Royal Enfield Classic 350 New GST Rate: सस्ता हुआ सबका प्यारा बुलेट, जानें नई कीमतें

Royal Enfield Classic 350 New GST Rate
5/5 - (1 vote)

भारतीय  Royal Enfield के चाहने  वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । सभी बुलेट प्रेमी भाइयों का एक ही प्रश्न है और वो है Royal Enfield Classic 350 new GST rate और ये इसलिए है क्यूंकी भारत सरकार ने हाल ही में एक नया GST रिफॉर्म बिल लाया है जिसमें की बदलाव किए गए हैं । इस बिल के आने के बाद सभी तरह की गाड़ी या बाइक के rate अब बदल जाएंगे उसी में बात Royal Enfield Classic 350 की करें तो इसमें भी कीमत में कटौती देखने को मिलेगी । पहले जो 28% GST लगता था अब वो 18% देना पड़ेगा जिस से इसकी कीमत कम हो जाएगी । ये कीमतें 22 सितंबर से लागू भी हो जाएंगी ।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, सरकार के GST सुधार के बाद टू-व्हीलर इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। Royal Enfield ने इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का ऐलान कर दिया है।

Classic 350 समेत 350cc रेंज पर बड़ा फायदा

Royal Enfield की 350cc रेंज वाली बाइक उसकी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक सेगमेंट है । क्यूंकी लोग बुलेट 350 को काफी पसंद करते हैं । अब इस पूरे सेगमेंट पर कीमतें 22,000 रुपये तक कम हो गई हैं ।

  • Classic 350: वर्तमान कीमत ₹1,97,253 – ₹2,34,972, नई अनुमानित टॉप वेरिएंट कीमत ₹2,12,972

  • Hunter 350: वर्तमान ₹1,49,900 – ₹1,74,655, नई टॉप वेरिएंट कीमत ₹1,52,655

  • Meteor 350: वर्तमान ₹2,08,270 – ₹2,32,545, नई टॉप वेरिएंट कीमत ₹2,10,545

  • Bullet 350: वर्तमान ₹1,76,625 – ₹2,20,466, नई टॉप वेरिएंट कीमत ₹1,98,466

See Also :  Bolero Neo : महिंद्रा की दमदार SUV अब और पावरफुल लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च

Royal Enfield कंपनी का बयान

Eicher Motors Ltd. के MD और Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा:

भारत सरकार के GST सुधार से 350cc मोटरसाइकिल्स और भी ज्यादा सुलभ होंगी। हम पूरा फायदा ग्राहकों को पास कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग Royal Enfield परिवार का हिस्सा बन सकें।

उनका मानना है कि यह कदम न सिर्फ first-time buyers को आकर्षित करेगा बल्कि टू-व्हीलर इंडस्ट्री को भी नई ऊर्जा देगा।

Service और Accessories भी सस्ते

जैसा की आपको पता है की जीएसटी में कीये गए बदलाव के बाद सभी तरह की gst पर असर पद रहा है तो । वही कीमतों में गिरावट हमें बाइक के पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी देखने को मिलेगी । जिस से न सिर्फ बाइक खरीदना बल्कि उसे मैन्टैन करना भी आसान हो जाएगा । जिसका सीधा असर ग्राहक को कम ownership cost में देखने को मिलेगा और कंपनी की भी अधिक से अधिक बाइक बिक्री होंगी । Royal Enfield ने साफ किया कि Royal Enfield Classic 350 new GST rate का असर केवल बाइक्स पर ही नहीं पड़ेगा। सर्विस , पार्ट्स , और ownership cost पर भी इसका असर पड़ेगा ।

आम आदमी की ऑब्जर्वेशन

एक रिपोर्टर के तौर पर मैंने देखा है कि Classic 350 भारतीय युवाओं के लिए सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि एक lifestyle symbol है। GST rate घटने के बाद अब छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक, इसकी demand और बढ़ सकती है। Royal Enfield ने हमेशा अपनी heritage + performance बैलेंस की वजह से लोगों का दिल जीता है, और अब कम कीमत इसे एक बार फिर dream bike बना रही है।

See Also :  Tata Sierra upcoming suv : लॉन्च से पहले सामने आई नई जानकारी, देखें स्पॉटिंग और फीचर्स

Royal Enfield Classic 350 new GST rate के बाद इंडस्ट्री पर असर

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि Royal Enfield Classic 350 new GST rate का फायदा केवल कंपनी को नहीं बल्कि पूरी टू-व्हीलर मार्केट को होगा। कम कीमतों की वजह से ग्राहक base बढ़ेगा और अन्य ब्रांड्स YAMAHA जैसी पर भी प्राइस रिवीजन का दबाव बनेगा।

अब सवाल यह है कि घटे हुए दामों के बाद क्या Royal Enfield 350cc रेंज की बिक्री में नया रिकॉर्ड बना पाएगी? ऐसा लगता तो है लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है ।