न्यूयॉर्क,16 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : दुनिया के सबसे चर्चित और ग्लैमर्स इवेंट्स में जाने जाने वाले प्रसिद्ध Victoria Secret Fashion Show 2025 को इस साल 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया । इस ग्लैमर्स इवेंट ने 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क को पूरी तरह से फैशन के रंग में रंग दिया इस फैशन शो के दौरान दुनिया भर से आई हुई सुपर मॉडल्स ने रैम्प पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा । इन खूबसूरत टॉप सुपरमॉडल्स को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी उपस्थित हुए और हसीनाओं की अदाएं देख कर मंत्रमुग्ध होते रहे ।
इस शो के दौरान टॉप सुपर मॉडल्स Gigi Hadid, Bella Hadid, Adriana Lima, और Behati Prinsloo जैसे बड़े नामों ने इस बार शो में हिसा लिया और अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर महफ़िल लूटी । Victoria Secret Fashion Show 2025 शो को Victoria’s Secret के आधिकारिक Instagram, YouTube, TikTok हैंडल्स और Amazon Prime Video पर लाइव दिखाया गया जिस से दुनिया भर में लोग इस जलवे को देख पाए ।
रैंप पर दिखा फैशन और परफेक्शन का संगम
फैशन शो के दौरान गुलाबी कालीन (Pink Carpet) पर जितना ग्लैमर था, उससे कहीं ज्यादा आकर्षण था रैंप पर। जहां मॉडल्स ने अपने शानदार कॉन्फिडेंस, खूबसूरत पोज़ और आइकॉनिक Victoria’s Secret Lingerie Looks के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ऐसा नहीं था की शो के दौरान सिर्फ फैशन ही मुख्य केंद्र था फैशन के साथ साथ म्यूज़िक और एनर्जी का जबरदस्त मिक्स मसाला देखने को मिला। इस साल की शो में performance lineup में शामिल हसीनाएं थी Karol G, Madison Beer, Missy Elliott और K-pop sensation TWICE।
Gigi Hadid बोलीं “अब शो मॉर्निंग्स अलग दिखती हैं”
Victoria Secret Fashion Show 2025 Gigi Hadid के लिए बेहद खास रहा। अब वह पाँच वर्षीय बेटी Khai की माँ हैं, और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा – “VS Show mornings look a lil different nowadays,” उन्होंने अपनी बेटी के लंचबॉक्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “See you soon NYC!”
यह Gigi के करियर का एक नया फेज़ है, जहाँ वह सुपरमॉडल होने के साथ-साथ एक माँ के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं।
मॉडल Anok Yai ने बताया शो की तैयारी
अमेरिकी मॉडल Anok Yai ने खुलासा किया कि इस शो के लिए तैयारी किसी athlete training से कम नहीं होती।
उन्होंने कहा “मैंने पिछले सात दिन लगातार ट्रेनिंग की है। अपने बैक मसल्स को विंग्स के लिए तैयार कर रही हूँ। और हाँ, मेरा walk अब परफेक्ट हो गया है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार शो का माहौल पहले से बिल्कुल अलग महसूस हो रहा है। “मैंने खुद को कभी इतना confident और sexy महसूस नहीं किया,” ये Anok ने कहा।
WNBA स्टार Angel Reese का सपना हुआ पूरा
Victoria Secret Fashion Show 2025 में इस बार रैंप पर WNBA स्टार Angel Reese ने भी डेब्यू किया। उन्होंने backstage बातचीत में कहा “मैंने पिछले साल इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि मैं Victoria’s Secret मॉडल बनूंगी… और एक साल से भी कम समय में यह सपना सच हो गया।” और वह इस सपने के हकीकत में बदलते देखने से बेहद खुश हैं ।
Reese के इस बयान ने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया। उन्होंने इस शो को ‘manifestation come true’ बताया।
Victoria Secret Fashion Show 2025 नया युग, नई सोच
Victoria Secret Fashion Show 2025 सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि बदलाव का प्रतीक भी रहा। पिछले कुछ वर्षों में ब्रांड ने अपने इमेज और आइडेंटिटी को पूरी तरह से रीब्रांड किया है अब यह body positivity और diversity पर जोर दे रहा है। कंपनी का नया फोकस अब केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि हर महिला की आत्मविश्वास और इंडिविजुअलिटी को सेलिब्रेट करना है जो बदलते दौर के साथ एक अच्छा और सकारात्मक बदलाव है ।
Reporter’s Observation
मैंने लाइव स्ट्रीम के दौरान देखा कि इस साल के Victoria Secret Fashion Show 2025 में पहले से ज्यादा भावनात्मक और मुश्किल भरा माहौल था। रैंप पर सिर्फ सुपरमॉडल्स नहीं, बल्कि athletes, influencers और artists भी शामिल थे जो पहली बार देखा गया ये एक नया अनुभव और बदलाव था । ये दिखाता है कि फैशन अब हर बॉडी टाइप और हर बैकग्राउंड के लिए खुला है। कुल मिलाकर मेरे हिस्साब से, यह शो केवल एक रनवे इवेंट नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का उत्सव था।














