6 महीनों में 18% की जबरदस्त तेजी: Bharti airtel share price ने मचाया धमाल!

Bharti airtel share price
Rate this post

नई दिल्ली, 14 मई 2025:
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरधारकों के लिए इस साल की पहली छमाही काफी फायदेमंद साबित हो रही है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक, Bharti airtel share price ने पिछले 6 महीनों में 18.10% की जोरदार बढ़त दर्ज की है। आज यानी 14 मई 2025 को शेयर की कीमत ₹1,831.20 तक पहुंच गई, जो कि इस अवधि में ₹280.70 की बढ़ोतरी को दर्शाता है। निवेशक इस बढ़ोतरी को देख कर काफी खुश हैं और भविष्य में इसकी और बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं ।

 (Parameter)(Value)
📌 वर्तमान मूल्य₹1,831.20
🔓 ओपनिंग प्राइस₹1,830.00
📈 आज का उच्चतम स्तर₹1,870.70
📉 आज का न्यूनतम स्तर₹1,825.50
💼 मार्केट कैपिटल₹10.97 लाख करोड़
📊 P/E रेश्यो44.52
💰 डिविडेंड यील्ड0.44%
🟢 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर₹1,917.00
🔴 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर₹1,219.05

Bharti airtel share price में तेजी की मुख्य वजहें:

विश्लेषकों के अनुसार, एयरटेल की मजबूत ग्राहक वृद्धि, 5G नेटवर्क विस्तार, और ARPU (Average Revenue Per User) में इजाफा इसकी शेयर कीमत में तेजी के पीछे मुख्य कारण हैं। जिससे कंपनी की ग्रोथ पर सीधा असर पड रहा है । साथ ही कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट्स में दिखा कि पिछली तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा और भी बढ़ा। और भरोसा बढ़ने का मतलब है शेयर की बढ़ोतरी में वृद्धि होना इससे ग्राहकों का विश्वास कंपनी पर बढ़त है । और ये काफी बार देखा गया है की । कंपनी अगर positive growth कर रही है जैसे की कंपनी अपने network का विस्तार कर रही है जो की एक positive growth मानी जाती है तो इससे नए निवेशक भी कंपनी में निवेश करते हैं या ईछुक होते हैं जिस से शेयर की कीमतों में इजाफा होना तय होता है ।

See Also :  RBI ने जारी किया नया 10-वर्षीय बॉन्ड — 2021 के बाद सबसे निचला स्तर

Bharti airtel share price पर निवेशकों की सोच:

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयरटेल के शेयर में यह तेजी केवल शॉर्ट-टर्म नहीं है। लगातार तकनीकी निवेश और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार कंपनी को लंबी अवधि में भी मजबूती दे सकते हैं। जिससे निवेशकों को काफी लंबे समय तक ये कंपनी फायदा दे सकती है । इसलिए कई नए निवेशक भी कंपनी में निवेश कर रहे हैं । जो ये समझता है की कंपनी का शेयर अभी और growth करेगा ।

मुंबई के एक निजी निवेशक, अमित गोयल का कहना है:

मैंने नवंबर 2024 में ₹1,400 के रेट पर शेयर खरीदे थे, और अब मैं लगभग 30% मुनाफे में हूँ। एयरटेल की स्ट्रैटेजी और बाजार पकड़ को देखते हुए मैं इसे और होल्ड कर रहा हूँ।

जो की बताता है की कंपनी उन्हें फायदा दे रही है और वो अभी भी इस शेयर को होल्ड करने की बात कर रहे हैं । मतलब ये कंपनी लंबे समय तक उन्हें मुनाफा देने वाली है ये उनका मानना है ।

निवेश के लिए यह सही समय?

अगर आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर हैं तो इस शेयर में अब भी दम बाकी है। लेकिन जिन लोगों ने हाल में खरीदारी की है, वे थोड़ा मुनाफा बुक करने की सोच सकते हैं। P/E रेश्यो 44.52 होने के बावजूद, कंपनी का ग्रोथ प्रोजेक्शन उसे जस्टिफाई करता है। लेकिन अगर आपको लगता है की आप एक अच्छे परोफट पर खड़े हैं तो आपको अपनी इनवेस्टमेंट का कुछ हिस्सा निकाल कर एक लंबे समय तक सोचना चाहिए । जिससे आपके रिस्क का प्रतिशत कम हो जाता है । या फिर आप एक साधारण इनवेस्टर हैं और सिर्फ प्रॉफ़िट करने के motive से मार्केट में हैं तो कुछ समय तक शेयर देख कर आप exit ले सकते हैं ।

आमिर खान की ‘Sitaare Zameen Par ‘ का ट्रेलर रिलीज़: एक नई कहानी, नया संदेश

रिस्क फैक्टर:

हालांकि बाजार में अभी तेजी है, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर की रेगुलेटरी नीतियाँ, प्राइस वॉर, और रिलायंस जियो जैसी प्रतिस्पर्धा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए निवेश करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें। क्यूंकी ये सेक्टर एक एस सेक्टर है की इसमें भविष्य का कोई अनुमान नहीं लगा सकता की भविष्य क्या होने वाला है । इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की जब एयरटेल अकेला खिलाड़ी था इस क्षेत्र में तब जिओ के एकदम से मार्केट में आने के बाद इस सेक्टर में काफी बदलाव आए हैं । जिसे हमें ध्यान में रखने की जरूरत है हालांकि ये सब लंबे समय वाले लोगों के लिये जरूरी है ।

See Also :  Bank Holidays October 2025: त्योहारों और वीकेंड पर कब-कब रहेंगे बैंक बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bharti airtel share price इस समय निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 6 महीनों में 18% की वृद्धि यह दर्शाती है कि कंपनी मजबूत आधार पर खड़ी है। आने वाले दिनों में यदि कंपनी अपना प्रदर्शन इसी तरह बनाए रखती है, और यह शेयर और ऊँचाई छू सकता है।