भारत मे Two Wheeler बाजार स्कूटरों में बहुत सारे भरोसेमंद ऑप्शन हैं । जिसमें एक नाम Suzuki Access 125 भी है जो काफी सालों से ग्राहकों के लिए भरोसेमंद सवारी बना हुआ है । सरकार द्वारा लाए गए New Gst Bill के बाद अब Suzuki ने Suzuki Access 125 पर gst 28% से घटाकर 18% कर दी है । और Suzuki India ने घोषणा की है कि वह इस कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को देगी। अब इसका सबसे बड़ा असर Access 125 पर पड़ा है, जो कंपनी का बेस्टसेलिंग 125cc स्कूटर है। इस न्यूज में हम इसकी नई कीमतों के बारे में जानेंगे ।
Suzuki के इस स्कूटर Suzuki Access 125 की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जुलाई 2025 में ही कंपनी ने इसके 68,172 यूनिट्स बेचे थे, जो जून kए मुकाबले में 33% ज्यादा है। इससे साफ पता चलता है की इसकी डिमांड और ग्राहकों का इसपर भरोसा कितना अधिक है ।
Suzuki Access 125 की नई कीमतें
GST में की गई कटौती का असर सीधे Suzuki Access 125 पर दिख रहा है। अब इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें पहले से 7,000 से 8,500 रुपये तक कम हो गई हैं। जिसके बाद अब अक्टूबर में इसकी सेल में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है । ये नीचे Suzuki Access 125 की पुरानी और नई कीमतें दी गई है ।
Access 125 Drum Brake Variant → पहले ₹86,226, अब ₹77,703
Access 125 Disc Variant → पहले ₹91,000, अब ₹83,890
Access 125 Disc With Alloy → पहले ₹95,800, अब ₹88,315
Access 125 TFT Variant → पहले ₹1,02,400, अब ₹94,400
इतनी बड़ी कटौती के बाद साफ है कि Suzuki चाहती है कि Access 125 ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। क्यूंकी जिसकी बिक्री में इस gst cutt से पहले ही 33% की बढ़ोतरी थी उसकी आने वाले समय में और sales बढ़ने का अनुमान है ।
क्यों है Suzuki Access 125 खास?
भारत में 125cc सेगमेंट में कई स्कूटर मौजूद हैं, लेकिन Suzuki Access 125 अपनी रिफाइंड परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल फीचर्स की वजह से लगातार नंबर-वन रहा है।
स्मूद इंजन परफॉर्मेंस
बेहतर माइलेज (50+ kmpl का दावा)
बड़ा और आरामदायक सीट स्पेस
डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
और अब नई किफायती कीमत
Avenis और Burgman Street पर भी असर
केवल Access 125 ही नहीं, Suzuki की बाकी स्कूटर्स की कीमतों में भी कटौती की गई है। Avenis 125 और Burgman Street के दाम 7,000 से 9,000 रुपये तक घटे हैं। हालांकि Burgman Street EX अब भी ₹1 लाख से ऊपर का है और ग्राहकों को यह थोड़ा महंगा लग सकता है।
मार्केट पर पड़ने वाला असर
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई कीमतों के बाद Suzuki Access 125 की सेल और तेजी से बढ़ेगी। पहले से ही यह 125cc सेगमेंट का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और अब इसके किफायती होने से Hero Maestro और Honda Activa 125 को और कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि honda activa इसे 125 में काफी तगड़ी टक्कर देती है लेकिन sales के मामले में ये आगे है ।
सर्विस और स्पेयर पार्ट्स पर भी फायदा
ये समझना बेहद जरूरी है की gst cut के बाद सिर्फ गाड़ियों और बाइकों पर ही नहीं बल्कि उनके spare parts पर भी काफी discount मिलेगा जिससे overall गाड़ी लेना सस्ता हो गया है । कंपनी का कहना है कि सिर्फ स्कूटर की कीमतें ही नहीं, बल्कि Suzuki Access 125 के स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग की कॉस्ट भी अब कम हो जाएगी। इसका मतलब है कि लंबे समय तक इसका ओनरशिप खर्च पहले से काफी घट जाएगा।
नतीजा
अगर आप 125cc सेगमेंट में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और किफायती स्कूटर की तलाश में हैं तो Suzuki Access 125 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम कीमत और ज्यादा वैल्यू के साथ अब यह स्कूटर मार्केट में और भी ज्यादा धमाल मचाने को तैयार है। इसलिए अब आप इसे बुक करवा कर फायदा ले सकते है ।














