Priyanka Chopra ने तोड़ा रिकॉर्ड : ‘Citadel’ के लिए 41 करोड़ की फीस, बनीं भारत की सबसे महंगी OTT एक्ट्रेस

Citadel की फीस से Priyanka Chopra ने तोड़ा रिकॉर्ड
4.1/5 - (22 votes)

बॉलीवूड, 28 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : बॉलीवूड से शुरुआत करने के बाद हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री Priyanka Chopra ने पहले ही काफी बार अपना लोहा मनवाया है । उन्होंने बॉलीवूड सीरीज Citadel में अपनी अदाओं और अपने अभिनय की बदोलत दुनिया में अपनी बहुत अधिक पहचान बनाई है । लेकिन Priyanka Chopra सिर्फ बॉलीवूड में ही नहीं बल्कि hollywood में भी अपना लोहा मानव रही हैं । उन्होंने एक बार फिर से ये साबित किया की वो मात्र एक अभिनेत्री नहीं बल्कि ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Priyanka Chopra ने हॉलीवुड वेब सीरीज Citadel के लिए करीब $5 मिलियन (लगभग ₹41 करोड़) की फीस ली है  अब इसका अनुमान आप इस बात से लगा सकते है की ये फीस आजतक किसी भी भारतीय एक्ट्रेस के लिए अब तक की सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है।

Citadel का बजट और प्रियंका की फीस ने उड़ाए होश

Amazon Prime Video की ये सीरीज लगभग $300 मिलियन मतलब भारतीय (₹2500 करोड़) के भारी-भरकम बजट में बनी थी। लेकिन सुर्खियों में जो सबसे ज्यादा रही, वो थी प्रियंका चोपड़ा की फीस। इस फीस के साथ उन्होंने न केवल पे गैप को चुनौती दी, बल्कि खुद को भारत की सबसे महंगी OTT एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया।

उन्होंने इस फीस के साथ ये साबित कर दिया की PC अब एक ग्लोबल आइकन हैं । वो न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका में भी एक बहुत बड़ी स्टार बन चुकी हैं उन्होंने अपने अभिनय का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है । आपको बता दें की प्रियंका अपनी शादी के बाद अमेरिका में ही सेटल हो चुकी हैं और हॉलिवुड में लगातार ऐक्टिव हैं । उनके इस तरह के कार्यों और उपलब्धियों की वजह से भारत के लोगों को हमेशा  PC पर गर्व महसूस होता है और वो कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं  उनका कहना है कि “कला की कोई सीमाएं नहीं होतीं — चाहे वो मुंबई हो या मैनहैटन।”

See Also :  Bharti Singh: फिर गूंज रही खुशियों की किलकारी, दूसरी बार बनने जा रही हैं मां!

फैंस बोले “पीसी का जलवा हॉलीवुड पर भारी!”

सीरीज रिलीज़ होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #Citadel और #PeeCeePower ट्रेंड कर रहे हैं। लोग अपनी अपनी राय इस सीरीज को लेकर और अपनी चहेती प्रियंका चोपड़ा को लेकर दे रहे हैं । x पर PC काफी ट्रेंडिंग हैं उनके कुछ  फैंस ने ट्वीट किया —

“पीसी का जलवा तो हॉलीवुड को भी कब्जा ले गया, अब तो बॉलीवुड भी पीछे छूट गया!” वहीं एक दूसरे यूज़र्स का कहना है कि प्रियंका का यह कदम आने वाले समय में भारतीय एक्टर्स के लिए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में पे पैरिटी की राह खोल सकता है।

Citadel में एक्शन और ग्लैमर का तड़का

‘Citadel’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर सीरीज है जिसमें प्रियंका ने नादिया सिंह नामक इंटेलिजेंस एजेंट की भूमिका निभाई है। उनके साथ में रिचर्ड मैडेन लीड रोल में नज़र आ रहे हैं।

सीरीज का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो जो की (Avengers के डायरेक्टर्स) भी हैं, ने किया है, जिससे इसका स्केल हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर जैसा बना। जानकारों का कहना है कि प्रियंका का एक्शन सीक्वेंस, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें एक “बहुत बड़ी इंटरनेशनल एक्शन स्टार” बना दिया है।

प्रियंका चोपड़ा की ये उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक माइलस्टोन है।उन्होंने दिखा दिया है कि टैलेंट और मेहनत की कोई सरहद नहीं होती। Upcoming OTT एक्ट्रेसेस के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे भारतीय कलाकार अब ग्लोबल इंडस्ट्री में भी बराबरी पर खड़े हैं।