Maruti Victoris: ₹10.49 लाख से शुरू, Level 2 ADAS और 28 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई SUV

Maruti Victoris: ₹10.49 लाख से शुरू
5/5 - (1 vote)

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित SUV Maruti Victoris को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस गाड़ी को ₹10,49,900 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इस गाड़ी के लॉन्च होते ही अब सेगमेंट में एक नई जंग छिड़ गई है । क्यूंकी गाड़ी के looks और कीमत को अगर देखा जाए तो ये एक जबरदस्त गाड़ी है । जो मार्केट में धमाल मचाने वाली है ।

Maruti Victoris की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, Victoris Maruti Suzuki Arena शो-रूम्स में उपलब्ध होगी और ग्राहकों को इसके 21 वेरिएंट्स व 10 कलर ऑप्शंस (7 मोनोटोन और 3 ड्यूल-टोन) का विकल्प मिलेगा। ये इतनी सारी ऑप्शनस इस गाड़ी को और भी जबरदस्त बनाती हैं ।

Maruti Victoris Variants और कीमत

Maruti Victoris को छह वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+, और ZXI+(O)। यह SUV डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी के लिहाज से Maruti की सबसे प्रीमियम कारों में गिनी जा रही है।

मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स हेड, पार्थो बनर्जी के अनुसार, ग्राहकों ने Victoris को लेकर “overwhelming response” दिया है। कंपनी ने इसे “intelligent technology, hyper-connected features और progressive design” वाली SUV बताया है।

Maruti Victoris: Safety Features

Maruti Victoris मारुति की पहली कार है जिसमें एडवांस्ड Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) शामिल हैं। यह 10+ ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स प्रदान करती है।

SUV को 5-star Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, अंडरबॉडी S-CNG फ्यूल टैंक डिज़ाइन और बूट स्पेस से कोई समझौता नहीं किया गया है।

See Also :  Upcoming Mahindra XUV700 : नया फेसलिफ्ट 2025 में लॉन्च, मिलेगा हाइब्रिड इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स

Maruti Victoris: Smart Features

Maruti Victoris को “Theatre on Wheels” कहा जा रहा है। इसमें 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है – Infinity by Harman, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है।

इसके अलावा SUV में gesture-controlled powered tailgate, mood-based ambient lighting और 26.03 cm का fully digital command centre जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं।

Maruti Victoris का माइलेज

Maruti Victoris का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका फ्यूल एफिशिएंसी है। कंपनी का दावा है कि यह SUV 28 kmpl का माइलेज देती है। खास बात यह है कि यह भारत की पहली सेगमेंट-लीडिंग SUV है जिसमें S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ concealed tank दिया गया है। साथ ही 28 kmpl की माइलेज कुछ चौकाने वाली लगती है और यही इसका सबसे बडा दाव भी है जो इसे सेगमेंट की और गाड़ियों से बेहतर और अलग दिखाता है ।

ग्राहकों के लिए क्या मायने रखती है Victoris?

Maruti Victoris को देखकर साफ है कि कंपनी अब अपनी इमेज को सिर्फ “affordable cars” तक सीमित नहीं रखना चाहती। यह SUV Maruti की premium strategy का हिस्सा है।

डिजाइन sleek है, फीचर्स लग्ज़री लेवल के हैं और सुरक्षा के मामले में भी यह किसी ग्लोबल ब्रांड की SUV से कम नहीं है। और देखने से भी ऐसा ही लगता है । क्यूंकी इसके looks जबरदस्त हैं और इसके फीचर के साथ ये एक तगड़ा combination बनाती है । जो पक्का मार्केट हिलाने वाली है ।

Maruti Victoris की एंट्री भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक नया मोड़ ला सकती है। 28 kmpl का माइलेज, Level 2 ADAS और प्रीमियम फीचर्स इसे customers के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।