Our Fault Release : Amazon Prime पर आज से शुरू होगी Nick और Noah की लव स्टोरी का आखिरी चैप्टर

Our Fault Release
4.7/5 - (4 votes)

 मुम्बई,16 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : दुनिया भर में चर्चित फिल्म Our Fault Release के लिए भारत में लोग काफी उत्सुक थे और बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का ott पर आने का इंतजार का रहे थे । आज उन सभी लोगों का इंतजार खत्म हुआ और आज 16 अक्टूबर को फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज हो गई इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता का कारण इस फिल्म की कहानी है जो बेहद खास और रोमेन्टिक है । ये फिल्म Culpables Trilogy का आखिरी अध्याय है यानी My Fault और Your Fault के बाद इस सीरीज़ का इमोशनल फिनाले है। मतलब ये अंतिम fault है ।

इस फिल्म का डायरेक्शन Domingo González ने किया है और स्क्रिप्ट उन्होंने और Sofía Cuenca ने साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म को Pokeepsie Films Alex de la Iglesia और Carolina Bang के द्वारा बनाए गए प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।

Our Fault Release Time और Availability

देखो Our Fault Release एक ग्लोबल प्रीमियर है जिसका मतलब है की ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रिलीज हुई है। Amazon Prime Video ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म सभी देशों में एक साथ उपलब्ध है। भारतीय दर्शक जो इसका काफी इंतजार कर रहे है वो आज सुबह 9:30 बजे (IST) से इस फिल्म को स्ट्रीम कर सकते हैं। यह सिंक्रोनाइज़्ड रिलीज़ जो पूरी दुनिया में एक साथ हो रही है ये Culpables सीरीज़ की इंटरनेशनल लोकप्रियता को दर्शाती है।

Our Fault Story 4 साल बाद Nick और Noah की वापसी

Our Fault की कहानी “Your Fault” के चार साल बाद की है। Nick (Gabriel Guevara) अब एक बिजनेस एम्पायर का उत्तराधिकारी बन चुका है, लेकिन उसके दिल में जो पुराने घाव थे वो आज भी ताज़ा हैं। दूसरी ओर Noah (Nicole Wallace) की अगर बात कर तो वो अपने करियर पर फोकस कर रही है और खुद को और मजबूत बना चुकी है।

See Also :  They Call Him OG : पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए कमाई का हाल

इन दोनों की मुलाकात अपने दोस्तों Jenna और Lion की शादी में होती है और यही मुलाकात पुराने प्यार और अधूरे रिश्ते की भावनाओं के कीड़े को फिर से जगा देती है। फिल्म दिखाती है कि क्या Nick और Noah इस बार अपने रिश्ते को दूसरा मौका देंगे या फिर अतीत में की गई गलतियाँ दोबारा दोहरा कर उनके अलग होने का कारण बनेगी।

Our Fault Cast और Characters

फिल्म में Gabriel Guevara और Nicole Wallace एक बार फिर लीड रोल में नज़र आए हैं। और साथ ही कुछ वापसी करने वाले कलाकारों में Marta Hazas, Iván Sánchez, Víctor Varona, और Eva Ruiz शामिल हैं जिनकी एक बार फिर से शानदार वापसी देखने को मिल रही है ।

इसके अलावा नए किरदारों के रूप में Goya Toledo, Gabriela Andrada, Álex Béjar, Javier Morgade, Felipe Londoño, और Fran Morcillo भी इस फिल्म के इस फाइनल पार्ट में दिखेंगे।

Our Fault Release: Romance, Emotion और Closure का परफेक्ट मिक्स

Our Fault Release को एक “emotional culmination” कहा जा रहा है। इस  फिल्म का main फोकस प्यार, माफी और second chances पर आधारित है। लेखिका Mercedes Ron के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म उनकी बेस्टसेलर ट्रिलॉजी का सिनेमैटिक रूप है। फैंस यह जानने के लिए बेसब्र हैं कि फिल्म किताब के final twist और reconciliation scene को कितना फॉलो करती है।

फिल्म की कहानी लिखने वाली Mercedes Ron ने खुद कहा है,

“Gabriel और Nicole ने Nick और Noah को ज़िंदा कर दिया है। दोनों ने शानदार काम किया है। हालांकि उन्हें तो खुद की लिखी फिल्म अच्छी ही लगेगी लेकी दिलचस्प ये होगा की दर्शक क्या कहते हैं । लेकिन उनके इस बयान से फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।