बॉलीवूड, 24 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : बॉलीवूड में एक जाना माना नाम Sachin Sanghvi संगीत में एक बहुत बड़ा नाम हैं और sachin-jigar की मशहूर संगीत जोड़ी मे से एक सचिन साँघवी विवादों की वजह से चर्चा में हैं ये विवाद उनके संगीत करियर से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि उनपर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों की वजह से वो न्यूज में हैं । एक महिला संगीतकार ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए Sachin Sanghvi को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनकी गिरफ़्तारी के सिर्फ कुछ घंटों बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है ।
जिस महिला सिंगर ने ये आरोप लगाए हैं उनका कहना है की Sachin Sanghvi ने उन्हें शादी का वादा करके धोखे में रखकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए इसके साथ ही उन्हें अपनी अल्बम में काम करने का मौका देने का लालच भी दिया जिसकी वजह से महिला सचिन पर विश्वाश करते हुए अपना भविष्य उनके साथ देखने लगी । लेकिन सचिन ने उन्हें धोखे में रखकर उनका शारीरिक शोषण किया और अपने वादे से मुकर गए । उन्होंने ये भी कहा की पिछले साल 2024 में सचिन ने उनको गर्भपात (abortion) करने के लिए भी मजबूर किया ।
Sachin Sanghvi की गिरफ्तारी और सिर्फ दो घंटों में जमानत
मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को रात में सचिन को गिरफ्तार कर लिया और उनपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 74 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। लेकिन सचिन के वकील आदित्य मिटे ने पुलिस की कार्यवाही को गैरकानूनी बताया और महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों को भी झूठ और मनघडन्त कहानी बताया उन्होंने कहा,
महिला के द्वारा एफआईआर में लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। Sachin Sanghvi की गिरफ्तारी कानूनी रूप से गलत थी, इसी कारण उन्हें तुरंत ज़मानत भी मिल गई। हम अदालत में इस मामले का पूरी तरह से सामना करेंगे।
खुद सचिन इस समय मीडिया से दूर हैं और उनका अभी तक कोई बयान नहीं आया है और उनका Instagram अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया गया है।
आरोपों की टाइमलाइन कैसे शुरू हुआ मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात Sachin Sanghvi से फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सिर्फ काम को लेकर बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उनके बीच नज़दीकियां बढ़ती गई जिसकी वजह से दोनों का मिलना बहुत बढ़ गया था।
महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने उसे संगीत एल्बम में सिंगिंग का मौका देने और शादी का वादा किया था। शादी के वादे पर विश्वाश की वजह से इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। बाद में, जब महिला गर्भवती हुई, तो सचिन ने उसे गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला और शादी का वादा भी तोड़ दिया।
Sachin Sanghvi का करियर और पहचान
Sachin Sanghvi बॉलीवुड की लोकप्रिय संगीत जोड़ी Sachin-Jigar का अहम हिस्सा हैं। दोनों ने मिलकर Shuddh Desi Romance, Stree, Badlapur, Go Goa Gone, Humpty Sharma Ki Dulhania जैसी फिल्मों में जबरदस्त सुपरहिट गाने दिए हैं। संगीत प्रेमियों के बीच सचिन अपनी सॉफ्ट वोकल स्टाइल और कॉम्पोजिशन के लिए जाने जाते हैं।
उनकी गिरफ्तारी के बाद म्यूज़िक इंडस्ट्री में मिली जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। कई लोग इसे चौंकाने वाला बता रहे हैं, वहीं कुछ कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने तक चुप्पी बनाए रखने की अपील की है।
वकील का बयान और जांच की स्थिति
सचिन के वकील ने कहा है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त सबूत के यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि यह एक फ्रेम किया गया केस है और जल्द ही वो अदालत में सचिन की निर्दोषता साबित करेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही पीड़िता के बयान के साथ इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी जुटाए जाएंगे। अगर आरोप साबित होते हैं, तो सचिन को 7 साल तक की सजा हो सकती है।














