Zoho Founder Sridhar Vembu: गाँव से खड़ी की ग्लोबल कंपनी, जानिए उनकी अनोखी सफलता की कहानी

Zoho Founder Sridhar Vembu
5/5 - (2 votes)

Zoho founder Sridhar Vembu का नाम आज उन चुनिंदा भारतीय उद्यमियों में गिना जाता है जिन्होंने पूरे विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराया है। और आजकल तो वो काफी सुर्खियों में भी हैं । zoho को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है । और लोग zoho और  founder Sridhar Vembu के बारे में जानने के लिए search कर रहे हैं । Princeton University से पढ़ाई करने के बाद founder Sridhar Vembu ने  Silicon Valley में काम किया जो कई लोगों का सपना होता है , लेकिन वहाँ की चकाचौंध छोड़कर वे भारत लौट आए। उनका सपना साफ था – गाँव से एक ग्लोबल टेक कंपनी खड़ी करना। और आते ही उन्होंने अपने इस सपने पर काम शुरू कर दिया ।

Zoho की नींव और सफर

founder Sridhar Vembu ने शुरुआती 2000 के दशक में Tamil Nadu के एक गाँव से काम शुरू किया। उस समय कंपनी का नाम AdventNet Inc. रखा गया था, जिसे बाद में Zoho Corporation के नाम से जाना गया। खास बात यह रही कि Zoho founder Sridhar Vembu ने कभी भी venture capital या बाहरी फंडिंग नहीं ली। और यही बात आज इस कंपनी को एक safe और खुद से बनाई गई सालों की मेहनत की कंपनी बनाती है । उन्होंने कॉम्पनी की कमाई से बिना किसी बाहरी निवेश के धीरे-धीरे SaaS (Software-as-a-Service) की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

Who is the current CEO of Zoho?

आज Zoho Corporation के CEO खुद Sridhar Vembu ही हैं। हालांकि उन्होंने कई बार यह साफ किया है कि Zoho केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक “movement” है जो दिखाता है कि टेक्नोलॉजी गाँवों से भी जन्म ले सकती है। फिलहाल Sridhar Vembu ही वर्तमान में कंपनी के ceo हैं । क्यूंकी कंपनी में बाहरी निवेश लगभग न के बराबर है इसलिए आगे भी उनके ही ceo बने रहने की संभावना है ।

See Also :  Zoho Mail : अमित शाह ने छोड़ा Gmail, अपनाया भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म । जानिए क्या है Zoho Mail की खासियत

श्रीधर वेम्बू का IIT में रैंक क्या है?

कई लोग यह मानते हैं कि Zoho founder Sridhar Vembu IIT से पासआउट हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने IIT Madras से पढ़ाई नहीं की। वे IIT-JEE में चयनित नहीं हो पाए थे और बाद में उन्होंने IIT Madras से B.Tech in Electrical Engineering किया। इसके बाद Princeton University से PhD किया।

ग्रामीण युवाओं को दिया रोजगार का मौका

Zoho founder Sridhar Vembu की सबसे अनोखी पहल रही ग्रामीण युवाओं को अवसर देना। उन्होंने पारंपरिक डिग्रीधारी इंजीनियरों पर निर्भर रहने की बजाय गाँवों के छात्रों को ट्रेनिंग देकर सॉफ्टवेयर डेवलपर बनाया। इसने न केवल ग्रामीण युवाओं की जिंदगी बदली बल्कि यह साबित किया कि innovation केवल मेट्रो सिटीज तक सीमित नहीं है और न ही डिग्रियों तक सीमित है उन्होंने उन लोगों को लाकर इस tech फील्ड में काम करने में माहिर बनाया जो बिल्कुल भी नहीं सोच सकते थे की हम ये सब काम कर सकते हैं । जिससे उन सब युवाओ का जीवन भी बदल गया और Sridhar Vembu की सोच और मेहनत भी रंग लाई ।

Why did Sridhar Vembu resign?

हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि Sridhar Vembu ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन यह पूरी तरह से गलतफहमी थी। वे अब भी Zoho Corporation के साथ सक्रिय हैं और कंपनी के दीर्घकालिक विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं। और हमने आपको बताया की क्यूंकी कंपनी में बाहरी निवेशकों का कोई भी हिस्सा कंपनी में न होने की वजह से आगे आने वाले समय में भी वही ceo बने रहेंगे ।

See Also :  OnePlus OxygenOS 16: भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

Zoho आज कहाँ खड़ा है?

आज Zoho Corporation के 50 से ज्यादा cloud-based products हैं और दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में इसके 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। Zoho CRM, Zoho Books, Zoho Mail जैसी सेवाएँ अब global competition में Microsoft और Google जैसे दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं। जो एक बहुत ही बड़ी बात है क्यूंकी भारतीय कंपनी गलोबाल 100 users के साथ कार्य कर रही है लेकिन भारत में अभी भी कंपनी को इतनी पहचान नहीं मिल पाई थी जो हाल के समय में मिली है ।

श्रीधर वेम्बू का दृष्टिकोण

जैसा कि पहले Newstop ने बताया था, Sridhar Vembu मानते हैं कि “Talent is universal, but opportunity is not.” यही कारण है कि उन्होंने गाँवों में innovation hubs बनाए। उनका मानना है कि patience और long-term vision से ही बड़ी कंपनियाँ खड़ी होती हैं। जिसका उदाहरण zoho कंपनी और वो खुद है ।

Zoho founder Sridhar Vembu की कहानी सिर्फ एक बिज़नेस स्टोरी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि कैसे ग्रामीण भारत से भी विश्वस्तरीय कंपनियाँ खड़ी की जा सकती हैं। उन्होंने दिखाया कि अगर विज़न और हिम्मत हो तो Silicon Valley गाँवों में भी बन सकती है।