भारत में आजकल स्वदेशी का डंका बज रहा है । इस हफ्ते पूरा zoho mail का दबदबा रहा क्यूंकी टेक्नोलॉजी जगत में zoho ने ऐसी छलांग लगाई है जिसकी उमीद शायद zoho को भी नहीं थी । इसी कड़ी में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में अपनी x post के जरिए लोगों को ये बताया की उन्होंने अपनी आधिकारिक ईमेल सर्विस के लिए Gmail से सहित होकर Zoho Mail को अपनाया है। इस x post में अमित शाह ने अपनी zoho mail id भी साझा की जो amitshah.bjp@zohomail.in है ।
अमित शाह के इस कदम ने Zoho Mail को एकदम से trend में ला दिया और यही नहीं अमित शाह द्वारा Zoho Mail अपनाने के बाद zoho की मार्केटिंग तो हुई ही साथ में । दुनिया ने ये भी देखा की अब धीरे धीरे ही सही लेकिन भारत अब टेक्नोलॉजी जगत में एक कदम बढ़ चुका है जो आगे छलके बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला है ।
भारतीय प्लेटफॉर्म को मिला बड़ा सम्मान
आपको बता दें की Zoho Mail कोई टेक्नोलॉजी जगत में नया नाम नहीं है । लेकिन भारत में काफी कम लोगों के द्वारा इसकी सर्विस का उपयोग किया जाता था और ये इतना populer नहीं था जितना आज है । लेकिन अमित शाह जैसे कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा इसका इस्तेमाल इसे एक नई दिशा दे रहा है । जिसके लिए Zoho Corporation के ceo Sridhar Vembu भी नेताओं का आभार जता रहे हैं ।
आपको बता दें Zoho Corporation के फाउंडर Sridhar Vembu, जो तमिलनाडु के एक छोटे गांव से इस ग्लोबल कंपनी को चला रहे हैं, लंबे समय से Made in India, for the world के मिशन पर काम कर रहे हैं। Zoho ने अपने क्लाउड सर्विसेज, CRM, और ईमेल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए भारत की डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। और साथ ही रोजगार भी पैदा कीये हैं ।
Zoho Mail क्या है और क्यों है खास?
अगर बात करें की zoho mail में आखिर क्या खास है तो इसका जवाब है की ये एक स्वदेशी कंपनी है । और gmail की तरह इसमें ads भी नहीं आते और इसमें आपका data बिल्कुल प्राइवेट रखा जाता है । जो बाकी किसी भी प्लेटफॉर्म में नहीं है इसमें आपका डाटा बिल्कुल safe रहता है । और इसमें आपको एक खास सुविधा zoom मीटिंग की भी मिलती है । इसमें आप बड़ी ही आसानी से अपना बिजनेस domain name इन्टीग्रेट करके अपना एक बीजनेस mail बना सकते है Zoho Mail में यूज़र को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, स्पैम प्रोटेक्शन, और मल्टी-डोमेन सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं जो सरकारी उपयोग के लिए इसे एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनाती हैं।
अमित शाह का Zoho Mail पर स्विच एक बड़ा संदेश
अमित शाह के X पोस्ट में लिखा था मेरी नई ईमेल आईडी amitshah.bjp@zohomail.in है। भविष्य के सभी मेल कॉरस्पॉन्डेंस के लिए कृपया इसी ईमेल का उपयोग करें। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा — Thank you for your kind attention to this matter.
दिलचस्प बात यह है कि यह शब्द जो उन्होंने कहे ये हाल ही के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट्स में भी खूब देखे गए है, जिससे यूज़र्स के बीच यह पोस्ट और भी वायरल हो गया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भारत की ‘Digital Atmanirbharta’ की दिशा में एक मजबूत संदेश है भारत अब न केवल सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर है, बल्कि अपने नेताओं और सरकारी संस्थाओं के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म भी बना सकता है और बना भी रहा है।
Hello everyone,
I have switched to Zoho Mail. Kindly note the change in my email address.
My new email address is amitshah.bjp @ https://t.co/32C314L8Ct. For future correspondence via mail, kindly use this address.
Thank you for your kind attention to this matter.
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2025
Zoho Mail की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद
Zoho Mail पहले से ही लाखों भारतीय बिजनेस और स्टार्टअप्स के बीच लोकप्रिय है। लेकिन जितनी इसे वैल्यू मिलनी चाहिए थी वो अभी तक नहीं मिली है लेकिन अब इसकी लोकप्रियता बढ़ भी रही है और आगे भी बढ़ने की उम्मीद है । और साथ ही अब zoho से और भी उम्मीदें हैं की वो अपने और भी प्रोडक्टस जो भारत में अभी नहीं है उन्हें भी जल्दी से लॉन्च करने का प्रयास करे ।
Zoho Corporation ने अपने एक बयान में कहा था कि वे हमेशा “डेटा प्राइवेसी, लोकल सर्वर्स और स्वदेशी टेक्नोलॉजी” के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के सीईओ श्रीधर वेम्बू का कहना है कि भारत को अपनी डिजिटल नींव खुद बनानी होगी, और Zoho उस दिशा में काम कर रहा है।














