Tata Motors Demerger Record Date: 1 अक्टूबर से होगा बड़ा बदलाव, शेयरधारकों को कैसे मिलेगा फायदा?

Tata Motors Demerger Record Date
5/5 - (1 vote)

TATA समूह की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors के डिमर्जर की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Tata Motors Demerger Record Date 1 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस तारीख से कंपनी दो अलग-अलग इकाइयों – Commercial Vehicle Division और Passenger Vehicle Division में बंट जाएगी। मतलब ये एक ही यूनिट होती थी लेकिन अब अलग करके अलग अलग इकाइयां हो जाएंगी । और इसकी date 01 अक्टूबर रखी गई है ।

What is the record date for demerger of Tata Motors?

शेयर मार्केट की भाषा में Record Date वह दिन होती है जब ये फैसला किया जाता है कि कौन से शेयरधारक डिमर्जर का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे। क्यूंकी देखिए शेयर धारक अनेकों होता है कुछ कम हीसेदारी रखते है और कुछ बहुत बड़ी हीसेदारी रखते है ।उनमें से ये तय किया जाता है की कौन से शेयर धारक Demerger के लिए पात्र होंगे ।  Tata Motors Demerger Record Date के अनुसार, 1 अक्टूबर को जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें नई बनी Commercial Vehicle Entity के शेयर भी उसी अनुपात में मिलेंगे।

What will happen to Tata Motors shares after demerger?

इस खबर के बाद कई निवेशकों के मन में ये सवाल है की उनके शेयर जो उनकी holding में हैं उनका क्या होगा । इसका आसान सा जवाब है की जिनके पास TATA Motors के मौजूदा  शेयर हैं उन्हें प्रत्येक 1 फुली पेड-अप शेयर के बदले नई कंपनी में भी 1 शेयर मिलेगा। इसका मतलब है शेयर धारकों की holding पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि अब दोनों में उनकी बराबर की हीसेदारी हो जाएगी जीतने शेयर वो hold करते हैं उसके आधे आधे दोनों कंपनी में हो जाएंगें । जिस से उनकी हीसेदारी अब दोनों में होगी ।

See Also :  Adani Power Stock Split: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानिए कैसे बदल जाएगी शेयर की कीमत

What is the demerger ratio of Tata Motors today?

डिमर्जर रेशियो को लेकर स्थिति साफ हो गई है और इसकी स्पष्ट जानकारी भी आ गई है। कंपनी ने कहा है कि 1:1 रेशियो लागू होगा। यानी आपके पास अगर Tata Motors का 1 शेयर है तो आपको नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी का भी 1 शेयर मिलेगा। 1:1 रेशीयो का मतलब सरल ओर साफ है की आपके पास अभी जितने शेयर है उतने ही शेयर आपके कमर्शियल व्हीकल कंपनी में भी हो जाएंगें । जिससे आप अब दोनों में ग्रोथ और विकास में हिस्सेदार बन जाएंगे ।

टाटा मोटर्स के डिमर्जर की रिकॉर्ड तारीख क्या है?

जैसा कि पहले Newstop ने भी रिपोर्ट किया था, कंपनी ने Market में ये जानकारी साझा कर दी है कि 1 अक्टूबर 2025 से Tata Motors दो इकाइयों के रूप से काम करना शुरू कर देगी और ये जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की गई है । इससे पहले शेयरधारकों की मंजूरी और सभी नियमों के अनुसार पर्मिशन ले ली गई हैं ।

डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों का क्या होगा?

डिमर्जर के बाद निवेशकों के पास दो अलग-अलग कंपनियों के शेयर होंगे। एक तरफ Passenger Vehicle Division, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और लक्ज़री ब्रांड Jaguar Land Rover (JLR) शामिल होंगे। दूसरी तरफ Commercial Vehicle Division, जो ट्रक और बस सेगमेंट पर फोकस करेगी।

इससे निवेशकों को साफ-सुथरी वैल्यूएशन का फायदा मिलेगा और दोनों कंपनियां अपने-अपने बिजनेस मॉडल पर फोकस कर पाएंगी। क्यूंकी अगर देखें तो वैसे तो एक ही model दोनों कंपनियों का है । लेकिन इसे division के तौर पर अलग किया गया है जो अपने अपने division में एक focus के साथ और बेहतर काम करेंगी ।

See Also :  Tata Sierra upcoming suv : लॉन्च से पहले सामने आई नई जानकारी, देखें स्पॉटिंग और फीचर्स

Tata Motors Demerger का निवेशकों पर असर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम टाटा मोटर्स की दीर्घकालिक ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। Passenger Vehicle Division को EV और प्रीमियम सेगमेंट में तेजी से बढ़ने का मौका मिलेगा, जबकि Commercial Vehicle Division इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की मांग से लाभ कमा सकेगा।

Tata Motors और Tata Group का भविष्य

विश्लेषकों का कहना है कि Tata Group की यह बड़ी रणनीतिक चाल है, जो निवेशकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग करेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस कदम से टाटा मोटर्स का ब्रांड और मजबूत होगा। साथ ही उनका ब्रांडेड गाड़ियों का एक अलग सेगमेंट बन जाएगा जिसका फायदा उन्हें भविष्य में मिलेगा क्यूंकी अब वो एक अलग division रहेगा जिसमें सिर्फ उसी से संबंधित कार्य होंगे ।