iOS 26 Update: Apple का सबसे बड़ा बदलाव, Liquid Glass डिजाइन और नए AI फीचर्स से बदलेगा iPhone का अनुभव

iOS 26 Update
5/5 - (1 vote)

15 सितंबर की रात 10:30 बजे Apple ने आखिरकार अपना iOS 26 अपडेट ग्लोबली रोलआउट कर दिया। कंपनी ने इसे OTA (Over-The-Air) अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया है। जिन लोगों ने iOS 26 पर शिफ्ट नहीं होना चाहा, उनके लिए Apple ने iOS 18.7 का भी विकल्प दिया।

यह अपडेट इतना बड़ा है कि स्टेबल iOS 18 से iOS 26 पर जाने वाले यूजर्स के लिए इसका साइज लगभग 12.3GB रहा। लेकिन यह सिर्फ साइज में बड़ा नहीं है, बल्कि बदलावों के लिहाज से भी Apple का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट कहा जा सकता है। क्यूंकी iOS 26 में कई बदलाव कीये गए है जो users के लिए बिल्कुल एक नया अनुभव होने वाला है ।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, Apple लंबे समय से अपने iOS में इस तरह का मेजर डिजाइन बदलाव लाने की तैयारी कर रहा था।

iOS 26 में नया Liquid Glass डिजाइन

सबसे बड़ा बदलाव iPhone यूजर्स को Liquid Glass डिजाइन के रूप में देखने को मिलेगा। लॉक स्क्रीन, सिस्टम ऐप्स से लेकर थर्ड पार्टी एप्स तक यह नया लुक हर जगह इम्प्लीमेंट किया गया है।

यह डिजाइन iPhone को ग्लास जैसी फीलिंग देता है। खास बात यह है कि इसे आप Dark, Light और Clear व्यू में कस्टमाइज कर सकते हैं। यूजर्स वॉच विजेट, वॉलपेपर, कंट्रोल सेंटर के आइकन और उनके साइज तक अपनी पसंद से बदल सकते हैं।

Fluid और Bouncy Animations

iOS 26 पर अपडेट करने के बाद सिस्टम-वाइड एनीमेशन और भी स्मूद हो जाएंगे। Apple ने इन्हें फ्लूइड और बाउंसी बनाया है, जिससे पूरे UI में एक नई लाइफ आ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि अब iPhone का यूजर एक्सपीरियंस और भी नेचुरल महसूस hओ रहा है इस बदलाव के बाद फोन का इस्तेमाल करना सच में मजेदार हो गया है। लेकिन हर नए अपडेट के बाद लोगों में उत्सुकता होने की वजह से ऐसा होना नॉर्मल सी बात है ।

See Also :  Apple MacBook Pro M5 Chip लॉन्च : अब देगा पहले से 6 गुना तेज़ परफॉर्मेंस और 24 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ

Apple Intelligence के नए फीचर्स

अगर आपका डिवाइस Apple Intelligence सपोर्ट करता है, तो iOS 26 आपके लिए और भी खास है। इसमें Visual Intelligence फीचर जोड़ा गया है, जो Google Lens जैसा काम करता है।

यूजर्स कैमरा से किसी ऑब्जेक्ट की फोटो क्लिक कर उसके बारे में जानकारी पा सकते हैं। यह फीचर स्क्रीनशॉट्स के साथ भी काम करता है। साथ ही अब iMessage और FaceTime में Live Translation का भी विकल्प है।

कैमरा और फोटो ऐप में बदलाव

Apple ने iOS 26 में कैमरा ऐप को और सिंपल बनाया है। अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ऑप्शन मिलेंगे – फोटो और वीडियो। बाकी सेटिंग्स मेन्यू में जाएंगी।

फोटो ऐप में भी पहले से ज्यादा सादगी आई है। अब सबसे पहले यूजर की सभी फोटो दिखेंगी और नीचे दो टैब होंगे – लाइब्रेरी और कलेक्शन।

Phone App का नया रूप

फोन ऐप को भी नया यूनिफाइड डिजाइन दिया गया है। इसमें कॉल हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स और डायल पैड तक पहुंचना और आसान हो गया है।

सबसे अहम बात यह है कि अब कॉल स्क्रीनिंग फीचर जोड़ा गया है। Apple Intelligence आने वाले स्पैम कॉल्स का जवाब खुद देगा और आपको बताएगा कि कॉल असली है या बेकार।

अपडेट अभी करें या थोड़ा इंतजार?

टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भले ही iOS 26 बड़ा और एक्साइटिंग अपडेट है, लेकिन इसे इंस्टॉल करने से पहले एक हफ्ता इंतजार करना बेहतर होगा। अक्सर बड़े अपडेट्स के शुरुआती वर्जन में बग्स आ जाते हैं, जो डिवाइस की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आप ऐसा कर सकते हैं की अभी कम से कम एक हफ्ता और इंतजार करें तब तक ये मार्केट में अपनी स्थिरता बना लेगा और अगर इसमें कुछ bugs आते हैं या कोई कमी दिखाई देती है तो कॉम्पनी उसे तब तक ठीक कर लेगी । जिसके बाद आप इस्तेमाल कर सकते हैं बड़ी ही आसानी से ।