Himachal Snowfall Updates : सीजन की पहली बर्फबारी! मनाली, किन्नौर और कुल्लू सफेद चादर में लिपटे देखें ताज़ा अपडेट

Himachal Snowfall Updates साल की पहली बर्फबारी
5/5 - (4 votes)

Himachal Snowfall Update 2025 : साल 2025 की पहली बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है IMD के मुताबिक कुल्लू, मनाली, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उतराखंड और कश्मीर के भी कुछ इलाकों में बरफारी देखी गई हालांकि ये बर्फबारी ऊंची चोटियों पर दर्ज की गई । 
राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है और ठंडी हवाओं ने पूरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है।

कुल्लू-मनाली में जमी बर्फ की पहली परत

मनाली और सोलंग घाटी में शनिवार रात से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो रविवार सुबह तक जारी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बार बर्फबारी का समय पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा जल्दी आया है। और इस साल ठंड भी अधिक पड़ने की उम्मीद है । सड़कों पर पर्यटकों की भीड़ और ढलानों पर जमी सफेद बर्फ ने पहाड़ियों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा दी है। आप विडिओ में देख सकते हैं कितना अच्छा मौसम हो रहा है और बर्फबारी से पर्यटक कितने खुश हैं । ये विडिओ अटल टनल के पास की है जहां बरफारी हो रही है

किन्नौर और लाहौल में सड़कें फिसलन भरी

बर्फ गिरने के बाद लाहौल-स्पीति और किन्नौर में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करें। कई स्थानों पर बर्फ की मोटी परत के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। आप भी अगर ऐसी जगह पर छुट्टियों का आनंद लेने जा रहे हैं तो सुरक्षा का सख्त ध्यान रखें और गाड़ी ऐसी जगह न लेकर जाएँ जहां जाना aalow नहीं है और जहां फिसलन बहुत जादा है ।

चंबा के साच पास में भी बर्फ के बीच स्वर्ग सा नजारा

Himachal pradesh के चंबा जिले के साच पास पर्यटक स्थल पर भी बर्फ से ढके हुए पहाड़ स्वर्ग सा एहसास कर रहे हैं अक्टूबर महीने में ही साच पास में बर्फबारी की वजह से बेहद शानदार नजारा हो गया है हालांकि इस जगह पर पूरे साल ही बर्फ रहती है लेकिन ताज़ा बरबारी अब अक्टूबर में शुरू हुई है ।

होटल बुकिंग्स में उछाल, सैलानियों का रुख हिमाचल की ओर

बर्फबारी की खबर सुनते ही देशभर से सैलानी हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। मनाली, सोलंग और कल्पा जैसे इलाकों में होटल बुकिंग्स 80% तक पहुंच चुकी हैं। होटल मालिकों का कहना है कि वीकेंड पर ये आंकड़ा 100% तक जा सकता है। इस बार भी होटल मालिकों को उम्मीद है की काफी अधिक मात्रा में सैलानी आएंगे जिससे उनका और अधिक रोजगार बढ़ेगा ।

See Also :  Chamba Tissa Weather: चंबा-तीसा घाटी का मौसम कैसा रहता है?

IMD का अलर्ट — अगले तीन दिन तक बर्फबारी जारी रहेगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यात्रा से पहले पर्यटकों को मौसम का हाल चेक करने की सलाह दी गई है।

निचले इलाकों में बारिश और ठंड की दस्तक

शिमला, मंडी और बिलासपुर जैसे निचले जिलों में हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को गरम कपड़ों में सिमटने पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय बाजारों में हीटर और स्वेटर की बिक्री बढ़ गई है।

किसानों और बागवानों के चेहरे पर खुशी

बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। सेब की फसलों के लिए यह बर्फबारी बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। नमी बढ़ने से खेतों में मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे अगली फसल बेहतर होगी।

Newstop ने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि सितंबर के आख़िरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल में बर्फबारी के संकेत मिले थे। और अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो गई है और हिमाचल के पहाड़ों ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया है।

बर्फ के बीच स्वर्ग सा हिमाचल

हिमाचल की बर्फ से ढकी वादियां एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं।
अगर आप भी बर्फबारी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले सड़क की स्थिति और मौसम अलर्ट ज़रूर जांच लें।
क्योंकि बर्फ में सिर्फ ठंड ही नहीं, हिमाचल की आत्मा बसती है  और वही इसे बाकी दुनिया से अलग बनाती है।