Mahindra Thar 2025 Facelift: नए फीचर्स, कीमत और बदली हुई झलक, जानें पूरी डिटेल

Mahindra Thar 2025 Facelift
5/5 - (2 votes)

भारतीय ऑटमोबिल बाजार में कुछ 4-5 सालों में SUV सेगमेंट ने बहुत अधिक रफ्तार पकड़ी है । और लोगों में ये suv का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है । अब बात SUV की हो तो उसमें पहला नाम Mahindra Thar का तो आता ही है । Mahindra Thar काफी लंबे समय से लोगों की पसंदीदा suv बनी हुई है । इतने सालों से thar में काफी बदलाव हुए लेकिन इसका क्रेज हमेशा बढ़ता ही गया कभी कम नहीं हुआ । और अब महिंद्रा ने इसका नया facelift Mahindra thar 2025 लॉन्च कर दिया है । जिसकी एक्स शोरूम कीमत अब 9.99 लाख से शुरू होकर 16.99 लाख तक जाती है ।

Mahindra Thar 2025: नया क्या है?

नई Mahindra Thar बाहर से देखने पर लगभग पहले जैसी ही है । बाहर से बदलाव महसूस नहीं होंगें । लेकिन Mahindra Thar में कई फीचर और चीजें ऐसी थी जिन्हें ग्राहक बदलाव होते हुए देखना चाहते थे । इसलिए महिंद्रा ने उन सभी चीजों को अपडेट किया है । जिनमें बदलाव की जरूरत थी । जिसमें से इंफोटेनमेंट सिस्टम एक बेहद जरूरी चीज थी जिसे अब change किया गया है । आईए जानते हैं कुछ बदलाव के बारे में ।

  • फ्रंट में अब बॉडी-कलर्ड ग्रिल दी गई है।

  • बंपर्स पर सिल्वर इंसर्ट्स की वापसी हुई है।

  • अंदर 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

  • पावर विंडो स्विच अब दरवाजों पर शिफ्ट कर दिए गए हैं।

  • ऑटोमैटिक वेरिएंट में डेड पेडल जोड़ा गया है।

जैसा कि पहले Newstop ने बताया था, महिंद्रा हमेशा से ग्राहकों के feedback को वैल्यू देता है । और अगली बार उन जरूरी feedbacks को बदलाव में लाता है । ये बात आपने thar roxx में भी देखि होगी जब ग्राहकों की मांग की वजह से Mahindra Thar Roxx को लॉन्च किया गया था । और जरूरी बदलाव भी किए गए थे ।

See Also :  How many airbags in tata punch

Mahindra Thar Variants और कीमत

कंपनी ने जरूरी updates के साथ साथ गाड़ी की कीमतों और वेरिएंट्स के नाम भी बदल दिए हैं। पुराने AX Opt और LX की जगह अब AXT और LXT वेरिएंट मिलेंगे।

कीमत (एक्स-शोरूम):

  • 1.5-लीटर डीज़ल RWD AXT – ₹9.99 लाख

  • 1.5-लीटर डीज़ल RWD LXT – ₹12.19 लाख

  • 2.2-लीटर डीज़ल 4WD LXT MT – ₹15.49 लाख

  • 2.2-लीटर डीज़ल 4WD LXT AT – ₹16.99 लाख

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल LXT RWD AT – ₹13.99 लाख

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल LXT 4WD MT – ₹14.69 लाख

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल LXT 4WD AT – ₹16.25 लाख

Mahindra Thar 2025 Features

Mahindra Thar बाहर से कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा गाड़ी को ओवरॉल उसी डिजाइन में रखा गया है क्यूंकी ये ग्राहकों को बेहद अच्छा लगता है । बड़े और जरूरी बदलाव की जरूरत गाड़ी के अंदर और फीचर में थी इसलिए इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन (Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ)

  • रियर वाइपर और वॉशर

  • रियर AC वेंट्स

  • USB Type-C पोर्ट्स

  • रियर कैमरा अब स्पेयर व्हील हब पर लगा है

  • स्टेयरिंग व्हील Thar Roxx से लिया गया है

सुरक्षा फीचर्स में भी रियर पार्किंग कैमरा, ड्यूल एयरबैग, ABS with EBD, ESC, TPMS और बिल्ट-इन रोल केज शामिल हैं।

Mahindra Thar Engine Options

नई Mahindra Thar में इंजन वही पुराने मिलते हैं लेकिन परफॉर्मेंस दमदार है।

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल – 150PS, 300-320Nm, 6MT/6AT

  • 1.5-लीटर डीज़ल – 117PS, 300Nm, 6MT

  • 2.2-लीटर डीज़ल – 132PS, 300Nm, 6MT/6AT

कस्टमर्स को RWD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं।

See Also :  Mahindra Scorpio N Facelift : नए लुक, फीचर्स और दमदार इंजन के साथ जल्द सड़कों पर नजर आएगी SUV की रानी

Mahindra Thar: ग्राहकों की पहली पसंद क्यों?

SUV का क्लासिक डिजाइन और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी इसे अलग पहचान दिलाता है। Newstop की पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Thar सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि एक Lifestyle SUV बन चुकी है। इसकी दमदार पर्सनैलिटी, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मॉडर्न फीचर्स इसे खास बनाते हैं।