Perplexity AI Comet browser: इंडिया में लॉन्च, जानें डाउनलोड, फीचर्स और प्राइस डिटेल्स

Perplexity AI Comet browser
5/5 - (1 vote)

AI सर्च इंजन कंपनी Perplexity AI ने आखिरकार भारत में अपना नया Perplexity AI Comet browser लॉन्च कर दिया है। लेकिन यह ब्राउज़र फिलहाल Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है ये फ्री में अभी फिलहाल उपलब्ध नहीं किया गया है । और Mac व Windows डिवाइस पर इंस्टॉल किया जा सकता है। Android यूजर्स को फिलहाल Google Play Store पर प्री-ऑर्डर ऑप्शन मिल रहा है, हालांकि ऑफिशियल रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई। लेकिन जल्दी ही इसे रिलीज किया जाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।

कंपनी के CEO Aravind Srinivas ने X (Twitter) पर लिखा कि Comet ब्राउज़र पूरी तरह Perplexity AI search engine पर आधारित है और इसका मकसद है इंटरनेट रिसर्च, काम और ऑनलाइन टास्क को ज्यादा स्मार्ट और फास्ट बनाना। इसको खास ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है ।

Is Comet browser Indian?

 ये एक सबसे बड़ा और जरूरी सवाल है जिसे कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि Comet browser Indian है क्या? इसका जवाब है – नहीं। यह अमेरिकी कंपनी Perplexity AI द्वारा डेवलप किया गया है। लेकिन काफी समय से ये चर्चा भारत के सोशल मीडिया और यहाँ तक की नैशनल मीडिया के कई बड़े चैनलों पर भी आम है की भारत ने अपना सर्च इंजन बना लिया । लेकिन ऐसा नहीं है ये अमेरिका की tech company Perplexity AI के द्वारा बनाया गया है जिसके ceo भारतीय हैं । अब इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है ताकि यहां के Pro और Max प्लान सब्सक्राइबर्स भी इसका फायदा उठा सकें।

See Also :  Oppo A6 Pro 5G Launch: 7000mAh बैटरी और IP69 ड्यूराबिलिटी के साथ आया नया दमदार फोन

Perplexity Comet download – खासियत क्या है?

पारंपरिक ब्राउज़र्स जैसे Google Chrome या Microsoft Edge से अलग, Perplexity AI Comet browser एक workspace-based design पर काम करता है। इसमें multiple tabs की जगह एक ही वर्कस्पेस होता है, जहां यूजर एक ही जगह पर सर्च, रिसर्च और टास्क मैनेज कर सकता है।

Comet browser for Android

Android यूजर्स के लिए Comet browser फिलहाल प्री-ऑर्डर पर है। Google Play Store पर इसका पेज लाइव हो चुका है, लेकिन कंपनी ने लॉन्च की कोई डेट कंफर्म नहीं की। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि 2025 के आखिर तक इसका Android वर्ज़न भी रोलआउट हो जाएगा।

Comet browser free download

क्या Comet browser free है? यह सबसे बड़ा सवाल है। फिलहाल यह Pro सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। यानी इसका free version अभी तक पब्लिक के लिए लॉन्च नहीं हुआ। कंपनी ने क्लियर किया है कि future में कुछ बेसिक फीचर्स फ्री में दिए जा सकते हैं, लेकिन advanced AI features सिर्फ पेड यूजर्स के लिए रहेंगे।

How to use Comet browser

Comet का सबसे यूनिक फीचर है इसका Comet Assistant। यह एक AI एजेंट है जो आपकी online activities को ऑटोमेट करता है।

  • Emails summarise करना

  • Calendar events रिव्यू करना

  • Multiple tabs मैनेज करना

  • Websites navigate करना
    सब कुछ यह खुद हैंडल कर सकता है।

इसके अलावा, इसमें AI Sidebar है जो interactive assistant की तरह काम करता है। आप इससे text instructions देकर products खरीद सकते हैं, मीटिंग schedule कर सकते हैं या किसी webpage को सीधे email में बदल सकते हैं।

See Also :  Xiaomi 17 Pro Max: ड्यूल स्क्रीन, 7500mAh बैटरी और Leica कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत ने मचाया तहलका

Is Comet browser free?

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, फिलहाल Comet browser free नहीं है। इसे सिर्फ Pro प्लान यूजर्स (पेड सब्सक्रिप्शन) ही यूज़ कर सकते हैं। Max प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी ने Email Assistant टूल भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत $200 प्रति माह है।

Comet Browser Download for Windows

Windows यूजर्स अभी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। Mac पर भी यह उपलब्ध है। इसका installation process Chrome या Edge की तरह ही आसान है, लेकिन यहां आपको पूरी तरह नया experience मिलता है।

Reporter’s Observation

एक टेक रिपोर्टर के तौर पर मुझे यह कहना होगा कि Perplexity AI Comet browser यूजर्स की productivity को next level पर ले जा सकता है। हालांकि, इसका paid-only मॉडल कई यूजर्स को निराश कर सकता है। India जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में free version की demand सबसे ज्यादा होगी।