भारतीय Automonile Market में हलचल मचाते हुए महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV 3XO की कीमतें घटा दी हैं। नई Mahindra XUV 3XO GST rate लिस्ट जारी होते ही कंपनी ने कई वेरिएंट्स पर ₹70,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक की कटौती कर दी है। साथ ही gst में की गई कटौती के बाद इसका फायदा सीधे ग्राहकों को देने के ऐलान कर दिया है । लगभग सभी वेरियंट में कटौती का फायदा मिल रहा है ।
जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST स्लैब का सीधा असर अब कार की एक्स-शोरूम प्राइस पर दिख रहा है। और अगर ex-showroom कीमत कम होती है तो उसका फायदा on road प्राइस में भी मिलता है ।
Mahindra XUV 3XO on Road Price
नई GST दरों के बाद XUV 3XO का ऑन-रोड प्राइस कई सिटी में अब पहले से किफायती हो गया है। हालांकि ex-showroom कीमत में कोई बहुत जादा फरक नहीं होता है लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में इसका बेस मॉडल करीब ₹7.3 लाख से शुरू होता है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹14.4 लाख तक जाती है।
Mahindra 3XO price: पुराने और नए दाम
कंपनी की नई प्राइस जारी हो चुकी है इस लिस्ट के मुताबिक अब ये नहीं कीमतें और कीमतों में अंतर है –
| वेरियंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | बदलाव % |
| MX1 | ₹. 7,99,000 | -₹. 70,700 | ₹. 7,28,300 | -8.85% |
| RevX M | ₹. 8,94,000 | -₹. 79,100 | ₹. 8,14,900 | -8.85% |
| RevX M (O) | ₹. 9,44,000 | -₹. 83,500 | ₹. 8,60,500 | -8.85% |
| MX2 Pro | ₹. 9,54,000 | -₹. 84,400 | ₹. 8,69,600 | -8.85% |
| MX3 | ₹. 9,74,001 | -₹. 86,202 | ₹. 8,87,799 | -8.85% |
| MX3 Pro | ₹. 9,99,000 | -₹. 88,400 | ₹. 9,10,600 | -8.85% |
| AX5 | ₹. 10,99,000 | -₹. 99,100 | ₹. 9,99,900 | -9.02% |
| MX2 Pro | ₹. 10,54,000 | -₹. 93,200 | ₹. 9,60,800 | -8.84% |
| MX3 | ₹. 11,40,000 | -₹. 1,00,799 | ₹. 10,39,201 | -8.84% |
| MX3 Pro | ₹. 11,69,000 | -₹. 1,03,400 | ₹. 10,65,600 | -8.85% |
| AX5 | ₹. 12,49,000 | -₹. 1,10,500 | ₹. 11,38,500 | -8.85% |
| RevX A | ₹. 11,79,000 | -₹. 1,04,300 | ₹. 10,74,700 | -8.85% |
| AX5 L | ₹. 12,62,000 | -₹. 1,11,600 | ₹. 11,50,400 | -8.84% |
| AX7 | ₹. 12,79,500 | -₹. 1,13,200 | ₹. 11,66,300 | -8.85% |
| AX7 L | ₹. 13,99,000 | -₹. 1,23,699 | ₹. 12,75,301 | -8.84% |
| RevX A | ₹. 12,99,000 | -₹. 1,14,900 | ₹. 11,84,100 | -8.85% |
| AX5 L | ₹. 13,94,000 | -₹. 1,23,300 | ₹. 12,70,700 | -8.85% |
| AX7 | ₹. 13,99,000 | -₹. 1,23,699 | ₹. 12,75,301 | -8.84% |
| AX7 L | ₹. 15,79,500 | -₹. 1,39,700 | ₹. 14,39,800 | -8.84% |
| MX2 | ₹. 9,99,001 | -₹. 1,04,101 | ₹. 8,94,900 | -10.42% |
| MX2 Pro | ₹. 10,64,000 | -₹. 1,10,899 | ₹. 9,53,101 | -10.42% |
| MX3 | ₹. 10,99,000 | -₹. 1,14,500 | ₹. 9,84,500 | -10.42% |
| MX3 Pro | ₹. 11,56,000 | -₹. 1,20,499 | ₹. 10,35,501 | -10.42% |
