जौल थाना : हिमाचल प्रदेश में Himachal Anshika murder case ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पुलिस चौकी जौल के तहत ग्राम पंचायत बैरियाँ में हुए Anshika murder case को पुलिस ने 48 घंटों में ही सुलझा लिया है । बैरियाँ में हुई इस निर्मम और सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में शौक था । और लोगों को जल्दी से जल्दी हत्यारे को पकड़े जाने की उम्मीद थी । और जौल पुलिस ने इस मामले में जांच को तेज करते हुए हत्या के आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत हैं और जम्मू में ड्यूटी पर तैनाती थी । और पुलिस द्वारा आरोपी को जम्मू से ही हिरासत में लिया गया है ।
शादी से इंकार बना हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवेश अंशिका से शादी नहीं करना चाहता था। परिवार और रिश्तेदारों की ओर से लगातार दबाव डाले जाने से वह परेशान था। इस दबाव से बचने के लिए उसने हैरान कर देने वाला कदम उठाया। शादी से बचने के लिए उसने अपनी ही मंगेतर की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
Himachal Anshika murder case: कैसे रची गई साजिश
पुलिस के अनुसार आरोपी की आरोपी की शादी anshika से तय हो गई थी और वो घर पर छुट्टी आया था इसी दौरान उसकी शादी होने वाली थी । लेकिन शादी सी पहले आरोपी ने मंगलवार रात अंशिका को मिलने के बहाने बुलाया। सुनसान जगह पहुंचते ही उसने उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में डालकर आग के हवाले कर दिया। इस अमानवीय कृत्य से पूरा इलाका दहल उठा।
पुलिस की तत्परता ने सुलझाया Himachal Anshika murder case
वारदात की सूचना मिलते ही जौल थाना पुलिस हरकत में आ गई। सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने मात्र 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल कराया गया और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। हालांकि आरोपी के चाचा को पहले ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था । लेकिन आरोपी से पूछताछ पर उसने चाचा का हत्याकांड में शामिल होने का बायाँ नहीं दिया उसने सिर्फ इतना कहा की चाचा उसे गाड़ी से छोड़ने जम्मू आया था ।
4 महीने की गर्भवती थी अंशिका
जांच में बताया गया है की अंशिका और आरोपी पहले से प्रेम संबंध में थे । और अंशिका 4 महीने की गर्भवती थी । और अभी कुछ ही दिन में उनकी शादी होने वाली थी । लेकिन शादी की छुट्टी पर आए आरोपी ने शादी के चंद दिन पहले अंशिका को बहला कर मिलने बुलाया और सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी । उसके बाद उसने लाश को झाड़ियों में डालकर उसे जलाने की कोशिश की । इस हत्याकांड के बाद आरोपी वापिस अपनी ड्यूटी के लिए जम्मू रवाना हो गया जहां उसे गाड़ी से उसके चाचा ने छोड़ा ।
Himachal Anshika murder case: आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस केस की चार्जशीट जल्द दायर की जाएगी। वहीं, परिवार न्याय की मांग पर अडिग है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, हिमाचल प्रदेश में हाल के महीनों में अपराध की घटनाओं में इजाफा देखा गया है। लेकिन Himachal Anshika murder case ने जिस तरह लोगों को झकझोर दिया है, वह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।














