Adani Power Stock Split: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानिए कैसे बदल जाएगी शेयर की कीमत

Adani Power Stock Split
5/5 - (1 vote)

भारत की पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Adani Power ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने इतिहास में पहली बार Adani Power stock split की घोषणा की है। इस कदम से लाखों रिटेल इन्वेस्टर्स को सीधे तौर पर फायदा होगा, क्योंकि अब शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹2 हो गया है। इसका फायदा कंपनी के साथ साथ नए शरहॉल्डर्स को होगा । अब ये कयास लगाए जा रहे है की क्यूंकी इस शेयर की खरीददारी बढ़ेगी इसलिए इस इसकी growth के chances बहुत अधिक हैं ।

Adani Power Stock Split कैसे हुआ?

कंपनी ने 1:5 रेशियो में शेयर स्प्लिट किया है। यानी, पहले जहाँ एक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 था, अब वह पाँच हिस्सों में बंटकर ₹2 का हो गया है।

उदाहरण के तौर पर, शुक्रवार को Adani Power का शेयर क्लोज़िंग प्राइस ₹709.05 था। अब थ्योरिटिकली यह एडजस्ट होकर करीब ₹141.81 हो जाएगा। यानी निवेशक के पास पहले अगर 1 शेयर था, तो अब 5 शेयर होंगे, लेकिन कुल वैल्यू वही रहेगी।

कितने शेयर होंगे अब मार्केट में?

स्प्लिट से पहले कंपनी के पास 385.69 करोड़ इक्विटी शेयर थे। अब यह संख्या बढ़कर 1,928 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल में भी एडजस्टमेंट किया गया है।

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर शेयर स्प्लिट होने से रिटेल निवेशकों की भागीदारी और बढ़ सकती है। और अधिक नए खरीददार आने की संभावना रहती है । हालांकि जिनके पास allready शेयर हैं उन्हें इसका कुछ जादा फायदा या नुकसान नहीं होगा । इसमें समझने की जरूरत है की साधारण भाषा में adjustment की गई है वैल्यू में कोई बदलाव नहीं है ।

See Also :  Prostarm Info Systems IPO: दूसरे दिन 7 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, निवेशकों में उत्साह

Stock Split vs Bonus Issue – फर्क समझिए

कई निवेशक stock split और bonus shares में कंफ्यूज़ हो जाते हैं की आखिर ये क्या है क्या हम और अधिक शेयर खरीदेंगे तो हमें फायदा होगा । इसमें ऐसा कुछ नहीं होता आईए समझते हैं ।

  • Stock Split → शेयर को छोटे-छोटे यूनिट्स में बांटा जाता है। इससे डिविडेंड भी उसी अनुपात में कम हो जाता है, लेकिन रिज़र्व्स में कोई बदलाव नहीं होता।

  • Bonus Issue → कंपनी अपने रिज़र्व से फ्री में नए शेयर देती है। इसमें फेस वैल्यू वही रहता है।

इसलिए यह ज़रूरी है कि निवेशक दोनों के बीच का अंतर समझें। क्यूंकी जानकारी जरूरी है

Morgan Stanley ने दी बड़ी रेटिंग

दुनिया की टॉप इन्वेस्टमेंट फर्मों में से एक, Morgan Stanley, ने Adani Power पर अपना भरोसा जताया है। उसने इसे Utilities सेक्टर में अपनी “Top Pick” बताया है और Overweight rating के साथ ₹818 का टारगेट प्राइस दिया है।

इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से शेयर में करीब 30% तक अपसाइड पोटेंशियल है। रिपोर्ट में कहा गया कि Adani Power भारत की सबसे बड़ी turnaround stories में से एक है, क्योंकि कंपनी ने रेग्युलेटरी मुद्दों का समाधान किया है और कई वैल्यू-एडेड अधिग्रहण किए हैं।

निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?

मेरी व्यक्तिगत राय में, Adani Power stock split का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब छोटे निवेशक भी आसानी से इस शेयर को खरीद पाएंगे। पहले जहाँ शेयर की कीमत ₹700 से ऊपर थी, अब एडजस्ट होकर ₹150 के आसपास आने से इसमें एंट्री लेना आसान होगा।

See Also :  Income Tax Return Due Date बढ़ी: जानिए FY 2024-25 के लिए नई तारीखें

हालांकि, निवेशकों को यह समझना चाहिए कि स्प्लिट से कंपनी की फंडामेंटल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं आता। हां, लिक्विडिटी और मार्केट पार्टिसिपेशन ज़रूर बढ़ सकता है। लेकिन इस बदलाव से एक नतीजा जरूर बदलेगा और वो है नए खरीददारों की हीसेदारी और बढ़ोतरी ।

नतीजा

Adani Group के लिए यह कदम बेहद अहम है। Adani Power stock split ने कंपनी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह शेयर किस तरह रिटेल इन्वेस्टर्स को आकर्षित करता है।