Ind vs Wi के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सबकी बाजार भारतीय बल्लेबाज Sai Sudarshan के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी । क्यूंकी हाल में sai sudarshan का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है वो बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुई दिखाई दे रहे है । लेकिन दूसरे टेस्ट की पहले पारी में साई सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए । KL Rahul का विकेट जल्दी गिरने के बाद साई सुदर्शन को बल्लेबाजी के लिए जल्दी ही मैदान पर आना पड़ा । राहुल ने पारी की शुरुआत करते हुए 54 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए जिसके बाद वो वेस्ट इंडिज के उप कप्तान jomal warrican का शिकार बने ।
Sai sudarshan को मिला टीम और कप्तान शुभमन गिल का साथ ।
पिछली कुछ पारियों से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाज sai sudarshan बहुत struggle कर रहे थे । उन्होंने बीती पिछले 7 पारियों में एक अर्धशतक के साथ मात्र 147 रन ही बनाए थे जिसके बाद उनके ऊपर प्रदर्शन को लेकर काफी दबाब या गया था और ऐसे समय मे उन्हें team managment के साथ साथ कप्तान शुभमन गिल का भी भरपूर साथ मिल । दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले gill ने एक बयान में sai sudarshan को लेकर कहा था की वो हमारी टीम के लिए एक बेहतर खिलाड़ी हैं और वो समय के साथ जरुर वापसी करेंगे ।
managment ने भी उनके ऊपर विश्वाश जताते हुए उन्हें 3 नंबर पर दूसरे टेस्ट में भी मौका दिया । आपको बता दें sai sudarshan हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं लेकिन उनकी शुरुआत एक बेहतरीन शुरुआत नहीं रही और वो struggle करते हुए दिखे । इस सीरीज से पहले भी वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे । सिर्फ एक ही अर्धशतक उनके बल्ले से देखने को मिल था ।
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में Sai Sudarshan ने की शानदार वापसी
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्हें जल्दी मैदान पर आने का मौका मिल क्यूंकी kl rahul 38 रन बना कर आउट हो गए थे । उसके बाद sai sudarshan ने यशस्वी जैसवाल के साथ मिलकर एक अच्छी पार्टनरशिप करते हुए 165 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाकर 87 रन की पारी खेली । उसके बाद वो भी jomal warrican की टर्न लेती हुई गेंद पर lbw होकर वापिस लौटे । शतक से मात्र 13 रन दूर साई jomal warrican की घूमती हुई गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे लेकिन उनहीने 87 रन की शानदार पारी खेली और टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुचाने में मदद की ।
शतक से चुके लेकिन 87 रन की पारी बढ़ाएगी मनोबल
हालांकि साई सुदर्शन अपना शतक पूरा करने में नाकाम रहे और 87 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन ये 87 रन की पारी उनके लिए बेहद जरूरी और मनोबल बढ़ाने वाली पारी रही । साथ ही कप्तान और टीम के भरोसे का भी जवाब दिया क्यूंकी उनके प्रदर्शन पर अब सवाल उठने लगे थे । लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के साथ उन सवालों का जवाब दे दिया है । और साथ ही इस पारी से बढ़े मनोबल की वजह से अब अगली पारी में भी उनसे और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है । क्यूंकी sai sudarshan एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ipl में भी उनका जबरदस्त और बेहतरीन प्रदर्शन देखने को हर साल मिलता है ।














