War 2 OTT Release Date: 9 अक्टूबर से Netflix पर मचेगा धमाल, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे Hrithik-Jr NTR की सुपरहिट जासूसी जंग

War 2 OTT Release Date
5/5 - (2 votes)

Bollywood : बॉलीवुड की एक बेहतरीन फिल्म जो जबरदस्त एक्शन और थ्रीलर से भरपूर है  War 2 OTT Release की डेट आज 9 अक्टूबर है ये फिल्म आज से ott प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही है । इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ दो बड़े स्टार्स के होने से इसकी ott पर रिलीज होने का लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे । लेकिन अब ये तय हो गया है की वीरवार 9 अक्टूबर से ये फिल्म अब ott पर देखि जा सकती है । इस फिल्म को netflix पर हिन्दी के साथ तमिल और तेलगु भाषा में भी देखा जा सकता है ।

इसकी घोषणा करते हुए Netflix ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा  Double the rage. Double the rampage. Ready for the War? Watch War 2, out 9 October on Netflix.

Hrithik Roshan ने भी शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

फिल्म की रिलीज से पहले रितिक रोशन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए War 2 OTT Release को लेकर जानकारी साझा करते हुए Netflix का आधिकारिक पोस्ट शेयर किया जिसमें  उन्होंने फिल्म का ट्रेलर साझा किया है । और ये जानकारी अपने फैंस को दी है की अब वो war 2 को ott पर भी देखा सकते हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Newstop ने पहले भी बताया था की, War 2 ना सिर्फ एक सीक्वल है बल्कि Yash Raj Films के Spy Universe का अगला बड़ा अध्याय भी है।

War 2 की कहानी और स्टारकास्ट

ये फिल्म पहली बार war नाम से 2019 में आई थी । और इसने box office पर जबरदस्त धमाल मचाते हुए अच्छी खासी कमाई भी की थी । इसी फिल्म के सिकुएल के रूप में War 2  आई है जिसमें Hrithik Roshan ने दोबारा Kabir का रोल निभाया है और उनके साथ इस बार Jr NTR और Kiara Advani ने भी इस स्पाई यूनिवर्स में एंट्री की। जिस से ये फिल्म बड़े स्टार्स से भरी होने के कारण जबरदस्त माहौल बनाने में कामयाब भी रही है ।

See Also :  Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ का नया अवतार, एक्टर ने फिर किया बड़ा ऐलान

फिल्म के अंत में दिए गए post-credit scene में अगले चैप्टर “Alpha” की झलक भी दिखाई गई  जिसमें Alia Bhatt, Sharvari Wagh और Bobby Deol नज़र आएंगे।
यह YRF के Spy Universe को और बड़ा बनाता है, जिसमें पहले से Pathaan और Tiger फ्रेंचाइज़ शामिल हैं।

Box Office पर War 2 का प्रदर्शन

रिलीज़ के बाद War 2 ने दुनियाभर में ₹364.25 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि यह आंकड़ा 2019 की War के ₹471 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ा कम रहा, लेकिन जानकारों और दर्शकों दोनों ने इसकी कहानी, एक्शन और विजुअल अपील की खूब तारीफ की।

फिल्म की सिनेमैटिक स्केल, शूटिंग लोकेशंस और Hrithik-Jr NTR की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इसे इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया।

Netflix पर कब और कैसे देखें War 2

War 2 OTT release date के तहत फिल्म 9 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यूज़र्स इसे Netflix ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं, और ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

Netflix इंडिया की ओर से यह पुष्टि की गई है कि यह फिल्म HD और 4K दोनों फॉर्मैट्स में उपलब्ध होगी, ताकि दर्शक इसे अपने घर में थिएटर जैसी क्वालिटी में देख सकें।

War 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय एक्शन सिनेमा के ग्लोबल लेवल पर पहुंचने की मिसाल है। क्यूंकी जिस लेवल के एक्शन इस फिल्म में कीये गए हैं वो सच में बेहद मनमोहक है । Hrithik Roshan और Jr NTR जैसे सुपरस्टार्स की जुगलबंदी ने इस फिल्म को बेहतरीन बनाती है ।

Netflix पर इसकी रिलीज़ से न सिर्फ भारतीय दर्शक बल्कि दुनिया भर के फैंस इस जासूसी जंग का मज़ा ले पाएंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT पर War 2 कितनी बड़ी हिट साबित होती है।