Vivo V60e: भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स

Vivo V60e: भारत में लॉन्च
5/5 - (2 votes)

Vivo भारतीय बाजार में धड़ाधड़ अपने एक के बाद एक नए फोन लॉन्च करता जा रहा है । इसी कड़ी में vivo ने अपना  एक और नया फोन Vivo V60e भारत में लॉन्च कर दिया है । इस फोन में 200mp का जबरदस्त कैमरा के साथ आपको एक तगड़ी और लंबी चलने वाली बैटरी जो की 6500 mah की है दी जा रही है । और अगर बात करें इस फोन के लॉन्च की टाइमिंग की तो ये भी त्योहारों के सीजन में लॉन्च किया गया है । जिसमें आपको धांसू फीचर दिए जा रहे हैं ।

जैसा कि आपने पहले ही Newstop पर देखा देखा होगा की vivo ने अभी कुछ समय पहले ही अपना vivo v60 लॉन्च किया था , और अब कुछ ही समय बाद Vivo V60e निकाल दिया दिया है इस में आपको मॉडर्न डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम अनुभव देखने को मिलेगा। चलिए, इसकी खासियतों, कीमत और यूज़र एक्सपीरियंस पर एक नज़र डालते हैं।

Vivo V60e डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Vivo V60e का डिजाइन बेहद प्रीमियम है। डिवाइस में मेट फिनिश बैक और दो आकर्षक कलर वेरिएंट Elite Purple और Noble Gold मिलते हैं। इसकी पतली बॉडी जो की करीब 7.9mm और हल्का वज़न लगभग 190g इसे आसानी से हाथ में पकड़ने लायक बनाते हैं। हालांकि कई लोगों को ये फोन जादा हल्का भी लग सकता है ।

फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है जो की लगभग कीमत के हिसाब से फिट बैठता है, लेकिन बैकप्लेट की फील अच्छी लगती है। IP68 और IP69 रेटिंग की वजह से यह पानी और धूल से सुरक्षित है, जिससे यूज़र्स को एक्स्ट्रा कंफर्ट मिलता है।

See Also :  iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, A19 Pro चिप और नया डिज़ाइ

डिस्प्ले: Quad Curved AMOLED और Diamond Shield Glass

Vivo V60e में 6.77 इंच की Quad Curved AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पिक्सल डेंसिटी है 387ppi। फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ ब्राइट और विविड कलर्स स्क्रीन पर शानदार नज़र आते हैं।

Diamond Shield Glass से लैस यह डिस्प्ले 37% ज़्यादा ड्राॅप रेजिस्टेंस प्रदान करता है। 1600 nits ब्राइटनेस होने से तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है।

कैमरा सेटअप: 200MP मेन सेंसर और 50MP सेल्फी कैमरा

Vivo V60e का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका 200MP Samsung HP9 मेन कैमरा,हालांकि ये कैमरा samsung का है लेकिन इस्तेमाल इसमें हुआ है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है । क्यूंकी डिस्प्ले भी अधिकतर उसी की इस्तेमाल होती है । जिसमें OIS और f/1.88 अपर्चर मिलता है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है, Aura Light फ्लैश के साथ।

फोन के फ्रंट में 50MP Eye Autofocus कैमरा है, जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलता है। कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह फोन बेहतरीन है। मतलब ये फोन आपकी रील जबरदस्त बना देगा ।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 Turbo 4nm प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स के लिए शानदार है। वेरिएंट्स में 8GB और 12GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है और कंपनी तीन साल तक OS अपडेट व पांच साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

See Also :  Google 27th Birthday: गैराज से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी तक का सफर

बिल्ट-इन बैटरी और चार्जिंग

Vivo V60e की बैटरी 6500mAh की है, जो दो दिन तक का बैकअप आराम से दे सकती है। 90W फास्ट चार्जिंग की मदद से मिनटों में फोन चार्ज हो जाता है, जो लो-बैटरी की टेंशन खत्म कर देता है। बोलने का मतलब है की बैटरी के मामले में आपको इस फोन के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है ये फोन आपको तगड़ी बैटरी लाइफ के साथ fast charging भी देता है जो किसी भी फोन को जबरदस्त बनाता है ।

प्राइस, वेरिएंट और सेल

Vivo V60e तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है—8GB+128GB (₹29,999), 8GB+256GB (₹31,999), और 12GB+256GB (₹33,999)। ये डिवाइस 10 अक्टूबर से Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और पार्टनर स्टोर्स पर मिलेगा। जहां से भी आपको बेहतर offer के साथ ये फोन मिले आप वहाँ से इसे खरीद सकते हैं ।

एक टेक पत्रकार के तौर पर बताऊँ तो, Vivo V60e ने प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और लंबी बैटरी के कारण मुझे काफी इंप्रेस किया। इस प्राइस सेगमेंट में इतने सारे फीचर्स एक ही फोन में मिलना वाकई खास है। कैमरा क्वालिटी और प्रोसेसर के चलते यह फोन फोटोग्राफी और गेमिंग दोनों के लिए उपयुक्त नज़र आता है।