगा की इसकी सिर्फ शोरूम मे खड़ी हुई की photos ही आपको देखने को मिल रही होंगी इसके साथ कोई आदमी या डीलर फोटो मे खड़ा नहीं दिखाई दे रहा है ।

क्या Tata का कोई भविष्य में ऐसा प्लान है या नहीं ?

आज की तारीख में Tata Motors देश में passenger electric vehicles और commercial vehicles पर बड़े निवेश के साथ market leader बन चुकी है। दोपहिया बाजार पहले से ही Hero, Honda, Bajaj जैसे established ब्रांड्स से भरा हुआ है। ऐसे में Tata के लिए नए सेगमेंट में बड़े पैमाने पर निवेश करना और और अपने व्यापारिक स्वभाव के विपरीत प्रतिस्पर्धा झेलना आमतौर पर एक व्यर्थ का फैसला होगा  इसीलिए मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूँ कि कंपनी अभी इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाएगी और न ही टाटा को अभी इसकी जरूरत है।

सोशल शेयरिंग VS आधिकारिक बयान कैसे बचें गुमराह होने से

दर्शक और netizens अक्सर ‘राष्ट्रीय गर्व’ की भावना में आकर ऐसे पोस्ट्स को बिना जांचे परखे शेयर कर देते हैं। जैसा कि Newstop हमेशा ही कहता है की, सोशल पोस्ट्स को fact-check करना जरूरी है  खासकर जब हमें claims unrealistic mileage या low price जैसे दावे देखनें को मिलें इसमें भी आपको 90+ की mileage और कीमत सिर्फ 55000 के करीब दिखाई जा रही है। मेरा सुझाव है कि readers ऐसे viral पोस्ट्स को कंपनी की official साइट पर या फिर प्रतिष्ठित ऑटो मीडिया के बयान से cross-check जरूर करें।

See Also :  Royal Enfield Classic 350 New GST Rate: सस्ता हुआ सबका प्यारा बुलेट, जानें नई कीमतें

थोड़ी practical advice : अगर आप कंपनी से जुड़ी genuine अपडेट चाहते हैं तो Tata Motors की official वेबसाइट और investor/press सेक्शन पर जरूर नजर रखें वहीं से आपको सही जानकारी मिलेगी।