बॉलीवुड, 19 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : बॉलीवुड में ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर Zaira Wasim एक बार फिर सुर्खियों में हैं,लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है, बल्कि उनकी शादी की खबरें हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल जो रही है जिसके बाद फैन्स के बीच उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों ही बढ़ गए हैं। 17 अक्टूबर को Zaira Wasim ने अपने instagram पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो निकाहनामे पर हस्ताक्षर करती हुई दिखाई दे रही हैं । और साथ ही एक फोटो में वो और उनके शौहर रात में चाँद को निहारते नजर आ रहे हैं ।
24 साल की उम्र मैं zaira wasim बनी दुल्हन अभिनेत्री ने शोहर संग की तस्वीरें शेयर
आमिर खान star फिल्म दंगल की फ़ेम ऐक्ट्रिस Zaira Wasim के निकाह के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके रिश्ते की खबर किसी के पास थी । उन्होंने बड़े ही सीक्रेट तरीके से अपनी शादी की । उनकी शादी की खबर भी फैंस को तब मिली जब Zaira Wasimने खुद अपनी शादी की तस्वीरें अपने instagram पर शेयर की । दंगल फिल्म मैं गीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाने वाली zaira वसीम ने निगाह किया लेकिन उन्होंने न तो अपना चेहरा फ़ोटोज़ में दिखाया और न ही अपने पति का जिस वजह से लोगों को अभी तक पता नहीं चल पाया है की उनके पति कौन हैं।
इन फ़ोटोज़ को देखने के बाद लग रहा है की Zaira Wasim ने निगाह कर लिया है ऐसा पहली बार नहीं है की वो सुखियों मैं हैं । इससे पहले भी 2019 में उन्होंने धार्मिक कारणों की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया था ओर सभी को हेरान कर दिया था उस समय भी ये काफी लाइम्लाइट मैं थी
‘दंगल गर्ल’ Zaira Wasim और उनकी लाइफस्टाइल
2016 में आई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली Zaira Wasim ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने उन्हें इंटरनेशनल पहचान भी दिलाई। लेकिन 2019 में उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया,ये कहते हुए कि फिल्मी करियर मेरे ईमान और धार्मिक विश्वासों से मेल नहीं खाता। तब से Zaira ने खुद को पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखा है।
उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी सभी फ़ोटोज़ और वीडियोज़ भी हटा दी थी अब वो सोशल मीडिया पर सिर्फ कुछ धार्मिक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा करती हैं। उसके अलावा वो कोई भी अपनी तस्वीर या कोई उनसे जुड़ी पुरानी वीडियोज़ को शेयर नहीं करती हैं ।
वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चा
उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई 2 तस्वीरें वायरल हो रही हैं । तस्वीरों में दिख रहा है की वो पारंपरिक वेडिंग ड्रेस में अपने शोहर के साथ अन्धेरे में चाँद को निहार रही हैं । हालांकि इसमें आप न तो उनका और न ही उनके पति का चेहरा देख पाएंगे क्यूंकी तस्वीर पीछे से ली गई है । और दूसरी तस्वीर में उनको निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते दिखाया गया है जिसमें उनके मेहंदी से भरे हाथ दिखाई दे रहे हैं उसके अलावा कुछ भी नहीं है ।
जैसा की आपको हमने बताया की Zaira Wasim ने इस्लाम के लिए बॉलीवूड को छोड़ कर एक निजी जिंदगी जीने का फैसला किया था जिसकी वजह से उनकी शादी की कोई भी खबर उनकी टीम या फिर बॉलीवूड से नहीं मिली और न मिलेगी । Newstop ने भी रिपोर्ट उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर किया है, Zaira अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देती हैं।
Zaira Wasim ने बॉलीवूड क्यों और कब छोड़ा
Zaira Wasim का स्वभाव हमेशा से शांत और संतुलित रहा है। उन्होंने दंगल के साथ साथ और भी फिल्मों में काम किया जिसकी वजह से वो कम उम्र में ही एक फेमस अभिनेत्री बन गई थी और उनके पास काफी सारी फिल्मों में काम करने का अभी और मौका था । लेकिन साल 2019 में उन्होंने अपनी जिंदगी में एक हैरानी भरा फैसला लिया । उन्होंने माना की इस्लाम और मेरा करियर दोनों एक दूसरे से मेल नहीं खाते इसलिए उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और लाइमलाइट हमेशा के लिए दूर हो गई ।














