भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी रेस में अब TVS मोटर्स ने अपना नया TVS Orbiter Electric Scooter पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देगा बल्कि लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में मौजूद Ola और Ather जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि इसमें देखना दिलचस्प होगा की क्या ये सच में ऐसा कर पाता है या नहीं । चलिए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में कुछ जरूरी बातें ।
TVS Orbiter Electric Scooter डिजाइन और स्टाइल
TVS Orbiter का डिज़ाइन मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे एक नया लुक देने की कोशिश की है । कंपनी ने इसमें स्लीक LED हेडलैंप, और कुछ उसी तरह से बैक में भी LED ट्रीट्मन्ट दिया है जो देखने में काफी नया और अच्छा लग रहा है साथ ही स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स और आकर्षक कलर ऑप्शंस दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर यूथ और शहरी कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। front में आपको 14 इंच का alloy wheel देखने को मिलेगा और पीछे में 12 इंच का टायर है जिसमें मोटर लागि हुई है ।
TVS Orbiter Electric Scooter में फुट बोर्ड भी काफी अच्छा दिया गया है । जिसपे आप अच्छा खास समान रख के carry कर पाओगे । Scooter की Ground Clearance भी 165 mm देखने को मिलेगी जो लगभग अच्छी मानी जाती है । साथ ही सीट भी 845 mm दी गई है और एकदम flat seat होने की वजह से इसमें 2 लोग बड़े ही आराम से बेथ सकते हैं ।
TVS Orbiter Electric Scooter डिस्प्ले और मीटर
अगर बात TVS Orbiter में लगी डिस्प्ले की करें तो इस बार कॉम्पनी ने डिस्प्ले नई use करी है । जो की 5.5 inches की कलर डिस्प्ले है । डिस्प्ले के अंदर आपको speedometer और battery और साथ ही range देखने को मिलेगी । और साथ ही कुछ और options भी देखने को मिलते हैं जैसे की call alert , Bluetooth , massage और nevigation आदि । बाकी कुछ खास फीचर आपको इसकी app में भी देखने को मिलेंगे , बैटरी status , trip के साथ ही charging station locater . जैसे बेहतरीन फीचर ।

TVS Orbiter Electric Scooter की पावर और रेंज
TVS Orbiter Electric Scooter में हाई-कैपेसिटी लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में लगभग 158 किमी तक की रेंज देगा। इसके अलावा, इसमें फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे बैटरी को 0 से 80% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
यह स्कूटर 2.5 kW इलेक्ट्रिक हब मोटर से लैस है जो कुछ अधिक powerfull नहीं है जिस से ये 0-40 km की speed तक जाने में 6.8 sec लेता है , इसकी टॉप स्पीड 68 किमी/घंटा बताई जा रही है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।
फीचर्स
स्मार्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन
कॉल/मैसेज अलर्ट
राइडिंग मोड्स (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स)
रिजनरेटिव ब्रेकिंग
डिस्क ब्रेक्स और ट्यूबलेस टायर्स
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने TVS Orbiter Electric Scooter को भारतीय मार्केट में किफायती दाम पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती 99.990 रुपए रखी गई है। यह स्कूटर फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगा और धीरे-धीरे पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।














