भारतीय लोकगायिकी की दुनिया में जब भी ‘Maithili Thakur’ का नाम लिया जाता है, तो एक अलग ही धुन कानों में गूंजती है। लेकिन इन दिनों Maithili Thakur का नाम कला से आगे बढ़कर राजनीति की गलियों में भी चर्चाओं में है। सूत्रों की मानें तो मैथिली ठाकुर अब बिहार चुनाव में Alinagar सीट से मैदान में उतरने जा रही हैं।
भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से उनकी मीटिंग की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुईं, राजनीतिक हलकों में नई हलचल शुरू हो गई। Sunday को तावड़े ने अपनी X प्रोफाइल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “1995 में जब बिहार में लालू राज आया था, मैथिली ठाकुर का परिवार राज्य छोड़कर चला गया था। आज वही बेटी, बिहार के विकास को देखकर लौटना चाहती है। राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरें, यही हमारी कामना है।”
मैथिली ठाकुर का बिहार से गहरा नाता रहा है, और अब जब राज्य में सियासी माहौल गरम है, उनके चुनाव लड़ने की संभावनाएं भी बनती जा रही है ।
Maithili Thakur की प्रसिद्धि की कहानी
“Maithili Thakur” का नाम सबसे पहले कई म्यूजिक रियलिटी शोज़ के जरिए सामने आया। उनकी प्योर क्लासिकल और फोक सिंगिंग ने देशभर में उन्हें खास पहचान दिलाई। लेकिन अगर गौर से देखें तो Maithili Thakur का टैलेंट सोशल मीडिया ने भी खूब बढ़ाया—उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर लाखों फैंस उनकी सुरमयी आवाज़ से जुड़े हैं।
बिहार के लोक गीतों से लेकर ब्रज, अवधी और मैथिली में ठुमकती धुनें, उनकी हर परफॉर्मेंस में कहीं-न-कहीं अपने राज्य की खुशबू मिलती है। जैसा कि कई लोग पूछते हैं, “How did Maithili Thakur become famous?” — इसका सीधा जवाब यही है कि उन्होंने अपने टैलेंट, मेहनत और सोशल मीडिया की मदद से अलग मुकाम बनाया।
मैथिली ठाकुर के पिता का पेशा
अगर बात करें, “मैथिली ठाकुर के पिता क्या करते हैं?”, तो जानकारी के मुताबिक उनके पिता रमेश ठाकुर खुद म्यूजिक टीचर हैं। उन्होंने ही अपनी बेटी को शुरू से गाने की शिक्षा दी। आमतौर पर, लोग यहीं से कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या Maithili Thakur का परिवार सिर्फ गायक रहा है या उनका कोई और भी प्रोफेशन रहा है—लेकिन सच यही है कि संगीत उनके परिवार का आधार रहा है और यही विरासत मैथिली के टैलेंट में दिखती है।
क्या मैथिली ठाकुर बिहार से हैं?’
‘क्या मैथिली ठाकुर बिहार से हैं?’—यह सवाल अक्सर उठता है, खासकर तब जब वो दिल्ली या देश के किसी दूसरे हिस्से में परफॉर्म करती नजर आती हैं। बिल्कुल, उनकी जड़ें मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले में हैं। बचपन में पारिवारिक कारणों से दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा था, लेकिन उनकी पहचान और मन बिहार से ही जुड़े हैं। यही कारण है कि अब वे सार्वजनिक मंचों पर बिहार की संस्कृतिक पहचान को सबसे आगे रखती हैं।
राजनीति में कदम: जनता की उम्मीदें
राजनीति में उनकी एंट्री से कई युवा फैंस के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है। Bihar election में चर्चित चेहरे के उतरने से भाजपा को एक अलग बढ़त मिलने की संभावनाएं हैं, खासकर Alinagar सीट पर। खुद विनोद तावड़े और नित्यानंद राय का कहना है कि “बिहार की जनता को आज बापस लौटी अपनी बेटी से बहुत उम्मीदें हैं।
राजनीति और म्यूजिक का मेल लोगों के लिए नया जरूर है, पर Maithili Thakur जिस ईमानदारी और विनम्रता से गीत गाती हैं, उम्मीद की जानी चाहिए कि राजनीति में भी वही भावना लेकर आगे बढ़ेंगी।
Maithili Thakur से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए Newstop पर नजर रखें।














