Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है, ये फोन शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में अपनी पकड़ बनाने को तैयार है। इस फोन में 6000mAh की लंबी बैटरी है जो आपको बैटरी के लिए तो परेशान नहीं होने देगा , 120Hz Eye Comfort Display, और Mil-Spec Shock Resistance जैसी खूबियां दी गई हैं जो इसे खास बनाती हैं। जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, Realme इस बार भी अपने यूजर्स को प्रीमियम अनुभव देने के लिए पूरी कोशिश करेगा और जैसा की सभी को अनुभव है की Realme प्रीमियम फीचर के साथ साथ उसे किफायती भी बनाता है ये फोन भी कम कीमत में बड़ा धमाका है।
दमदार बैटरी और मिक्स्ड परफॉर्मेंस
Realme P3 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो चार साल तक अपने कैपेसिटी का 80% तक बनाए रखती है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और जल्दी चार्जिंग का लाभ मिलता है। फोन का स्लिम डिज़ाइन (7.94mm) और हल्का वजन (197 ग्राम) इसे पोर्टेबल तो बनाता ही है, साथ ही मजबूत Reinforced Aluminum Structure और Airbag Protection के कारण यह ड्रॉप्स का सामना भी आसानी से करता है।
Mil-Spec शॉक रेसिस्टेंस और दैनिक जीवन में सुरक्षा
Realme P3 Lite 5G ने मिलिट्री-ग्रेड Shock Resistance टेस्ट पास किया है, जिसका मतलब होता है की 2 मीटर से गिरने पर भी इस फोन को कुछ नहीं होता है । मतलब 2 मीटर तक कभी गलती से गिर भी गया तो फोन आपका बच सकता है इसके अलावा IP64 Dust & Water Resistance से यह रोजमर्रा की दैनिक जीवन में होने वाले छींटे और धूल से भी सुरक्षित रहता है। Rainwater Smart Touch के ज़रिये गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है जो की मुझे सबसे अच्छा फीचर लगा ,ये खासकर बारिश के मौसम में बड़ी मददगार साबित होगा।
120Hz Eye Comfort Display से मिलता है स्मूद अनुभव
फोन में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है जो मखन जैसी स्मूथ ब्राउज़िंग का अनुभव देता है। Eye Comfort Display मोड से यूजर आंखों को कम थकान महसूस होती है, खासकर लंबे उपयोग के दौरान। 625 निट की ब्राइटनेस और DC Dimming की सुविधा इसे और भी बेहतर बनाती है। इसका खास उपयोग रात में फोन चलाते समय होता है जिस से हमारी आंखे सुरक्षित रहती हैं ।
परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 6300 5G चिपसेट
Realme P3 Lite 5G में पिछले जनरेशन की अपेक्षा बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए 6nm प्रोसेस पर आधारित 2.4GHz, Octa-core MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है। इसके साथ 18GB तक की डायनामिक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जो मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स के उपयोग में बच्चे हुए लैग को कम करता है।
खास AI फीचर्स और हाई-क्वालिटी कैमरा
32MP AI कैमरा के साथ फोन शानदार फोटो क्वालिटी देने में सक्षम है। AI Clear Face फीचर ब्लरी तस्वीरों को बेहतर बनाता है और Google Gemini AI आपके अनुभव को और स्मार्ट बनाता है। Realme का Ultra Volume Mode (300%) कॉल्स को साफ और जोरदार बनाता है, खासकर शोरगुल वाले माहौल में।
Realme P3 Lite 5G की शुरुआती कीमत
Realme P3 Lite 5G फोन का ऐसा नहीं है की आपको इतने सारे फीचर दिए जा रहें हैं और इसका पैसा भी इतना अधिक होगा । Realme जानी जाती है अपने बजट फोन के लिए और ये भी एक बजट फोन ही है । जिसमें फीचर तो भरपूर हैं लेकिन कीमत इसकी मात्र 10499 रुपए से शुरू हो जाती है । इसका 4 gb 128 gb आपको सिर्फ 10499 रुपए में मिलता है और 6 gb 128 gb सिर्फ 11499 रुपए में उपलब्ध है । ये अभी इसकी flipcart पर कीमत है आप इसे flipcart से खरीद सकते हैं वहाँ आपको ये कीमतें देखने को मिलेगी । और अभी 23 सितंबर को flipcart big billion days sale लगने वाली है उसमें इसके रेट और भी सस्ते होने की संभावना है ।














