Vikramaditya Singh Facebook Post: मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ, AI फोटो ने छेड़ी बहस

Vikramaditya Singh Facebook Post
5/5 - (2 votes)

हिमाचल प्रदेश के मंत्री Vikramaditya Singh ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा –
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आशा है कि आपके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सहित देश की जनता को आवश्यक सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा, विशेषकर राज्य के आपदा प्रभावित लोगों को। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। जय श्री राम, जय हिन्द।”

Vikramaditya Singh Facebook Post
Vikramaditya Singh Facebook post

पोस्ट के साथ Vikramaditya Singh ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा दिखाया गया है। हालांकि यह तस्वीर वास्तविक नहीं है, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बनाई गई है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ तेज हो गईं। कुछ लोगों ने विक्रमादित्य सिंह की इस पहल को सकारात्मक बताया, वहीं कई यूज़र्स ने सवाल उठाए कि आखिर उन्होंने अपने पिता और पीएम मोदी की AI फोटो  का सहारा क्यों लिया।

कांग्रेस और बीजेपी की राजनीति के बीच यह तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है। हिमाचल की राजनीति में वीरभद्र सिंह और नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर पहले भी बातें होती रही हैं, ऐसे में Vikramaditya Singh की यह पोस्ट एक नया राजनीतिक मैसेज देती दिख रही है।

राजा वीरभद्र के चाहने वालों के लिए भावुक पल

राजा वीरभद्र जिन्हें हिमाचल का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध नेता माना जाता है । जितना ही बड़ा उनका कद हिमाचल की राजनीति में रहा है उतने ही उनके चाहने वाले लोग है । आज भी जब राजा वीरभद्र इस दुनिया में नहीं है उस समय भी लोगों में उनकी प्रसिद्धि कभी कम नहीं हुई है । वो लोगों के दिलों में उसी तरह बसते हैं जैसे पहले थे । और उनके ही नक्शे कदम पर चल रहे उनके पुत्र श्री विक्रम आदित्य जी में भी लोग राजा वीरभद्र की छवि देखते हैं । लोगों का इतना लगाव और जुड़ाव किसी नेता के साथ होना साधारण बात नहीं है । इसलिए ये माना जाता है कि राजा श्री वीरभद्र जी सिर्फ नेता नहीं आम जन भावना से सीधे जुड़े हुए व्यक्ति थे जिन्हें न सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी के लोग भी सम्मान और प्रेम की नजर से देखते थे ।

विक्रमादित्य सिंह की राजनीति आम राजनीति से बिल्कुल अलग

अगर बात करें हिमाचल के मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह की तो उन्होंने काफी युवा अवस्था में ही राजनीति में अपनी एक अलग छवि बनाई है । लेकिन उनकी छवि में भी वहीं राजा वीरभद्र वाला रंग दिखाई देता है । क्योंकि विक्रम आदित्य सिंह जी को न सिर्फ कांग्रेस बल्कि हिमाचल के बीजेपी के समर्थक भी बेहद प्यार और सम्मान देते हैं । उनकी दलगत राजनीति से हट कर सोच के लाखों युवा कायल हैं ।

वो राजनीति के इस तरीके से हिमाचल के लिए बीजेपी केंद्र सरकार में भी कई सुविधाएं अपने हिमाचल के लिए लाने में कामयाब भी रहते हैं । हालांकि कई लोगों को लगता है कि वो बीजेपी से प्रभावित हैं लेकिन अगर देखा जाए तो हिमाचल कांग्रेस का नाम कहे जाने वाले राजा वीरभद्र सिंह जी उनके पिता थे तो इसलिए उन्हें  है उन्हें किसी से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है । ये कहा जा सकता है की  राजनीति से ऊपर उठ कर वो सही को सही और गलत को गलत कहने वाले नेता हैं । इसलिए उनका राजनीति का तरीका थोड़ा अलग है जो प्रदेश के लिए फायदेमंद ही साबित हुआ है ।

राजनीतिक मायने

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम Vikramaditya Singh की नई रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। हिमाचल में हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं के बीच केंद्र से मदद की उम्मीद जताने वाले विक्रमादित्य ने अपने संदेश में भी इस मुद्दे को उठाया।

अब देखना होगा कि इस पोस्ट का असर सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रहता है या फिर यह आने वाले समय में हिमाचल की राजनीति में कोई नया मोड़ लाता है।