नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025 | Newstop टेक ब्यूरो : Samsung Galaxy XR Headset को लॉन्च करके सैमसंग ने एक बार फिर मार्केट मे तहलका मचाते हुए पूरी तरह से टेक्नॉलजी की दुनिया को बदल दिया है । सैमसंग ने अपना पहला AI-पावर्ड मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट लॉन्च किया है जिसका नाम है Samsung Galaxy XR Headset । ये हेड्सेट न सिर्फ डिजाइन के मामले में युनीक है उसके साथ ही ये परफॉरमेंस के मामले भी शानदार है । इसमें AI, VR और AR का ऐसा कॉमबीनेशन है जो यूजर के अनुभव को एकदम अलग लेवल पर लेके जाने वाला है और आने वाले समय में ये डिजिटल दुनिया का बादशाह होने वाला है ।
इसकी खास बात ये है की Samsung Galaxy XR Headset को सैमसंग, गूगल और क्वालकॉम ने मिलकर बनाया है और यह नए Android XR प्लेटफॉर्म पर चलता है जो कि Gemini era का पहला Android सिस्टम है इससे पहले ये सिस्टम इस्तेमाल नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक ये हेडसेट AI-Native XR Experience के जरिए यूजर्स को एक नया और नैचुरल इंटरैक्शन देगा यानी आप अपनी आवाज़ से , नज़र से और जेस्चर से डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं जो अभी तक किसी और हेड्सेट में देखने में नहीं मिल था।
Samsung Galaxy XR Headset: फीचर्स और डिजाइन
Samsung Galaxy XR Headset को Human-Centric Design के साथ बनाया गया है उसका कारण है इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में यूजर को आराम महसूस हो न की इरिटेशन। इसमें काफी हल्का लेकिन काफी मजबूत फ्रेम लगा हुआ है, इस हेड्सेट में Micro-OLED 4K डिस्प्ले दी गई है जो काफी मॉडर्न है,जिसमें 109° का वाइड फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है।
डिवाइस में शामिल हैं:
Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट
16GB RAM और 256GB स्टोरेज
90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
3D कैमरा सपोर्ट, जो फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकता है
AI Vision, Voice और Gesture Recognition सपोर्ट

इस हेडसेट में कुल 6 माइक्रोफोन, 8 कैमरे और आई-ट्रैकिंग सेंसर भी दिए गए हैं जो इसे रियल-टाइम ऑब्जेक्ट डिटेक्शन और AI प्रोसेसिंग में बेहद सटीक हैं ये सेंसर रियल टाइम में आपकी आँखों की मूवमेंट से कंट्रोल किया जा सकता है । सैमसंग का कहना है कि Galaxy XR सिर्फ एक हेडसेट नहीं, बल्कि एक AI साथी AI Companion है जो यूजर के आसपास के माहौल को समझकर जवाब देता है।
Samsung Galaxy XR Headset Price
अब सबसे खास और आम सवाल ये है Samsung Galaxy XR Headset की कीमत कितनी है? अगर इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल इसकी इंटरनेशनल कीमत $1,799 (लगभग ₹1.50 लाख) बताई है। हालांकि भारत में लॉन्च के वक्त यह कीमत टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी के आधार पर थोड़ी अलग होगी क्यूंकी भारत में या किसी भी देश में कीमत वहाँ की इम्पोर्ट ड्यूटी के आधार पर निर्धारित की जाती है।
इस हेडसेट के साथ सैमसंग एक अलग बैटरी पैक भी दे रहा है जिससे इसका वज़न कम और बैलेंस बेहतर हो जाता है।
सैमसंग का दावा है कि इसमें 2.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी, और इसे चार्जिंग के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Samsung Galaxy XR Headset Release Date
Samsung Galaxy XR Headset को अमेरिका में 21 अक्टूबर 2025 को और कोरिया में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया गया। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख या कोई बयान नहीं आया है, लेकिन Newstop जानकारों के अनुसार,सैमसंग अपने कुछ खास फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में आमतौर पर 4 से 6 हफ्तों के भीतर लॉन्च करता है।
इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि Samsung Galaxy XR Headset India Launch नवंबर 2025 के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक हो सकता है।
Samsung Galaxy XR Headset India Launch क्या भारत में आएगा?
अगर इसकी भारत में लॉन्च की बात करें तो अभी के समय में भारत में XR और AR तकनीक धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। कहने का मतलब है की अभी इतनी अधिक डिमांड या लोकप्रियता नहीं है की खास भारत के लिए ही प्रोडक्ट बना कर लॉन्च किया जाए । लेकिन वर्तमान में लोकप्रियता और डिमांड को देखते हुए कहा जा सकता है की Samsung Galaxy XR Headset India लॉन्च लगभग तय माना जा रहा है। क्यूंकी सैमसंग पहले ही अपने Galaxy Ecosystem जिसमें Galaxy S सीरीज, Galaxy Buds और Galaxy Watch शामिल हैं इन सबको XR प्लेटफॉर्म के साथ कनेक्ट करने की योजना बना चुका है। अगर कंपनी इसे भारत में प्रीमियम रेंज में उतारती है, तो यह सीधे Apple Vision Pro और Meta Quest 3 जैसे डिवाइस को टक्कर देगा।
AI और Android XR का पावरफुल कॉम्बिनेशन
Samsung Galaxy XR Headset की सबसे बड़ी खासियत है इसका Gemini AI Integration। यह हेडसेट यूजर की आवाज़ सुनता है, जेस्चर समझता है और आँखों की मूवमेंट को भी ट्रैक करता है जिससे आप बिना किसी टच या बटन दबाए ही कमांड दे सकते हैं।
आप इसमें Google Maps, YouTube, Circle to Search और Google Photos जैसे ऐप्स को XR फॉर्मेट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए
आप 3D Google Maps में रियल-टाइम नेविगेशन कर सकते हैं।
YouTube वीडियो देखते वक्त Gemini से उससे जुड़ी जानकारी पूछ सकते हैं।
और Circle to Search फीचर से बस हाथ के इशारे से किसी भी ऑब्जेक्ट को सर्च कर सकते हैं।
Immersive Entertainment और Gaming Experience
फिल्में हो या फिर गेम्स या स्पोर्ट्स सब कुछ Galaxy XR पर एक नए लेवल का अनुभव देगा। यूजर्स 4K Micro-OLED डिस्प्ले पर थिएटर-जैसा व्यू ले सकते हैं, या स्पोर्ट्स फैंस एक साथ कई मैच स्ट्रीम कर सकते हैं, मानो वो स्टेडियम के अंदर बैठे हों। XR-Optimized गेमिंग में AI चैट असिस्टेंट Gemini रियल-टाइम में टिप्स और गाइडेंस देता है, जिससे गेमिंग और भी मज़ेदार हो जाती है।
Enterprise और Industry Use
सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में भी इसका इस्तेमाल बढ़ेगा। सैमसंग ने Samsung Heavy Industries के साथ साझेदारी की है ताकि Galaxy XR को वर्चुअल शिपबिल्डिंग ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों में उपयोग किया जा सके। क्वालकॉम के साथ मिलकर सैमसंग इसे Snapdragon Spaces तकनीक से एंटरप्राइज डेवलपर्स के लिए भी ओपन कर रहा है। इससे मेडिकल, आर्किटेक्चर और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। Samsung Galaxy XR Headset के लॉन्च के साथ सैमसंग ने दिखा दिया है कि XR और AI का मेलजोल अब कोई कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है।














