2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हुई Kantara: A Legend – Chapter 1 (जिसे फैन्स Kantara 2 भी कह रहे हैं) और लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार नहीं था इस फिल्म का सिनेमा घरों में रिलीज होने का । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ₹60 करोड़ (Net) कलेक्शन किया है, ये पहले दिन का कलेक्शन किसी भी कन्नड़ फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में शामिल हो गया है। Kantara 2 अब उन बड़ी कन्नड फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने पहले दिन में 60 करोड़ से अधिक नेट कमाई की है ।
Kantara 2 Box Office Collection Day 1
कुल कलेक्शन: ₹60 करोड़ (नेट) – सभी भाषाओं में
हिंदी डब वर्ज़न: ₹19–21 करोड़ (नेट) – यह कन्नड़ फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग है, KGF 2 के बाद
बजट: लगभग ₹125 करोड़
रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती)
जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, 2022 में आई पहली Kantara की ओपनिंग सिर्फ ₹1.27 करोड़ थी, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹400 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे। अब प्रीक्वल की शुरुआत ही इतने बड़े आंकड़े से हुई है, जिससे लंबे समय तक रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Kantara 2 Review: दर्शकों और क्रिटिक्स की राय
फिल्म को लेकर मिक्स लेकिन पॉजिटिव रेस्पॉन्स सामने आ रहा है।
पॉज़िटिव पॉइंट्स
विज़ुअल और म्यूज़िक: अरविंद एस. कश्यप की सिनेमैटोग्राफी और बी. अजननीश लोकनाथ का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की रीढ़ माने जा रहे हैं।
शानदार एक्टिंग: ऋषभ शेट्टी का वॉरियर बेरमे का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया है। साथ ही गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंथ की एक्टिंग भी तारीफ पा रही है।
क्लाइमैक्स: फिल्म का अंतिम हिस्सा – खासकर दिव्य आंनदित “देव अवतार” सीक्वेंस – ऑडियंस को सीट से बांधे रखता है।
कल्चरल टच: फिल्म ने कर्नाटक की लोककथाओं और भूत कोला परंपरा को बेहतरीन तरीके से दिखाया है।
निगेटिव पॉइंट्स
धीमी पहली हाफ: फिल्म का पहला भाग लंबा और थोड़ा स्लो है। जिसकी वजह से शुरुआत थोड़ी बोरिंग लग सकती है ।
इमोशनल कनेक्ट: कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की तकनीकी ग्रैंडनेस है, लेकिन पहली फिल्म जैसी “आत्मा” इसमें नहीं दिखी।
पॉलिटिकल एंगल: फिल्म में कुछ जगह राजनीतिक संदेश और लोक परंपराओं की अप्रोप्रिएशन दिखी, जिससे स्टोरी कमजोर लगी।
CGI क्वालिटी: IMDb पर कुछ दर्शकों ने शिकायत की कि नंदी देवता का CGI काफी कमज़ोर लगा।
Kantara 2 Film Facts and Details
टाइटल: Kantara: A Legend – Chapter 1
स्टोरी: प्रीक्वल चौथी शताब्दी के कदंब वंश के समय सेट है और योद्धा बेरमे की गाथा दिखाता है।
कास्ट: ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया, और जयराम।
निर्देशन: ऋषभ शेट्टी
बजट: ₹125 करोड़
लोकेशन: मैंगलोर और तटीय कर्नाटक के जंगल
टेक्निकल अपग्रेड्स: हॉलीवुड रिगिंग टेक्नोलॉजी से बने बड़े पैमाने की बैटल सीक्वेंस और वीएफएक्स
प्रोडक्शन: होम्बले फिल्म्स
Kantara 2 का भविष्य
ओपनिंग डे कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि Kantara 2 लंबी रेस की फिल्म है। इंडस्ट्री ट्रैकर्स का कहना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब की दावेदार भी बन सकती है।














