आज के दौर की अगर बात करें तो दुनिया बड़ी ही तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है और अब होंडा ने भी इस रेस में बड़ा कदम रख दिया है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल HONDA WN7 को पेश किया है। यह बाइक यूरोप में लॉन्च की गई है और इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ पर्यावरण-फ्रेंडली राइड चाहते हैं। क्यूंकी काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे की HONDA सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक पर नहीं बल्कि दमदार इलेक्ट्रिक बाइक बनाने पर ध्यान दे रहा है । और इसी के परिणामस्वरूप अब 600cc की दमदार और पॉवरफुल बाइक लॉन्च कर दी है नाम है HONDA WN7 ।
जैसा कि, होंडा का लक्ष्य 2040 तक अपनी सभी मोटरसाइकलों को कार्बन-न्यूट्रल बनाना है। HONDA WN7 इसी दिशा में कंपनी का पहला बड़ा प्रोडक्शन मॉडल है।
HONDA WN7 की बैटरी और रेंज
यह होंडा की पहली फिक्स्ड-बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे Fun Category में रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, HONDA WN7 एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है।
इसमें CCS2 रैपिड चार्जिंग का ऑप्शन है, जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं घर पर चार्ज करने पर यह 3 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। हालांकि ये रेंज बाइक के हिसाब से कुछ खास नहीं मान सकते लेकिन फिर भी ठीक है ।
मेरे हिसाब से, इतनी तेज चार्जिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लॉन्ग राइड पसंद करते हैं।
600cc जैसी परफॉर्मेंस और 1000cc टॉर्क
HONDA WN7 सिर्फ रेंज के मामले में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी चौंकाती है। कंपनी का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस 600cc पेट्रोल इंजन वाली बाइक के बराबर है। और यही बात इस बाइक की सबसे खास बात है क्यूंकी लोगों का मानना है की petrol के मुकाबले electric बाइक कम पॉवरफुल होती है ।
टॉर्क की बात करें तो यह मोटरसाइकल 1000cc पेट्रोल बाइक को टक्कर देती है। यानी इसमें शानदार पिकअप और स्मूद राइड का पूरा मजा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
होंडा ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में मॉडर्न टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है। इसमें 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो Honda RoadSync सपोर्ट करती है।
इस फीचर की मदद से राइडर आसानी से नेविगेशन, कॉल और नोटिफिकेशन को कंट्रोल कर सकता है। बाइक का डिजाइन स्लिम और फ्यूचरिस्टिक है, और खास बात यह है कि दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद यह बाइक बिल्कुल भी शोर नहीं करती।
राइडिंग एक्सपीरियंस को देखकर लगता है कि HONDA WN7, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मार्केट में एक अलग ही स्टैंडर्ड सेट करने वाली है।
HONDA WN7 नाम का मतलब
HONDA WN7 का नाम भी खास मायने रखता है।
W = Be the Wind → डिजाइन की भावना।
N = Naked → बाइक का कैटेगरी टाइप।
7 = Output Class → बाइक की पावर क्लास।
यह नामकरण होंडा की ब्रांडिंग फिलॉसफी को दर्शाता है, जिसमें परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों का संतुलन है।
इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में नया चैलेंजर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में पहले से ही Ola, Ather और Revolt जैसी कंपनियां मौजूद हैं। लेकिन HONDA WN7 जैसी ग्लोबल ब्रांड की एंट्री से मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है।
भारत में इस बाइक के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर HONDA WN7 भारतीय बाजार में आती है तो यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को पूरी तरह बदल सकती है। लेकिन अभी इसके आने की कोई सही जानकारी नहीं है ।














