Nobel Peace Prize 2025 : Venezuelan opposition की विपक्षी नेता Maria Corina Machado को लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया ।

Nobel Peace Prize 2025 Maria Corina Machado को मिला
5/5 - (3 votes)

Nobel Peace Prize 2025 : नार्वे में आज Nobel Peace Prize का ऐलान किया गया, जिसकी चर्चा लगभग पूरा साल भर रही क्यूंकी इस प्राइज़ का मुख्य दावेदार donald trump को माना जा रहा था । लेकिन आज जब इसकी घोषणा हुई तो सब चकित रह गए इसमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम नहीं था बल्कि  Venezuelan opposition नेता Maria Corina Machado को ये सम्मान दिया गया। इसकी घोषणा Norwegian Nobel Committee ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को की, जिससे दुनियाभर में democracy और human rights के लिए काम करने वालों को नई प्रेरणा मिली क्यूंकी ये सम्मान Maria Corina Machado को मिलने की वजह भी यही रही जिसकी वजह से उन्हें इस सर्वोच सम्मान से सम्मानित किया गया ।

Nobel Peace Prize 2025 के विजेता का नाम सामने आते ही Latin America में खुशी की लहर दौड़ गई। Machado का चयन उनके tireless efforts और democratic struggle के लिए किया गया जिसने Venezuela की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने authoritarian regime के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई और लोकतंत्र की लौ जलाए रखी जिसकी वजह से आज वो इस सम्मान की हकदार बनी।

Maria Corina Machado ने की लोकतंत्र की रखवाली

Machado का नाम Latin America के उन चुनिंदा reformers में गिना जाता है, जिनकी वजह से राजनीति में बड़े बदलाव और बड़ी unity आई। Venezuela में opposition कभी बंटी रही, लेकिन Maria Corina Machado ने सबको एक साथ एक मंच पर लाकर free elections और representative government की मांग को मजबूत किया और मनवाया। Nobel Peace Prize 2025 के selection criteria पर नजर डालें तो Alfred Nobel की spirit को Machado ने बखूबी निभाया है जिसकी वजह से वो इसकी दावेदार रही popular rule के सिद्धांत, peaceful transition और civilian courage उनके संघर्ष में साफ दिखाई देता है ।

See Also :  Rajvir Jawanda Accident: बद्दी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर, मोहाली अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें Machado को Venezuelan presidential चुनावों में disqualify कर दिया गया था, जिसके बाद Edmundo Gonzalez ने opposition की ओर से मोर्चा संभाला। चुनाव में गड़बड़ियों, लोगों की गरीबी और राजकीय हिंसा जैसे मुद्दे सामने आए, जिनपर Machado ने लगातार जनता का नेतृत्व किया और अधिकतर मुद्दों को सुलझाने में हम भूमिका निभाई ।

Nobel Peace Prize 2025 पर थी पूरी दुनिया की नजर

Nobel Peace Prize 2025 की घोषणा हर साल की तरह दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। जो की आम बात है क्युकी ये बहुत बड़ा सम्मान होता है जिसे पाने की चाह बहुत सारे प्रतिशठित नेताओं की भी होती है । जिसमें सबसे बड़ा नाम था डोनाल्ड ट्रम्प का उन्होंने कई बार खुद को Nobel Peace Prize का मुख्य दावेदार भी बताया ।

दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों ने भी डोनाल्ड ट्रम्प को nominate किया था जिसमें पाकिस्तान और इस्राइल जैसी देख शामिल थे उन्होंने ट्रम्प को Nobel Peace Prize के लिए nominate किया था लेकिन ट्रम्प के हाथ निराशा लगी । और उनका Nobel Peace Prize पाने का सपना इस साल फिलहाल टूट गया है ।

Maria Corina Machado को इस सम्मान के लिए मुख्य दावेदार माना गया और इसका मुख्य कारण था उनके द्वारा कीये गए लोकतंत्र की सुरक्षा और उसके लिए उठाए गए कदम । प्राइज़ पाने के बाद Maria Corina Machado का सबसे पहला रिएक्शन था I’m shocked उन्होंने कहा में आश्चर्य चकित हूँ और बहुत अधिक खुश हूँ ।