Territorial Army Recruitment Rally 2025 : कालका में 102 इन्फैंट्री बटालियन (TA) पंजाब की भर्ती रैली 28 नवंबर से, जानें पूरी जानकारी

Territorial Army Recruitment Rally 2025
4.4/5 - (5 votes)

कालका, 25 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर है । क्यूंकी Territorial Army Recruitment Rally 2025 के अंतर्गत कालका में 102 इन्फैंट्री बटालियन (TA) की भर्ती हिमाचल और पंजाब के लिए होने जा रही है जिसकी date भी सामने या गई है । ये भर्ती हरियाणा के कालका में होने जा रही है जो हिमाचल से लगता कालका मिलिट्री स्टेशन है । ये भर्ती 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी । जो लोग आर्मी में शामिल होने का सपना देखते हैं उनके लिए ये काफी अच्छा और सुनहरा मौका है ।

इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 2 बजे तक भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा, क्योंकि प्रवेश गेट 5 बजे बंद कर दिया जाएगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को ग्राउन्ड में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए समय पर पहुचने की कोशिश करें ताकि आपको भर्ती में शामिल होने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े ।

कालका में होने वाली भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल

Territorial Army की इस भर्ती रैली को जिलावार तारीखों के हिसाब से तय किया गया है। सबको अपनी भर्ती की तारीख के दिन ही भर्ती देने का मौका मिलेगा हिमाचल के सभी जिलों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार नीचे दिए गए दिनांक पर उपस्थित होंगे:

तिथिजिला / क्षेत्रराज्य
28 नवंबर 2025चंडीगढ़, एस.ए.एस नगर (मोहाली) पंचकुलापंजाब,हरियाणा
29 नवंबर 2025कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
1 दिसंबर 2025चंबाहिमाचल प्रदेश
2 दिसंबर 2025ऊनाहिमाचल प्रदेश
3 दिसंबर 2025हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
5 दिसंबर 2025सोलन, कुल्लूहिमाचल प्रदेश
6 दिसंबर 2025बिलासपुरहिमाचल प्रदेश
8 दिसंबर 2025मंडीहिमाचल प्रदेश
9 दिसंबर 2025सिरमौर, लाहौल-स्पीतिहिमाचल प्रदेश
10 दिसंबर 2025किन्नौर और शिमलाहिमाचल प्रदेश
See Also :  NIACL AO Notification 2025 जारी, 550 पदों पर आवेदन शुरू इसी साल होगी भर्ती ।

ऊपर दी गई dates के हिसाब से आप भर्ती में शामिल होने के लिए कालका जा सकते हैं । अगर तारीखों में किसी तरह का कोई बदलाव होता है तो हम तारीखों को अपडेट कर देंगे । इसलिए हमारे इस पेज के साथ जुड़े रहें और Updated जानकारी प्राप्त करते रहें ।

भर्ती के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

भर्ती में शामिल होने वाले Territorial Army Recruitment Rally 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

  • आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष

  • ऊंचाई: न्यूनतम 160 सेंटीमीटर

  • वजन: न्यूनतम 50 किलोग्राम

  • छाती: 77 सेंटीमीटर (5 सेंटीमीटर फुलाने के साथ)

  • शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिकुलेशन (10वीं पास)

  • निवास: भर्ती क्षेत्र का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

भर्ती स्थल पर साथ लाने वाले दस्तावेज

भर्ती में शामिल होने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है । इन जरूरी दसतवेजों में आपका दसवीं का प्रमाण पत्र मार्कशीट  ,आपका स्थायी निवास प्रमाण पत्र , आपका चरित्र प्रमाण पत्र  इसके साथ ही आपको अपना आधार कार्ड भी साथ रखना चाहिए और कुछ । ये कुछ जरूरी दस्तावेज के साथ आप भर्ती स्थल पर पहुच सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई अनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है जैसे आप भर्ती ग्राउन्ड में जाएंगे वहाँ आपके दास्तावेजों की  जांच के आधार पर आपका रेजिस्ट्रैशन हो जाएगा

अगर आप भर्ती में ग्राउन्ड निकाल लेते हैं और उसके बाद आप मेडिकल में भी फिट पाए जाते हैं तो आपको जरूरी दास्तावेजों के लिए बताया जाएगा उसके बाद आप अपने और जरूरी दास्तावेज बनवा सकते हैं उसके लिए आपको कुछ समय मिलता है । लेकिन कुछ दास्तावेज आपको भर्ती में शामिल होने के लिए अनिवार्य होते हैं उन्हें जरूर साथ ले कर जाएँ ।

See Also :  Join Indian Army 2025: दिल्ली आर्मी बेस वर्कशॉप में निकली बड़ी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Territorial Army Recruitment Rally 2025 के चयन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test)

ये शुरुआती टेस्ट होगा जो सबसे पहले होगा Territorial Army में शामिल होने के लिए आपको 1600 मीटर की दौड़ को पास करना पड़ेगा । उसके बाद पुल अप्प्स मारने होंगे और उसके बाद बैलन्स टेस्ट होगा 9 फिट की खाई कूद होगी । उसके बाद आपका ग्राउन्ड का टेस्ट क्लियर हो जाएगा ।

चिकित्सीय परीक्षा (Medical Examination)

ग्राउन्ड उत्तीर्ण करने के बाद आपका मेडिकल परीक्षण होगा अगर आप मेडिकल में भी पास हो जाते हो तो उसके बाद आपकी लिखित परीक्षा (Written Examination) होगी । अंतिम चरण में इंटरव्यू और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।