Himachal Pradesh, Chamba,14 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : चंबा जिले के तीसा अस्पताल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची के इलाज के लिए गई महिला के साथ दुर्व्यवहार
जानकारी के अनुसार, यह मामला सोमवार सुबह का है जब महिला अपनी 2 साल की बीमार बच्ची को लेकर तीसा के सिविल अस्पताल पहुंची। वहां मौजूद डॉक्टर जिनका नाम कुलभूषण बताया गया है । उन्होंने से बच्ची के इलाज के बारे में बात करते हुए किसी बात पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। जिसमे महिला का कहना है की डॉक्टर ने कहा की मैं क्या बचे का इलाज उंगली डाल कर करूंगा । महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उससे अशोभनीय भाषा में बात की और मरीज को देखने में लापरवाही बरती।
घटना के बाद महिला ने अस्पताल के बाहर खड़े अन्य लोगों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पूरे इलाके में फैल गया।
महिला ने रोते हुए बताई अपनी आपबीती
महिला ने रोते हुए अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को बताते हुए खूब आँसू बहाए महिला का कहना है की मेरी बच्ची के लिए डॉक्टर ने जो अपशब्द कहें है उसके लिए उसे बहुत बुरा लगा है और इसके लिए डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।
Video credit: Social media
परिजनों और स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
घटना की खबर लगते ही महिला के परिजन और कुछ स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि अस्पताल में पहले भी कई बार स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर है क्योंकि इसमें एक महिला मरीज और उसकी बच्ची शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।
घटना के बाद महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश और गुस्सा दिखाई दिया । और लोगों ने सोशल मीडिया पर विडिओ शेयर की उसके बाद ये मुद्दा गरमा गया जिसके बाद स्थानीय विधायक हंसराज ने डॉक्टर से मुलाकात करके घटना की जानकारी ली और उन्होंने भी कहा की अगर ऐसा हुआ है तो आवश्यक कार्यवाही जरूर होनी चाहिए । साथ ही काँग्रेस के विधायक यशवंत खन्ना ने भी इस मामले में अपनी स्पष्ट टिप्पणी करते हुए घटना की जांच और जरूरी कार्यवाही की अपील की है ,














