Diljit Dosanjh ने रचा इतिहास : सिडनी स्टेडियम में पहला इंडियन सिंगर बना जिसने पूरा शो Sold Out किया!

Diljit Dosanjh ने सिडनी में Aura Tour के दौरान रचा इतिहास
4.4/5 - (14 votes)

बॉलीवूड, 28 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh यूं तो अपने आप में इतना बड़ा नाम हैं की वो हमेशा ही चर्चा में रहते ही हैं । लेकिन कुछ सालों से Diljit Dosanjh ने अपने shows के जरिए जो लोकप्रियता भारत समेत दुनिया भर में बटोरी है वो बहुत ही बड़ी और खास बात है एक भारतीय पंजाबी गायक के लिए । उन्होंने अपने पंजाबी गानों से लोगों को ऐसा दीवाना बनाया हुआ है की Diljit Dosanjh जिस भी शहर में या जिस भी देश में शो करते हैं वो शो एक नया रिकार्ड बना देता है । दिलजीत की दीवानगी भारत के बाहर विदेशों में भी बड़ी ही तेज रफ्तार के साथ बढ़ रही है ।

हाल ही में उन्होंने अपना एक नया tour शुरू किया है Aura Tour के नाम से और इस दौरान दिलजीत का औरा ऐसा बना हुआ है की जहां भी वो शो कर रहे हैं वहाँ शो हाउसफुल हो रहा है । उनके Aura Tour के दौरान 26 अक्टूबर 2025 को उनका ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर के CommBank Stadium में उनका शो हुआ ये शो कई रिकार्ड दिलजीत के नाम करवा गया । ये पहला ऐसा शो रहा जिसमें किसी भारतीय सिंगर के शो में पूरा शो ही Sold Out कर दिया। इस से पहले ऐसा काभी नहीं हुआ था ।

करीब 30,000 से ज़्यादा फैंस ने की इस शो में शिरकत

Diljit Dosanjh के Aura Tour के दौरान सिडनी के CommBank Stadium में हुए  इस शो के दौरान शो देखने पहुचे लोगों की संख्या देखकर दुनिया में सब लोग हैरान हो गए । क्यूंकी कोई भारतीय पंजाबी गायक दूसरे देश ऑस्ट्रेलिया में शो करे और इतनी अधिक जनसंख्या में लोग शिरकत करें ये सच में एक हैरान करने वाली स्थिति है । दिलजीत के शो के दौरान लगभग 30,000 से ज़्यादा फैंस शो देखने पहुचे थे । और दिलजीत के गानों पर सबने जमकर इन्जॉय भी किया इसमें बहुत से फैंस ऑस्ट्रेलिया के थे और अधिकतर भारतीय थे जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं ।

See Also :  Pankaj Dheer का निधन : ‘महाभारत’ के कर्ण ने कहा अलविदा, बॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर

शो की टिकट लॉन्च होते ही बुकिंग की ताबड़तोड़ बारिश हो गई । शो की टिकट की बिक्री मात्र लॉन्च के 2 घंटे के अंदर ही हो गई जो दिखाता है की Diljit Dosanjh अब सिर्फ भारत तक ही नहीं सीमित हैं । बल्कि उनकी फैन फालोइंग अब पूरी दुनिया में हैं और अब वो इंटरनेशनल बनकर उभर रहे हैं ।

Diljit Dosanjh का Global Impact

दिलजीत दोसांझ लंबे समय से अपने traditional पंजाबी म्यूज़िक और global pop-R&B sound के मिक्सर के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने अब सिर्फ भारतीय सीमाओं तक नहीं, बल्कि इंटरनेशनल प्लेलिस्ट्स पर भी छाए हुए हैं। उन्होंने इससे पहले भी Coachella 2023 और Met Gala 2024 जैसे बड़े ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया था। अब सिडनी स्टेडियम में उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि भारतीय म्यूज़िक की ताकत विश्वस्तर पर कितनी बढ़ चुकी है।

AURA Tour Beyond Music

दिलजीत दोसांझ का Aura Tour ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में जारी है, इस tour पर उनके बहुत सारे शहरों में शो होंगे जिसमें मेलबर्न, एडिलेड, पर्थ और ब्रिस्बेन जैसे शहरों में भी शो शामिल हैं।

दिलजीत दोसांझ ने Rolling Stone Australia से हुई एक बातचीत में कहा —

में ये कहना चाहता हु की ये सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक मौका है कि हम इंडियन म्यूज़िक को ग्लोबल स्टेज पर सेलिब्रेट करें और अपनी कल्चर को दुनिया के साथ शेयर करें।

Indian Music on Global Stage

इस ऐतिहासिक शो को लेकर Australian Broadcasting Corporation (ABC) और The Indian Express जैसी मीडिया संस्थाओं ने भी कवरेज दी है। दोनों देशों के दर्शकों के लिए यह क्षण गर्व का विषय बन गया है, क्योंकि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को एक नए मुकाम पर ले गया।