Nothing Phone 3a Android 16 Beta : नया Lock Glimpse फीचर और थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ आया बड़ा अपडेट

Nothing Phone 3a Android 16 Beta
4.2/5 - (5 votes)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025 | Newstop टेक ब्यूरो : ब्रिटेन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing अपने फोन के नए डिजाइन को लेकर काफी प्रसिद्ध है और अपने नए नए एक्सपेरिमेंट के लिए जानी जाती है अब Nothing ने अपने यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने शुक्रवार को Nothing Phone 3a Android 16 Beta का Open Beta वर्ज़न लॉन्च किया, जिसमें Nothing OS 4.0 शामिल है। यह अपडेट न केवल डिज़ाइन और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है, बल्कि एक बिल्कुल नया और जबरदस्त Lock Glimpse फीचर भी लेकर आया है जो अभी खास चर्चा का विषय है ।

Nothing लगातार अपने सॉफ़्टवेयर को क्लीन और स्मार्ट बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है। लेकिन इस बार कंपनी का प्रयोग थोड़ा अलग और बाकी कंपनियों से हटकर है क्योंकि अब यह पहली बार कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी प्री-इंस्टॉल करने जा रही है अब इस एक्सपेरिमेंट से कंपनी को क्या फायदा होता है या फिर यूजर अनुभव खराब होगा ये देखने वाली बात होगी ।

Nothing OS 4.0 नया Lock Glimpse फीचर क्या है?

Nothing Phone 3a Android 16 Beta में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है, ये नया बदलाव ये है की इस बार फोन में Lock Glimpse नाम से एक फीचर डाला गया है। यह फीचर यूज़र्स के लॉक स्क्रीन को और इंटरएक्टिव बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें यूज़र्स को नौ अलग-अलग कैटेगरी में हाई-क्वालिटी वॉलपेपर्स दिखाए जाएंगे, जिन्हें हर बार स्क्रीन अनलॉक करने पर रिफ्रेश किया जा सकता है हालांकि ये एक छोटा सा या यूं कहें आम स फीचर लगता है

See Also :  Samsung Galaxy XR Headset लॉन्च : ऐसा AI हेडसेट जो बदल देगा आपकी रियलिटी की दुनिया, जानें कीमत और कमाल के फीचर्स!

यूज़र्स को बस लॉक स्क्रीन से बाईं ओर स्वाइप करना होगा, और यह फीचर एक्टिव हो जाएगा। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद ही रहता है, यानी इसे मैन्युअली खुद से ऑन करना पड़ता है। Nothing की ओर से यह भी साफ किया गया है कि इस फीचर में कोई पर्सनल डेटा कलेक्ट नहीं किया जाएगा, जिससे यूज़र प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी। जो की अच्छी बात है

Nothing फ्यूचर अपडेट्स में क्या मिलेगा नया?

कंपनी ने संकेत दिया है कि आने वाले अपडेट्स में Nothing Phone 3a Android 16 Beta यूज़र्स अपने Lock Glimpse वॉलपेपर को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकेंगे। यूज़र अपनी खुद की फोटोज़ को वॉलपेपर के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे हर अनलॉक पर स्क्रीन एक पर्सनल एक्सपीरियंस देगी। Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने कहा की हमारा उद्देश्य है कि हर इंटरैक्शन यूज़र के कंट्रोल में रहे। Nothing OS को हम ऐसा बना रहे हैं, जो स्मार्ट तो हो, लेकिन यूज़र की आज़ादी से समझौता न करे।

क्या Nothing अब BLOATWARE की ओर जा रही है?

कंपनी अब कुछ non-flagship devices पर चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स प्री-इंस्टॉल करेगी। यह कदम कंपनी की मिनिमल सॉफ्टवेयर फिलॉसफी से थोड़ा हटकर है। Nothing के मुताबिक, ये ऐप्स यूज़र की जरूरत और लोकप्रियता के आधार पर चुने गए हैं  जैसे Instagram, और कुछ मामलों में ऐसे ऐप्स भी शामिल होंगे जो कैमरा परफॉर्मेंस या कंटेंट शेयरिंग को बेहतर बनाएंगे।

हालांकि, कई टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला BLOATWARE की दिशा में पहला कदम हो सकता है।
मेरी राय में, अगर यह प्रयोग सीमित और उपयोगी रहा, तो यह Nothing के लिए एक strategic software move साबित हो सकता है, न कि सिर्फ एक मार्केटिंग प्ले।

See Also :  OnePlus OxygenOS 16: भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

Android 16 Beta के साथ परफॉर्मेंस बूस्ट

Nothing Phone 3a Android 16 Beta अपडेट में OS को और स्मूद बनाया गया है। इसमें ऐप लॉन्च टाइम्स कम हुए हैं, बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बेहतर है और मल्टी-टास्किंग में लैग लगभग खत्म हो गया है। टेक समीक्षकों के मुताबिक, UI अब ज्यादा “crisp and fluid” महसूस होता है।

Beta एक्सेस और अपडेट प्रक्रिया

यह अपडेट फिलहाल ओपन बीटा प्रोग्राम के तहत रोलआउट हो रहा है और इसे चुनिंदा यूज़र्स को पहले जारी किया गया है। अगर आप Nothing Phone 3a या 3a Pro यूज़र हैं, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Android 16 Beta build डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं ।