दिल्ली में पार्किंग विवाद ने ली जान! Huma Qureshi हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

Huma Qureshi Brother Murder
Rate this post

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ( Huma Qureshi ) के चचेरे भाई, आसिफ कुरैशी जिनकी उम्र 42 वर्ष थी उनकी पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई। यह घटना 07 अगस्त गुरुवार देर रात लगभग 10: से 11 बजे के बीच निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल लेन में हुई। ये हैरान करने वाली घटना है । जो कहा जा रहा है की एक मामूली स्कूटी पार्किंग के पीछे की गई हत्या है ।

पुलिस ने पूरे मामले में क्या कहा

पुलिस के मुताबिक, आसिफ कुरैशी और आरोपी के बीच  पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्कूटी को गेट से हटा कर लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड से इलाके में सनसनी

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी पार्किंग को लेकर झगड़े होते रहे हैं, लेकिन हत्या तक मामला पहुंच जाना बेहद डरावना है। और इस पर पुलिस को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और भविष्य में इस इलाके में इन सब घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए ।

दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है । दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए गया है । ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं । इनकी पहचान 18 वर्षीय गौरव और 19 वर्षीय उज्ज्वल के रूप में है । जिन्होंने पार्किंग विवाद को लेकर हुमा कुरैशी के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान आरोपियों ने किसी नुकीली धारदार चीज से आसिफ की छाती पर वार आर दिया था जिससे आसिफ की मृत्यु हो गई ।

See Also :  52 साल की उम्र में Mahima Chaudhary ने रचाई दूसरी शादी? फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

आसिफ के परिवार ने क्या कहा

परिवार और रिश्तेदारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। बताया जा रहा है कि आसिफ कुरैशी अपने परिवार के साथ उसी इलाके में रहते थे और सभी के साथ उनके संबंध अच्छे रहे हैं । आसिफ की पत्नी ने ये भी कहा कि उन्होंने पहले भी पार्किंग को लेकर विवाद किया था । और गुरुवार को जानबूझ कर स्कूटी गेट पर खड़ी करने के बाद ये विवाद हुआ जिसमें आसिफ की हत्या कर दी गई ।