Instagram ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है जिसे “ Instagram Reposting ” कहा जा रहा है। इस नए अपडेट के जरिए यूज़र्स अब दूसरों के public Reels और Feed Posts को अपने प्रोफाइल पर रिपोस्ट कर सकते हैं। यह नया फीचर एक नया अनुभव और एक महत्वपूर्ण बदलाव है जो सोशल मीडिया को एक नया रूप देगा और ये सबसे अधिक Creaters के लिए फायदेमंद रहने वाला है । instagram ने creaters को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को लॉन्च किया है ।
क्या है Reposting फीचर?
पहले आप किसी की reels देखते थे आपको वो पसंद आती थी । और आप उसे लाइक और कमेन्ट करते थे । लेकिन उसे आप अपनी प्रोफाइल पर repost करके नहीं दिखा सकते थे । अब आप किसी का Reel या पोस्ट पसंद आने पर सिर्फ लाइक या शेयर नहीं करेंगे, बल्कि उसे रिपोस्ट कर अपने प्रोफाइल पर दिखा भी सकते हैं। इसका सीधा मतलब ये ये की आप किस तरह की चीजों को पसंद करते हैं । वो आपकी प्रोफाइल में सग्रहित हो जाएगा । और आपके दोस्त आपकी रुचि के बारे में जान पाएंगे ।
रिपोस्ट किए गए कंटेंट को तीन जगह दिखाया जाएगा:
- आपके दोस्तों और फॉलोअर्स की फीड में
- आपके प्रोफाइल के Reposts टैब में
- और Reels सेक्शन के “Friends” टैब में भी
रिपोस्ट करते समय आप एक छोटा note भी जोड़ सकते हैं, जैसे – “Must Watch!”, “Funniest ever!”, या कोई भी पर्सनल कमेंट। बस रिपोस्ट आइकन पर टैप करें और थॉट में अपनी बात लिखें। और वो रील repost हो जाएगी और आपकी प्रोफाइल में दिखाई देगी ।
Instagram Map से जुड़े और करीब आएं
Instagram ने एक और इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया है – Instagram Map. यह मैप आपको अपने दोस्तों की Last Active Location दिखाने के साथ-साथ उस जगह की पोस्ट्स और Reels भी दिखाता है जहां से कंटेंट शेयर किया गया है।
खास बात यह है कि Location Sharing बिल्कुल ऑप्शनल है। यानी आपकी लोकेशन तभी दिखेगी जब आप खुद शेयर करना चाहें। जो कि आपकी प्राइवेसी के लिए बेहद जरूरी है । इसलिए इसे ऑप्शनल रखा गया है ।
लोकेशन कंट्रोल्स:
आप तय कर सकते हैं कि लोकेशन किसके साथ शेयर करनी है – All Friends, Close Friends, या Selected Friends।
- किसी खास जगह या व्यक्ति के साथ लोकेशन शेयरिंग को रोक भी सकते हैं।
- आप चाहें तो इस फीचर को कभी भी बंद कर सकते हैं।
Parents Supervision फीचर भी दिया गया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन शेयरिंग पर नज़र रख सकते हैं।
Friends Tab: देखें आपके दोस्त क्या पसंद कर रहे हैं
Instagram ने Reels Section में अब एक नया “Friends” टैब जोड़ा है। यहां आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त किन Reels को लाइक कर रहे हैं, कौन-से Creators को फॉलो कर रहे हैं या किन कंटेंट्स से एंगेज हो रहे हैं।
इसका मतलब अब आपको Reels फीड में वो कंटेंट भी मिलेगा जो आपके फ्रेंड सर्कल में पॉपुलर हो रहा है।
- आप यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि आपका कौन सा एक्शन दूसरों को दिखे – जैसे:
- आप अपनी लाइक और कमेंट्स को छुपा सकते हैं
- किसी फ्रेंड की एक्टिविटी बबल को म्यूट कर सकते हैं
Creators के लिए बड़ी खबर
अगर आप Instagram पर कंटेंट क्रिएटर हैं, तो यह फीचर आपके लिए Game Changer साबित हो सकता है। अब जब कोई आपकी पोस्ट को रिपोस्ट करेगा, तो वह पोस्ट उस व्यक्ति के फॉलोअर्स को भी दिखेगी – चाहे वो आपको फॉलो करते हों या नहीं। मतलब ये फीचर आपको एक खुली पब्लिक दे रहा है । जहां आपके साथ साथ आपके दोस्त भी आपकी reels को वायरल करने में मदद करेंगे । और अधिक लोगों तक पहुंचने में काफी कम समय लगेगा । अब आप अकेले नहीं है आपकी मेहनत में अब और लोग भी आपका साथ देने वाले हैं । इससे आपका कंटेंट अधिक लोगों तक पहुंचेगा और organic reach बढ़ेगी।
कहां मिलेगा नया फीचर?
Instagram Map को आप अपने DM Inbox के टॉप पर देख सकते हैं। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में रोलआउट हो रहा है और जल्द ही बाकी देशों में भी उपलब्ध होगा।
Instagram का नया “Reposting” और “Map with Friends” फीचर न सिर्फ कंटेंट शेयरिंग को बल्कि दोस्तों के साथ जुड़ने और समझने में भी खास है ।














