Operation Mahadev में भारतीय सेना ने खत्म किया पहलगाम के मास्टरमाइंड Suleiman Shah का खेल – देखें पूरी डिटेल

Operation Mahadev में भारतीय सेना ने खत्म किया पहलगाम के मैस्टर्माइन्ड Suleiman Shah का खेल
5/5 - (1 vote)

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर | 29 जुलाई 2025 — भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त operation जिसका नाम operation mahadev रखा गया था । इस संयुक्त operation में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । इस operation के तहत कार्यवाही करते हुए । सेना बलों ने एक एनकाउंटर चलाया जिसमें सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में नरसंहार के मुख्य मास्टरमाइंड को भी मार गिराया है । इस संयुक्त अभियान में कुल तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है । जिनमें से एक की पहचान पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान शाह के रूप में हुई है । इस खबर के आते ही लोगों में काफी खुशी का माहौल दिखाई दिया । और थोड़ी बहुत राहत मिली क्योंकि जिस तरह से पहलगाम आतंकी हमले में बेगुनाहों का नरसंहार हुआ था । उसके बाद सारे देश के लोगों में आक्रोश था और लोग इस हत्याकांड के आरोपी को जिंदा नहीं देखना चाहते थे । आज वो कार्य भारतीय सेना ने कर दिया हैं।

Encounter कैसे शुरू हुआ?

ये operation सुबह लगभग 11 बजे शुरू किया गया जब  24 Rashtriya Rifles और 4 Para (Special Forces) की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादी गतिविधि और उनकी मूवमेंट की सूचना मिली । इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करदी और जैसे ही आतंकवादियों को ये पता चला कि अब उनकी घेरेबंदी हो चुकी है और उनका बचना अब नामुमकिन है । तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करदी । लेकिन उनकी गोलीबारी के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों को 72 हूरों के पास पहुंचा दिया गया । सेना को जवाबी कार्यवाही इतनी सटीक और घातक थी कि । तीनों आतंकियों को मार गिराया गया ।

See Also :  Aadhaar Card अब WhatsApp पर भी डाउनलोड होगा! सिर्फ 2 मिनट में जानिए पूरा तरीका

Joint Operation की ताकत दिखी

सबसे खास और ध्यान देने वाली बात ये कि की जिस तरह से ये Operation mahadev किया गया और इसे अंजाम तक पहुंचाया गया । इसमें दिखता है कि कैसे indian army और जम्मू कश्मीर पुलिस ने आपस में तालमेल बना कर इस तरह के बड़े Operation को अंजाम दिया । और इन खतरनाक आतंकवादियों को उनकी जगह पर पहुंचाया ।operation में सेना की Counter-Terrorism unit और लोकल इंटेलिजेंस ने मिलकर पहले आतंकवादियों की मूवमेंट को ट्रैक किया और उसके बाद ये जानकारी सेना को देते हुए । एक बेहद ही गुप्त रूप से प्लान तैयार किया गया । जिसमें लोकल लोगों को भी भनक न लगे क्योंकि लोकल लोगों में भी आतंकयो के समर्थक होते है । इसलिए इसे बेहद प्लान करके और सटीक कार्यवाही के साथ अंजाम दिया गया। और भारतीय सेना के साथ जम्मू कश्मीर की पुलिस ने भी कंधे से कंधा मिलाकर Operation को अंजाम दिया । इससे पहले भारतीय सेना और वायु सेना ने Opration Sindoor में पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों पर कार्यवाही करके पहलगाम हमले का बदल लिया था ।

पहचान की प्रक्रिया जारी

Inspector General of Police (Kashmir Zone) श्री विधि कुमार बिर्डी ने बताया कि मारे गए आतंकियों की official पहचान प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि, इंटेलिजेंस सोर्सेज के मुताबिक एक आतंकी की पहचान सुलेमान शाह के रूप में हो सकती है, जो हाल ही में हुए Pahalgam Attack का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जिसने पहलगाम हमले की पूरी साजिश रची और उसकी पहचान सुलेमान शाह के रूप में हो रही थी । जिसे अब इस Opration Mahadev में मौत के घाट उतार दिया गया है ।

See Also :  Trump Tariffs India पर लगाया 50% टैरिफ! अब क्या बर्बाद हो जाएगा भारत का Export Game?

Heavy Arms और Explosives बरामद

एनकाउंटर साइट से सुरक्षा बलों ने AK-47 राइफल्स, ग्रेनेड्स और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे।

Operation Mahadev’ जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। अगर मारे गए आतंकियों में वाकई सुलेमान शाह शामिल है, तो यह आतंक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें आधिकारिक पुष्टि और भविष्य की कार्रवाई पर टिकी हैं।