आमिर खान की ‘Sitaare Zameen Par ‘ का ट्रेलर रिलीज़: एक नई कहानी, नया संदेश

Sitaare Zameen Par
Rate this post

मुंबई, 14 मई 2025:
बालीवूड अभिनेता आमिर खान की एक नई फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ का ट्रैलर आज 13 मई को आदिकारिक रूप से लॉन्च हुआ । यह फिल्म 2007 में आई फिल्म Taare Zameen Par की तरह एक emotional Film मानी जा रही है । लेकिन इस बार की कहानी कॉमेडी और खेल को एक साथ जोड़ कर एक गहरा सामाजिक संदेश देने वाली होगी । जिसमें एक सामाजिक संदेश दिया गया है ।

कहानी की झलक: बास्केटबॉल कोच और बच्चों की कहानी

फिल्म में आमिर खान एकअकड़ू बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जिन्हें एक दुर्घटना के बाद विशेष बच्चों की टीम को कोचिंग देने की सजा मिलती है। यह कहानी स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियन्स’ पर आधारित है, जिसमें कोच और खिलाड़ियों के बीच की यात्रा को कॉमेडी और भावना के साथ प्रस्तुत किया गया है।

ट्रेलर की पहली प्रतिक्रिया: रितेश देशमुख ने बताया ‘असाधारण’

ट्रेलर रिलीज़ से पहले ही अभिनेता रितेश देशमुख ने इसे ‘असाधारण’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “Extraordinary trailer #Sitaare Zameen Par“। उनकी पत्नी और फिल्म की सह-कलाकार जेनेलिया डिसूजा देशमुख भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म दोनों के लिए तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। अब देखना होगा की दोनों की वापसी क्या रंग दिखाती है । और कहाँ तक फिल्म को सफलता दे पाती है ।

निर्माण और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पटकथा दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी गई है। संगीत की जिम्मेदारी शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने संभाली है, जबकि गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और अपर्णा पुरोहित के तहत हुआ है।

See Also :  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट, अक्षरा और आर्यन की कहानी में नया मोड़ – फैंस हुए हैरान

रिलीज़ की तारीख और ट्रेलर का शेड्यूल

फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर 13 मई शाम 7:50 से 8:10 बजे के बीच ज़ी नेटवर्क चैनलों पर और 8:20 बजे आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी किया गया।

राजनीतिक तनाव के कारण ट्रेलर लॉन्च में देरी

इससे पहले, ट्रेलर की रिलीज़ 8 मई को निर्धारित थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आमिर खान ने यह निर्णय देश की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया, जिससे उनकी सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय मिलता है।

जेनेलिया डिसूजा की वापसी

जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म के माध्यम से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। उन्होंने 2022 में ‘वेड’ और ‘मिस्टर मम्मी’ जैसी फिल्मों में काम किया था, लेकिन ‘सितारे ज़मीन पर’ उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकती है। और उनकी वापसी को खास बना सकती है एस जानकारों का मानना है हालांकि ये आमिर खान की भी एक तरह से वापसी फिल्म साबित होगी और जब दो बेहतरीन कलकारों की वापसी हो रही है वो भी काफी लंबे समय के बाद तो देखना दिलचस्प होगा की वापसी कैसी रहती है ।

नए चेहरों की प्रस्तुति

फिल्म में 10 नए कलाकारों को भी पेश किया गया है, जिनमें आरुष दत्ता, गोपि कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। ये सभी कलाकार विशेष बच्चों की टीम के सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं। ये वो कलाकार हैं जो अभी बिल्कुल नए हैं । जिन्हें लोगों ने बहुत काम देखा हुआ है । अब ये माना जा रहा है की इन कलकरों के लिए भी ये फिल्म एक बेहतरीन मौका है फिल्मी दुनिया में एंट्री का । जिसे वो सब खास बनाने के लिए पूरी मेहनत किए होंगे अब वो मेहनत क्या रंग लाती है देखना होगा ।

See Also :  Bigg Boss 19 : Abhishek की Ex-Wife की Wild Card Entry से मचा तहलका, घर में शुरू हुआ नया ड्रामा!

CBSC Result 2025 12th क्लास की टॉपर Saavi Jain

 

 फिल्म का संदेश: हँसी के साथ सामाजिक जागरूकता

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया, “Sitaare Zameen Par फिल्म ‘तारे ज़मीन पर‘ से दस कदम आगे है। यह विशेष रूप से सक्षम लोगों के बारे में है, लेकिन इस बार कहानी में हास्य और दोस्ती का पुट है।” फिल्म का उद्देश्य समाज में विशेष बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है । जिससे वो अपने आप को उस क्षेत्र में साबित कर पाएं जिसमें उन्हें मौका नहीं मिल प रहा लेकिन वो उस कार्य को करने में सक्षम हैं और दूसरों से बेहतर कर सकते हैं ।

सितारे ज़मीन पर‘ एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास करती है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी, नए कलाकारों की प्रस्तुति, और एक संवेदनशील विषय को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत करना इसे एक विशेष फिल्म बनाता है। ट्रेलर की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। और काफी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं । जिसके लिए उन्हें 20 जून तक इंतजार करना पड़ेगा ।