They Call Him OG : पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए कमाई का हाल

They Call Him OG पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म
3.7/5 - (7 votes)

बॉलीवुड, 23 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : OTT की दुनिया मैं पवन कल्याण की मूवी they call him og  ने दस्तक दे दी है फिल्म की शुरुआत ही ब्लाक्बस्टर ओपनिंग से हुई थी पहले हफ्ते मैं फिल्म 190 करोड़ कमाने का रिकार्ड तोड़ चुकी थी जबकि वर्ल्डवाइड ग्रोस 294 करोड़ तक पहुच गया 300 करोड़ पर करने के साथ ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी तेलगु फिल्म बन गई | इस फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर पवन कल्याण को फिल्म इंडस्ट्री मैं पावर स्टार के रूप मैं स्थापित किया |

सबसे दिलचस्प बात ये है की शूटिंग के दोरान पवन कल्याण का राजनीति जीवन भी सुर्खियों मैं था | 2024 मैं आंध्र प्रदेश के 11 वे 11वें डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्होंने थोड़े समय के लिए फिल्म की शूटिंग रोकी थी | जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट 2024 से बढ़ाकर 2025 कर दी गई लेकिन जब फिल्म आई तो दर्शकों ने इसके स्वागत त्योहार के रूप मैं किया |

रिलीज और शुरुआती रिकॉर्ड्स

They Call Him OG” का थियेट्रिकल रिलीज़ 25 सितंबर 2025 को हुआ था।पहले दिन की कमाई को लेकर रिपोर्ट्स में ₹150 करोड़ से ऊपर की संख्या सामने आई है। उत्तरी अमेरिका जैसी विदेशी मार्केट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया  रिलीज़ के दूसरे दिन ही USD 4 मिलियन का आंकड़ा पार हुआ।

थियेटर मैं अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये फिल्म नेटफलिक्स पर स्ट्रीम हो रही है 23 october 2025 रिलीज हुए ott वर्ज़न मैं ये फिल्म तेलगु ,हिन्दी,तमिल ,मलयालम सभी भाषाओं मैं मिल जाएगी हालांकि फेन्स का उत्साह इसके साथ कुछ नाराजगी मैं बदल गया दर्शक लंबे समय से फिल्म के अनकट वर्ज़न की मांग कर रहे थे लेकिन नेटफ्लिक्स पर वही थिएट्रिकल कट रिलीज किया गया जिसे देखकर फैंस को निराशा हुई। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई कि प्रोमो में दिखाए गए कुछ सीन फाइनल फिल्म में मौजूद नहीं हैं।

See Also :  Priyanka Chopra ने तोड़ा रिकॉर्ड : ‘Citadel’ के लिए 41 करोड़ की फीस, बनीं भारत की सबसे महंगी OTT एक्ट्रेस

“They Call Him OG” बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन का विश्लेषण

फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बाज़ार में बल्कि विदेशी मार्केट में भी गति पकड़ी है। उदाहरण के तौर पर:उत्तरी अमेरिका में पहले दो दिन में USD 4 मिलियन से ऊपर कमाई।वेतन अनुमान हैं कि फिल्म ने ₹294-300 करोड़ की कमाई की।
यह आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि “They Call Him OG” मार्केट को पूरी तरह में प्रभावित कर रही है

फिल्म की तुलना और असर

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, “They Call Him OG” ने अपने प्रचार-चरण में पहले से बनी उम्मीदों को पार कर लिया है।फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi का तेलुगु में डेब्यू भी शामिल है, जिसने फिल्म की पैन-इंडिया अपील बढ़ाई है।

एक रिपोर्टर के रूप में मेरा मानना है कि यह फिल्म सिर्फ एक स्टार-ड्रिवन मस्स एंटरटेनर नहीं, बल्कि उस बड़े बजट वाले फिल्म मॉडल का उदाहरण बन सकती है जो अब नए भारत में काम कर रहा है  पैन-इंडिया, हाई मार्केट, बड़े स्टारकास्ट के साथ।

रिव्यूज़, दर्शकों की प्रतिक्रिया और आगे क्या?

क्रिटिक्स ने “They Call Him OG” की तकनीकी सफलता (कॉस्ट्यूम, एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर) की प्रशंसा की है, लेकिन कुछ समीक्षकों ने कहानी और पटकथा में खामियों की ओर भी इंगित किया है।
दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को विशेष रूप से पवन कल्याण के फैन-आधारित अंदाज़ और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज़ के कारण सराहा है।

फेन्स का कहना है की असली संतुष्टि तभी मिलेगी जब मेकर्स डिलीटेड सीन को यूट्यूब पर रिलीज करेंगे अब जब फिल्म ott पर भी वेसे ही रिलीज हुई है तो फेन्स सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं हालांकि makers ने इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है |

See Also :  Zaira Wasim का सीक्रेट निकाह! ‘दंगल गर्ल’ की शादी की खबर से फैन्स हैरान, शोहर कौन है किसी को नहीं पता!

रिपोर्टर की नजर से

मेरी नजर में, “They Call Him OG” ने यह दिखा दिया है कि बड़े स्टार और अमीर प्रोडक्शन वाला सिनेमा अब फिर से “हाई स्टेक्स” की ओर लौट रहा है।लेकिन साथ ही यह फिल्म यह सिखाती है कि स्टार पावर काफी नहीं  नजर आनेवाला स्टोरी-सेटअप, मार्केटिंग और पैन-इंडिया अपील भी मायने रखती है। अगर फिल्म अगले हफ्तों तक इस तरह ग्राफ नहीं गिराती, तो यह लंबे समय तक चर्चा में बनी रह सकती है।