iPhone Air आखिरकार लॉन्च हो गया है और इसे Apple का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन कहा जा रहा है। कैलिफ़ोर्निया के Cupertino हेडक्वॉर्टर में हुए सालाना Apple Event में CEO Tim Cook ने इसे पेश किया। यह फोन सिर्फ 5.6 mm पतला है, यानी Samsung Galaxy S25 Edge से भी पतला।
जैसा कि पहले Newstop ने ही बताया था कि Apple इस बार अपने डिज़ाइन को लेकर बड़ा बदलाव करने वाला है। और हुआ भी ऐसा ही iPhone Air इसका साफ सबूत है। इस फोन के आते ही एप्पल के डिजाइन को लेकर एक नया अनुभव लोगों को हुआ है । इसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं । आप भी इसे देखने के बाद इसके दीवाने हो जाओगे । चलिए जानते हैं क्या है ऐसा इस iphone air में
iPhone Air के Key Highlights
सबसे पतला डिज़ाइन: 5.6 mm, Samsung Galaxy S25 Edge से भी पतला
पावरफुल प्रोसेसर: A19 Pro चिप, खासकर AI टास्क्स के लिए
टाइटेनियम फ्रेम + Ceramic Shield Glass
सिर्फ एक कैमरा – बाकी iPhone 17 मॉडल्स की तुलना में कमी
बैटरी लाइफ को लेकर सवाल – हालांकि Apple का दावा है कि ये बैटरी All-Day backup देगी
Tim Cook और Steve Jobs की झलक
लॉन्च के दौरान tim cook ने steve jobs के मशहूर वाक्य को दोहराते हुए कहा । Design is also how it works कुछ ऐसा ही कहा था steve jobs ने मैकबुक air को लॉन्च करते समय । अब iphone air भी mackbook air से ही inspire लगता है । क्योंकि इसका स्लिम डिजाइन कुछ इसी तरह से प्रेरित लगता है ।
मेरे हिसाब से, यह Apple का एक statement product है। यानी सिर्फ phone नहीं बल्कि technology और design की सीमा दिखाने का तरीका। और साथ ही कुछ नया लाने का मकसद भी दिखाता है जो काफी समय से iphone में देखने को नहीं मिल रहा था ।
Expert Opinions पर नज़र
प्रसिद्ध यूट्यूबर Technical Guruji (Gaurav Chaudhary) ने इसे हाथ में लेकर कहा कि “Phone बेहद premium लगता है और leaks से कहीं ज्यादा बेहतर है।”
हालांकि Analyst Ben Bajarin का कहना है कि iPhone Air की बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर अभी भी सवाल बाकी हैं। वहीं IDC की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत Samsung Galaxy S25 Edge से $100 कम रखी गई है, जो इसे एक strong seller बना सकती है।
iPhone Air vs Samsung Galaxy S25 Edge

Apple का यह कदम साफ तौर पर Samsung को सीधी चुनौती है। जहां Samsung का Galaxy S25 Edge पहले से मार्केट में है, iPhone Air उससे पतला और सस्ता है। IDC Analyst Nabila Popal का अनुमान है कि यह model Apple की sales को holiday season में boost देगा।
Apple हमेशा अपने प्रीमियम ब्रांड पर ध्यान देता है और कंपीटिशन में price कम नहीं रखता बल्कि क्वालिटी पर काम करता है । लेकिन इस बार लगता है apple ने कंपीटिशन के मकसद से इस फोन को कॉम्पटेटिव प्राइस में लॉन्च करने का सोचा है ।
क्या iPhone Air सही में Game Changer है?
Apple ने हमेशा late entry की है, लेकिन जब भी किया है, market को हिला दिया है। iPhone Air भी वैसा ही लगता है। हाँ, इसमें एक कैमरा ही है और बैटरी परफॉर्मेंस पर सवाल हैं, लेकिन डिज़ाइन और A19 Pro चिप इसे next-gen smartphone बनाते हैं।
मेरे नजरिए से, iPhone Air Apple lovers के लिए एक नया excitement लेकर आया है। हो सकता है इसकी practical use में कुछ कमी लगे, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह 2025 का सबसे चर्चित smartphone बनने वाला है।
कुल मिलाकर, iPhone Air ने smartphone segment में नई हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि Apple का यह bold step कितनी sales में बदलता है।














