MG Windsor Ev Best Ev in Segment

MG Windsor Ev
2.7/5 - (3 votes)

Published on: 03/05/2025
Updated on: 24/05/2025

MG Motor India ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में अपनी नई गाड़ी  MG Windsor EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो किफायती, आधुनिक और ईको-फ्रेंडली कार की तलाश में हैं। क्यूंकी लोगों को EV CARS वैसे तो बहुत पसंद या रही हैं । लेकिन इनकी कीमतें लोगों को किफायती नहीं लग रही हैं । TATA MOTORS ने काफी हद तक ग्राहकों की इस परेशानी को समझ कर अपनी गाड़ियां जैसे की TATA PUNCH EV और TATA TIAGO, Tata altroz facelift जैसी गाड़ियां बाजार में उतार कर उन्हें कुछ हद तक ग्राहकों तक पहुचने का काम किया है । अब इसी सोच के साथ MG Windsor EV को लॉन्च किया गया है ।
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है, जो पहले 10,000 बुकिंग्स पर लागू होगी और डिलीवरी 31 दिसंबर 2024 तक की मान्य होगी।

MG Windsor Ev की बैटरी और रेंज

MG Windsor EV में 38 kWh की बैटरी दी गई है जो MIDC टेस्ट साइकिल के अनुसार 332 किलोमीटर की रेंज देती है। यह बैटरी रोजाना शहर की ड्राइविंग और दिनचर्या वाले आवागमन के लिए बहुत अच्छी है।

चार्जिंग ऑप्शन:
इस EV को घर के साधारण चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है और तेज़ DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है जिससे बैटरी कुछ ही समय में 80% तक चार्ज हो सकती है। अब इससे और खास बात क्या होगी आप घर में ही किसी साधारण चार्जर से इसे चार्ज कर पाओगे मतलब जो जानकारों का मानना था की एक समय पर ev आम लोगों के लिए बिल्कुल AFFORDABLE हो जाएगी अब वो लगभग होते हुए दिख रहा है ।

See Also :  New Hyundai Venue Facelift: नए लुक, इंजन और फीचर्स के साथ 2026 Venue हुई पेश — जानें पूरी डिटेल और लॉन्च डेट

MG Windsor Ev के इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स

MG Windsor ev

इस कार को न केवल परफॉर्मेंस बल्कि लग्ज़री और टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी तैयार किया गया है। इस गाड़ी को बाकी गाड़ियों से थोड़ा अलग बनाया गया है जो इसे पहली बार देखने में ही पता चलता है की कुछ तो अलग है। बाकी गाड़ियों से उसमें सबसे पहले इसका जबरदस्त लुक आता है । इसमें मिलने वाले कुछ खास और फीचर्स:

  • 15.6 इंच का बड़ा और सुन्दर सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • 8.8 इंच का बडा सा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

  • PM2.5 एयर फिल्टर

  • एम्बिएंट लाइटिंग

  • 360 डिग्री कैमरा

  • ऑटो-डिमिंग IRVM

ये सभी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की बाकी कारों से बेहतर और आधुनिक बनाते हैं।

MG Windsor Ev के सेफ्टी फीचर्स

MG Windsor ev

MG Windsor EV में सुरक्षा को भी पूरी प्राथमिकता दी गई है। क्यूंकी भारतीय ग्राहकों में कुछ समय में जो सुरक्षा की नजर से बदलाव आया है वो एक बहुत अच्छा और बड़ा बदलाव है अब लोग पहले सेफ़्टी देखते है उसके बाद गाड़ी तय करते हैं जिसे अब कार निर्माता कंपनियां भी अच्छे से समझ गई है ।MG Windsor EV के सेफ़्टी फीचर नीचे दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग्स

  • ABS और EBD

  • रिवर्स पार्किंग कैमरा

  • हिल होल्ड कंट्रोल

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)

बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS)

MG Motor ने इस कार के साथ Battery as a Service (BaaS) योजना की भी शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत ग्राहक ₹3.5 प्रति किमी की दर से बैटरी किराए पर ले सकते हैं। इससे गाड़ी की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है।

See Also :  MG Windsor ev on road price दमदार रेंज, शानदार फीचर्स और जानिए ऑन-रोड प्राइस

यह योजना खासकर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो कम दूरी की ड्राइविंग करते हैं और शुरू में अधिक पैसों के खर्च से बचना चाहते हैं।

MG Windsor Pro: एक पावरफुल वर्जन

कंपनी ने इस मॉडल का अपडेटेड वर्जन MG Windsor Pro, 6 मई 2025 को लॉन्च किया है । इसमें होंगी:

  • 50.6 kWh की बड़ी बैटरी

  • 460 किमी की रेंज (CLTC साइकिल के अनुसार)

  • ADAS (Advanced Driver Assistance System)

  • V2L (Vehicle to Load) फीचर

  • इलेक्ट्रिक टेलगेट और अन्य उन्नत फीचर्स

MG Windsor EV और MG Windsor Pro आखिर क्या है इन दोनों में अलग

दरअसल कई लोग इसी बात से बहुत cunfused हैं की आखिर MG Windsor EV और MG Windsor Pro में क्या फर्क है ये गाड़ियां क्या अलग अलग हैं इसमें काफी लोग सच में cunfused हैं आईए समझते है क्या है ये :-

पहली बार MG Windsor EV को भारत में 11 सितंबर 2024 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद, MG Motor India ने इस मॉडल का और आधुनिक संस्करण, MG Windsor Pro, 6 मई 2025 को लॉन्च किया।

मुख्य अंतर:

  • MG Windsor EV (सितंबर 2024): 38 kWh बैटरी, 332 किमी रेंज (MIDC), शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख।

  • MG Windsor Pro (मई 2025): 50.6 kWh बैटरी, 460 किमी रेंज (CLTC), ADAS, V2L जैसे एडवांस फीचर्स, कीमत ₹17.49 लाख से शुरू।

आपके लिए कौन-सा बेहतर विकल्प?

MG Windsor EV एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार है, जो शहरी उपयोग और पहली बार EV खरीदने वालों के लिए अच्छा सौदा है। वहीं, Windsor Pro उन लोगों के लिए है जो लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी की गाड़ी की तलाश में हैं। लेकिन Windsor Pro थोड़ा आपकी जेब पर अधिक बोझ डालेगी मतलब साफ शब्दों में निष्कर्ष निकाले तो MG Windsor EV उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हे काम बजट में और काम दूरी के लिए गाड़ी चाहिए। और MG Windsor pro  लोगों के लिए हैं जिन्हें थोड़ी महंगी सही लेकिन कुछ अधिक फीचर और लंबी दूरी की रेंज वाली गाड़ी चाहिए । लेकिन ये  दोनों मॉडल अपनी-अपनी जगह शानदार options हैं ।  बस आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है कि कौन-सा चुनें।

See Also :  Top Selling Cars in India 2025 : SUV दबदबा टूटा, Maruti Suzuki की इस कार ने मारी बाज़ी!

ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहिए Newstop.in से।

यह भी पढ़ें: