Mrs Universe 2025 : भारत का नाम एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चर्चा में है और इस बार चर्चा का विषय है । Mrs Universe 2025 के ग्रैंड फिनाले में भारत की प्रतिनिधि Sherry Singh जिन्होनें न केवल ग्रेंड फ़ीनाले में अपनी जगह बनाई बल्कि ये प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम करके भारत का नाम रोशन कर दिया । सबसे खास बात ये है की वो भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने पहली बार भारत के लिए Mrs Universe का खिताब जीता ।
ये ग्रेंड फ़ीनाले फिलीपींस के मनीला में आयोजित किया गया था । जिसमे 120 देशों की प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया था । लेकिन Sherry Singh ने सभी की मात देते हुए जीत हासिल कर भारत के सिर इस ताज को सजाया । उन्होंने इस खिताब को जीतने के बाद ये एहसास कराया की भारतीय नारी खूबसूरती के साथ साथ आत्मविश्वास और दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाली नारी शक्ति है ।
Mrs Universe 2025 Location and Highlights
Mrs Universe 2025 का आयोजन मनीला के बेहद शानदार और लक्ज़री Okada Resort में किया गया था । ये इस खिताब का 48वां संस्करण था और इस बार के आयोजन की मुख्य थीम थी Empowerment Through Compassion जिसका मतलब है करुणा के साथ सशक्तिकरण । Mrs Universe 2025 का आयोजन बेहद भव्य अंदाज में हुआ जिसमें 120 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था ।
sherry singh ने बड़े ही सुलझे अंदाज में आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के साथ women empowerment और mental health awareness पर आधारित भाषण देकर जजों के साथ साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया । क्यूंकी सिर्फ खूबसूरती को देखकर ये खिताब नहीं दिया जाता । इसलिए Sherry Singh के भाषण ने उन्हें जीत दिलाने में एक हम भूमिका निभाई ।
Mrs Universe 2025 Winners List
Mrs Universe 2025 में 120 देशों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन उसमें से जीत हासिल करने वाली sherry singh के साथ साथ कुछ और विजेताओं के नाम कुछ इस प्रकार से हैं ।
Winner: Sherry Singh (India)
1st Runner-up: Saint Petersburg
2nd Runner-up: Philippines
3rd Runner-up: Asia
4th Runner-up: Russia
बाकी प्रतिभागियों में अमेरिका, जापान, यूएई, बुल्गारिया, म्यांमार, अफ्रीका और यूक्रेन जैसे देशों की महिलाएँ भी शामिल थीं। हकीकत में ये एक global celebration of womanhood रहा जिसमें जीत तो विजेता को ही मिली लेकिन दुनिया भर की महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपना दम दिखाया ।
Sherry Singh: भारत की नई पहचान
48 वर्षीय Sherry Singh ने यह साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उन्होंने मंच पर अपने करिश्माई व्यक्तित्व, स्पष्ट विचार और social advocacy से सबका दिल जीत लिया।
उनकी पहल Mental Health Matters को इस साल की सबसे प्रभावशाली सामाजिक मुहिम माना गया जिसकी वजह से उनकी जीत भी निश्चित हो पाई ।
उनकी टीम की राष्ट्रीय निदेशक Urmimala Boruah (UMB Pageants) ने कहा की Sherry ने साबित किया है कि भारतीय महिलाएँ सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि नेतृत्व और बदलाव की मिसाल भी हैं और आने वाले समय में और अधिक क्षेत्रों में भारतीय महिलायें आगे आकर अपना परचम लहराएंगी ।
Mrs Universe 2025 in India: क्या अगला आयोजन भारत में होगा?
Mrs Universe 2025 में भारत की जीत के बाद अब ये बातें जोर पकड़ने लागि है की क्या अगली बार का ये आयोजन भारत में होगा । तो आपको बता दें की अभी इसकी कोई स्थिति साफ नहीं है और न ही कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है लेकिन आयोजकों ने संभावित host nation के लिए भारत की सराहना की है । उनका मानना है की भारत एक ऐसी जगह है जहां सच में महिला सशक्तिकरण और इसे लेकर लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं । साथ ही भारत एक बढ़ते प्रभाव से गुजर रहा है जहां फैशन को लेकर काफी प्रभाव बढ़ रहा है ।
Mrs Universe 2025 Tickets और Global Craze
इस बार के Mrs Universe 2025 tickets इवेंट शुरू होने से कुछ ही घंटों में पूरी तरह बिक गए। सोशल मीडिया पर #MrsUniverse2025 और #SherrySingh ट्रेंड करता रहा। मनीला के Okada Convention Hall में उस वक्त India! India! के नारे गूंज उठे जब विजेता की घोषणा हुई। घोषणा होते ही sherry singh भावुक हो गई और अपना खिताब लिया ।
People Search Answers
Mrs Universe 2025 Name
Sherry Singh (India)
Mrs Universe 2025 Host Country
Philippines
Mrs Universe 2025 Location and Date
Okada, Manila — January 2025














