भारतीय क्रिकेट टीम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला जब टीम इंडिया के स्टार ओपनर Rohit Sharma को 50-ओवर के फॉर्मैट से भी कप्तानी से हटा दिया गया ये बदलाव 19 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हुआ है । इस खबर से Rohit Sharma के फैंस में काफी नाराजगी दिख रही है लोगों का कहना है की आखिर भारतीय टीम से सिनीयर खिलाड़ियों को इस बेरुखी से क्यूँ देखा जाता है ।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए Rohit Sharma की जगह अब शुभमन गिल को कमान थमा दी गई है । और अब उम्मीद यही है की आगे वही india के कप्तान रहेगे । हालांकि अच्छी खबर ये है की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है जो काफी लंबे समय के बाद देखने को मिलेगी ।
Shubman Gill को मिली वनडे की कमान
BCCI ने टीम की घोषणा करते हुए आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि करते हुए कहा की अब वनडे में शुभमन गिल कप्तानी संभालेंगे। उन्हें ये कप्तानी मिलना लगभग तय था लेकिन रोहित के रहते ही मिल जाएगी इसकी उम्मीद फैंस को नहीं थी । उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज़ में 754 रन बनाकर अपनी फॉर्म साबित की थी।
जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, बोर्ड का मकसद अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देना है। लेकिन फैन्स के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि Rohit Sharma और विराट बल्लेबाज़ी क्रम को मजबूती देंगे।
लंबे समय बाद मैदान पर लौटेंगे Rohit Sharma और Virat Kohli
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से दोनों दिग्गज क्रिकेटर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नहीं देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक साल में रोहित और विराट ने T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसकी वजह से मैदान पर दोनों को काफी कम देखा गया ।
अब जब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ, एडिलेड और सिडनी में होने वाली ODI सीरीज़ में वापसी करेंगे, तो यह न केवल फैन्स बल्कि टीम इंडिया के लिए भी बड़ा बूस्ट साबित होगा। साथ ही रोहित और कोहली के फैंस के लिए भी बहुत अधिक खुशी की बात होगी क्यूंकी दोनों का बहुत बड़ा फैन बेस है ।
ODI और T20 स्क्वाड की झलक
ODI स्क्वाड में Rohit Sharma, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं। वहीं, T20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है। क्यूंकी सूर्य कुमार यादव का t20 में कप्तानी का जबरदस्त रिकार्ड रहा है जिसकी वजह से उनको t20 में कप्तान के तौर पर फिलहाल replace करना बहुत मुश्किल है ।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत चोट के कारण टीम से बाहर हैं, जबकि रविंद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती का नाम भी इस बार सूची में नहीं है।
Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने से फैंस में रोष
Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना कई फैन्स के लिए शॉकिंग रहा है। लेकिन भारतीय क्रिकेट के बदलते परिदृश्य में यह कदम ठीक भी लगता है। गिल और सूर्यकुमार जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना भविष्य की तैयारी है। लेकिन फिर भी रोहित के फैंस को तो बुरा लगा ही है ।
फिर भी, एक रिपोर्टर के तौर पर मेरा मानना है कि Rohit Sharma और विराट की मौजूदगी टीम को अनुभव और स्थिरता दोनों देगी। उनके बल्ले से रन निकलना ही इस सीरीज़ को रोमांचक बनाएगा।
India vs Australia 2025 Series Schedule
ODI Series
पहला ODI – 19 अक्टूबर, पर्थ
दूसरा ODI – 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा ODI – 25 अक्टूबर, सिडनी
T20I Series
पहला T20I – 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा T20I – 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा T20I – 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा T20I – 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पाँचवाँ T20I – 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
Rohit Sharma और Virat Kohli के 2027 world cup खेलने को लेकर चिंता ।
क्रिकेट फैन्स के लिए यह सीरीज़ खास होने वाली है। कप्तानी भले ही अब शुबमन गिल के हाथों में हो, लेकिन Rohit Sharma की वापसी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन अब फैंस को वनडे विश्वकप 2027 को लेकर चिंता हो गई है की कहीं रोहित और कोहली उस से पहले ही सन्यास न ले लें ।














