Himachal Pradesh Gram Panchayat election Exclusive : हिमाचल प्रदेश में नहीं होंगे ग्राम पंचायत के चुनाव

Himachal Pradesh Gram Panchayat election Exclusive
5/5 - (2 votes)

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को स्थगित कर दिया गया है । उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल के अंत में लगभग दिसंबर में या जनवरी में पूरे हिमाचल में पंचायत चुनाव आयोजित होने थे लेकिन अब खबर आ रही है कि इन पंचायत इलेक्शन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

इसके पीछे की वजह साफ तौर पर himachal Pradesh में हुए बारिश के कारण नुकसानों को बताया गया है । कहा जा रहा है कि जब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो जाती और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त इलाकों को सामान्य नहीं कर लिया जाता तब तक himachal Pradesh में पंचायत चुनाव नहीं होंगे ।

Himachal Pradesh elections को लेकर उत्साह में लोग निराश

अगर बात करें पंचायत चुनाव की तो लोग लगभग तैयारियों में जुट गए थे और उम्मीदवार भी अपनी जगह लोगों के दिलों में बनाने की कोशिश में लग गई थे । जनता में मुख्य चर्चा का विषय आजकल पंचायत चुनाव ही बने हुए थे । लेकिन अब उम्मीदवारों को थोड़ी निराशा हाथ लगेगी क्योंकि फिलहाल अभी चुनाव स्थगित हो चुके हैं ।

आगे कितना समय स्थिति सामान्य होने में लगेगा अभी उसका कोई अंदाजा नहीं है । और सरकार के द्वारा भी चुनावों की लेकर कोई साफ स्थिति या समय साझा नहीं किया गया है । इसलिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि अब चुनावों का समय कब होगा ।

राज्य में हुए नुकसान और कई इलाकों में कनेक्टिविटी को लेकर लिया गया फैसला

सरकार ने ये फैसला राज्य में हुए भारी नुकसान को देखते हुए लिया है । सरकार के मुताबिक राज्य में कुल 5400 करोड़ रुपए का नुकसान बारिशों की वजह से हुआ है । और 98 बादल फटने की घटनाएं बताई गई है साथ ही कई एक्सीडेंट भी इस दौरान हुए है । जिस वजह से राज्य को आर्थिक और भौगौलिक तौर पर काफी अधिक नुकसान हुआ है । लेकिन सबसे बड़ी असमंजस की स्थिति तो इस बात को लेकर है कि इतना भारी नुकसान की भरपाई और स्थिति सामान्य होने में तो अभी काफी समय लग सकता है तो क्या पंचायत चुनाव भी उतने ही लेट करते जाएंगे ।

See Also :  Jane Goodall: दुनिया को चिम्पांज़ी से मिलाने वाली महान वैज्ञानिक का निधन, जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी

जिलों के उपायुक्तों और विभागों से आई रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

कई जिलों जैसे चंबा, शिमला, सिरमौर, मंडी बिलासपुर कांगड़ा सहित कई और जगहों पर सबसे अधिक तबाही बारिश की वजह से हुई है । उन जिलों के उपायुक्तों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कई जगहों पर अभी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है और कनेक्टिविटी के साथ साथ और भी कई समस्याएं अभी वहां है । इसलिए उन्होंने ये पेशकश की थी कि पंचायत के चुनाव अभी के लिए स्थगित करना ही ठीक रहेगा ।

इस वजह से राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अभी चुनावों को लेकर स्थिति साफ नहीं है और समय पर चुनाव नहीं हो पाएंगे हालांकि इसमें आगे की स्थिति भी साफ नहीं की गई है न ही कोई समयसीमा बताई गई है कि आखिर कब तक चुनाव होंगे ।

पंचायत चुनाव की लेकर राज्य में था भारी उत्साह  उम्मीदवारों ने भी कस ली थी कमर ।

Himachal Pradesh में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर लोगों और उम्मीदवारों में काफी उत्साह का माहौल था लेकिन अब फिलहाल के लिए सरकार ने उस माहौल को ठंडा कर दिया है । कई उम्मीदवारों ने तो facbook और social media पर अपनी दावेदारी पेश करना लगभग शुरू कर दिया था । बस चुनाव की तारीखों का इंतजार था और नामांकन करने का बाकी सब तैयारी पूरी थी और कई उमीदवार अपनी जीत के सपने भी देख चुके थे लेकिन उनके लिए बुरी खबर है अभी उन्हें सपने को तोड़ कर नींद से जागना पड़ेगा ।

See Also :  Himachal Pradesh में निवेश की लहर : कांगड़ा से ऊना तक लगेंगे नए उद्योग, दवाइयों से लेकर सोलर और ऑटो पार्ट्स तक को मिली मंजूरी

आखिर कब होंगे Himachal pardesh panchayat election

इस बात का अभी तक फिलहाल कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्योंकि सरकार ने अभी साफ नहीं किया है कि कब तक स्थिति सामान्य होगी और कब चुनाव कराए जाएंगे । अधिसूचना में सिर्फ इतना कहा गया है कि राज्य में अभी स्थिति समय न होने के कारण फिलहाल समय पर चुनाव नहीं हो पाएंगे । और सरकार ने जिलों के उपायुक्तों से मिली रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आंकलन किया है जो 5400 करोड़ का बताया गया है । कई जगहों पर अभी भी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है जिस कारण ये फैसला सरकार द्वारा लिया गया है ।