| AX5 | ₹. 12,19,000 | -₹. 1,27,000 | ₹. 10,92,000 | -10.42% |
| AX7 | ₹. 13,89,000 | -₹. 1,44,701 | ₹. 12,44,299 | -10.42% |
| AX7 L | ₹. 14,99,001 | -₹. 1,56,201 | ₹. 13,42,800 | -10.42% |
| MX3 | ₹. 11,95,999 | -₹. 1,24,599 | ₹. 10,71,400 | -10.42% |
| AX5 | ₹. 12,99,000 | -₹. 1,35,299 | ₹. 11,63,701 | -10.42% |
| AX7 | ₹. 14,69,999 | -₹. 1,53,199 | ₹. 13,16,800 | -10.42% |
पेट्रोल मैनुअल मॉडल – अब लगभग 8.8% सस्ता
पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल – 8.8% तक की गिरावट
डीज़ल मैनुअल वेरिएंट्स – करीब 10.4% सस्ते
डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स – लगभग ₹1.5 लाख तक कम
उदाहरण के तौर पर, पहले जहां AX7 डीज़ल की कीमत करीब ₹13.9 लाख थी, वही अब नई GST दर के बाद यह करीब ₹12.4 लाख में उपलब्ध है। उसी तरह बाकी सभी वेरियंट में भी कीमतों में बदलाव है आप ऊपर दी गई list से जान सकते हैं।
Mahindra XUV 3XO Images
महिंद्रा की ओर से जारी किए गए नए Mahindra XUV 3XO images में यह SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नज़र आती है। कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी कई अपग्रेड किए हैं जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम लेदर सीट्स। आप XUV 3XO की सभी images ओर वेरियंट की जानकारी 👉महिंद्रा की वेबसाईट से देख सकते हैं ।
2025 Mahindra XUV 3XO अपडेट
2025 मॉडल में महिंद्रा ने सिर्फ प्राइस ही नहीं घटाई, बल्कि नए सेफ्टी फीचर्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV अब BS6.2 कंप्लायंट इंजन के साथ आ रही है। और इसकी sale में भी काफी उछाल आने की खबर है क्यूंकी इसके rate बढ़ने के बाद इसकी sale में थोड़ी सी गिरावट आई थी जो अब पहले से भी कम हो गए हैं ।
Mahindra XUV 3XO mileage
कंपनी का दावा है कि Mahindra XUV 3XO mileage पेट्रोल वर्ज़न में करीब 18 kmpl और डीज़ल वर्ज़न में 21 kmpl तक का है। रियल-लाइफ टेस्टिंग में यह माइलेज थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन फिर भी यह इस सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस देती है। हालांकि फिर भी suv सेगमेंट में काफी अच्छी avrage ये गाड़ी देती है ।
Mahindra 3XO REVX वेरिएंट
XUV 3XO का REVX वेरिएंट खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें स्पोर्टी लुक, हाई-परफॉर्मेंस इंजन और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। जो युवाओं को काफी पसंद भी या रही है ।
Mahindra XUV 300 और 3XO का फर्क
ये एक आम सा सवाल है लेकिन आप सभी अधिकतर लोग जानते ही है की XUV 3XO दरअसल XUV300 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। XUV 3XO इसका पुराना वर्जन था जिसमें काफी समय से लोग update की मांग कर रहे थे इसलिए महिंद्रा ने इसे अपग्रेड कर के XUV 3XO को लॉन्च किया था इसमें न सिर्फ mahindra xuv 3xo gst rate का फायदा यूजर्स को मिल रहा है, बल्कि ज्यादा फीचर्स और बेहतर डिजाइन के साथ यह अपने पुराने मॉडल को रिप्लेस कर रही है।














