Income Tax Return Due Date बढ़ी: जानिए FY 2024-25 के लिए नई तारीखें

Income Tax Return Due Date बढ़ी: जानिए FY 2024-25 के लिए नई तारीखें
5/5 - (1 vote)

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए Income Tax Return Due Date बढ़ा दी है। इसका फायदा लाखों salaried employees, businesses, कंपनियों और अन्य taxpayers को मिलेगा।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, कई taxpayers समय पर ITR file न कर पाने की स्थिति में थे। ऐसे में Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने नई deadlines जारी की हैं। जिस से  taxpayers को थोड़ी और समय तक अवधि मिल गई है ।

अलग-अलग श्रेणियों के लिए नई Due Dates

  1. Individuals, HUFs, AOPs और BOIs (जिन्हें audit की जरूरत नहीं):

    • Applicable ITR: ITR-1, ITR-2, ITR-3, ITR-4

    • नई Due Date: 15 सितम्बर 2025

  2. Businesses जिनका turnover ₹1 करोड़ से ऊपर है (या professionals जिनकी आय ₹50 लाख से अधिक है और audit आवश्यक है):

    • Applicable ITR: ITR-3, ITR-5, ITR-6

    • Due Date: 31 अक्टूबर 2025

  3. Companies (Private और Public) जिनका audit Companies Act 2013 के अंतर्गत जरूरी है:

    • Applicable ITR: ITR-6

    • Due Date: 31 अक्टूबर 2025

  4. Firms जिनके accounts audit होने जरूरी हैं:

    • Applicable ITR: ITR-3

    • Due Date: 31 अक्टूबर 2025

  5. Taxpayers जिन्हें Transfer Pricing Report (Section 92E) furnish करनी होती है:

    • Applicable ITR: ITR-3, ITR-5, ITR-6

    • Due Date: 30 नवम्बर 2025

  6. Trusts, NGOs, Political Parties, Research Institutions आदि (जिन्हें ITR-7 file करना होता है):

    • Applicable ITR: ITR-7

    • Due Date: 31 अक्टूबर 2025

Reporter’s Observation

रिपोर्टिंग के दौरान यह साफ दिखा कि Income Tax Department लगातार taxpayers को compliance आसान बनाने की दिशा में काम कर रहा है। छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े corporates तक, सभी को अब तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। जिसका फायदा taxpayers को ही है साथ ही सरकार भी इसके लिए हमेशा कदम बढ़ाती है ताकि taxpayers को राहत मिल सके ।

See Also :  Tax Audit Due Date Extension Latest News: अब 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किसे करना होगा ऑडिट

Delhi के एक CA ने Newstop से बातचीत में कहा – “Income Tax Return Due Date का बढ़ना एक बड़ी राहत है। खासकर audit cases में documentation और compliance के लिए यह extension बेहद मददगार साबित होगा।”

क्यूंकी सबसे अधिक परेशानी  audit cases वालों को ही होती है । की बार documentation के चलते उन्हें देरी हो जाती है । जिसकी वजह से उन्हें पेनल्टी देनी पड़ती है । और साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ता है । इसलिए सबसे जरूरी इनके लिए ही था की अवधि को आगे बढ़ाया जाए ।

Taxpayers को क्या करना चाहिए?

  • समय रहते ITR file करें ताकि last-minute rush से बचा जा सके।

  • अगर आपका case audit वाला है तो CA या tax consultant से जल्द सलाह लें।

  • Transfer Pricing report और international transactions वाले cases में documentation अभी से शुरू करें।

आपको दी गई नई Income Tax Return Due Date को अपनी itr समय रहते file कर लेनी चाहिए क्यूंकी सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है की किसी भी कारण की व्यवसायियों को देरी हो गई हो और उन्हें परेशानी न हो  इसके लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया है । तो अब हमें लगभग यही अंतिम तारीख मान कर अपनी itr भर देनी चाहिए ।