Dream11 के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर : Dream Money के रूप में लौटी ड्रीम 11

Dream11 के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर
5/5 - (1 vote)

जैसा कि सभी को पता है, भारत सरकार के Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 के पास होने के बाद देश में सभी तरह के Real Money Fantasy Apps पर रोक लगा दी गई है। इसी कानून के तहत Dream11 जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स को अपने पेड कॉन्टेस्ट्स बंद करने पड़े।

इस बड़े झटके के बाद Dream11 की पेरेंट कंपनी Dream Sports ने एक नया रास्ता चुना है। कंपनी अब अपने यूज़र्स को गेमिंग के बजाय Financial Services की ओर ले जा रही है और इसी दिशा में उन्होंने लॉन्च किया है नया ऐप – Dream Money

Dream Money क्या है?

Dream Money एक Personal Money Management App है जो अभी Development Phase में है और पायलट प्रोग्राम के तहत टेस्ट किया जा रहा है।
इस ऐप की खासियत यह है कि यह लोगों को सिर्फ ₹10 में Digital Gold खरीदने और ₹1000 से Fixed Deposit (FD) शुरू करने का मौका देता है।

  • Gold खरीदने के लिए ऐप ने Augmont के साथ पार्टनरशिप की है।

  • FD ऑफर करने के लिए ऐप ने Suryoday Small Finance Bank, Shivalik SFB, Slice SFB और Shriram Finance जैसे NBFCs के साथ करार किया है।

  • Users किसी भी समय FD से पैसा निकाल सकते हैं, जो इसे flexible बनाता है।

क्यों बदला Dream11 ने बिज़नेस मॉडल?

दरअसल, सरकार के नए Online Gaming Regulation Bill 2025 ने Real Money Games को पूरी तरह बैन कर दिया है। ऐसे में Dream11 जैसे Fantasy Platforms को अपने बिज़नेस मॉडल में बड़ा बदलाव करना पड़ा।

See Also :  कैसे वॉरेन बफेट ने $13 अरब कमाए, जब बाकी निवेशक घाटे में डूबे

अब Dream Sports पूरी तरह से Free Social Gaming, Esports और Financial Services की ओर शिफ्ट हो रही है।
मेरी राय में, यह कदम कंपनी को लंबे समय में सस्टेनेबल और Diversified बिज़नेस बनाने में मदद करेगा।

यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Dream Money की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Micro Investment Options दिए गए हैं। यानी अब कोई भी यूज़र सिर्फ ₹10 से सोने में निवेश कर सकता है या ₹1000 से FD शुरू कर सकता है।
आज के समय में जब हर कोई अपनी savings और investment options तलाश रहा है, Dream Sports का यह कदम Game Changer साबित हो सकता है।

Government Regulation और Future Plans

Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 न सिर्फ मनी गेम्स पर रोक लगाता है, बल्कि Esports और Educational Games को भी बढ़ावा देता है।
Dream Sports की यह रणनीति इसी नए माहौल के हिसाब से अपने बिज़नेस को नया रूप देने की कोशिश है।

जैसा कि पहले Newstop ने भी रिपोर्ट किया था, भारत में Fintech और Digital Investment Platforms तेजी से बढ़ रहे हैं। Dream Money उसी रेस का नया खिलाड़ी है। जिसे आप अब ड्रीम 11 का मुख्य व्यवसाय भी समझ सकते हैं ।  क्यूंकी बहुत कम चांस हैं की अब real money aaps अब वापिस आएंगे । लगभग हर तरह से इनका वापसी का रास्ता अब बंद हो चुका है ।  इसलिए अब ये कंपनी का मुख्य व्यवसाय बन सकता है।